शायद यही है सफलता की सबसे बड़ी कुंजी - कम्युनिकेशन स्किल
विजय विक्रम सिंह की बातें सुनकर आपको लगता है कि उनकी एक्टिंग स्किल और भी बेहतर हो सकती थी अगर उन्होंने कम्युनिकेशन स्किल का सही तरीके से उपयोग किया होता।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Vijay Vikram Singh Jaipur Visit | Big Boss Voice Actor Motivational Talk
बिगबॉस की आवाज विजय-विक्रम सिंह जयपुर आए:बोले- मैं यहां का दामाद हूं, अपनापन महसूस होता है; सनी देओल के साथ की फिल्म
- कॉपी लिंक
रियलिटी शो बिगबॉस में अपनी आवाज देने वाले एक्टर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट विजय विक्रम सिंह गुरुवार देर रात जयपुर पहुंचे। भास्कर से खास बातचीत में विजय विक्रम सिंह ने जयपुर से अपने भावनात्मक जुड़ाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा-
जयपुर जितना यहां के लोगों का है, उतना ही मेरा भी है। मैं जयपुर का दामाद हूं। यहां आकर हमेशा अपनापन महसूस होता है।अक्सर जब भी जयपुर आता हूं तो होटल में नहीं, अपने ससुराल में ही रुकता हूं। लेकिन इस बार काम के सिलसिले में आया हूं, इसलिए होटल में ठहरा हूं। जयपुर आते ही मन खुश हो जाता है।
बता दें कि विजय विक्रम सिंह एक बेहतरीन एक्टर, वॉइस ओवर आर्टिस्ट और मोटिवेशनल स्पीकर में रूप में पहचाने जाते है। हाल में सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ फिल्म इक्का में नजर आ रहे है।
जयपुर में एक विशेष कम्युनिकेशन और पर्सनालिटी डवलपमेंट सेशन में हिस्सा लेने आए है।
कम्युनिकेशन स्किल ही सफलता की असली कुंजी
बता दें कि वॉइस ओवर आर्टिस्ट के अलावा विजय एक सफल एक्टर भी हैं। वे वेब सीरीज 'द फैमिली मैन', 'स्पेशल ऑप्स', 'क्रिमिनल जस्टिस', 'ह्यूमन', 'रुद्र' सहित कई चर्चित फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में एक्टिंग कर चुके हैं।
हाल में सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ इक्का फिल्म में नजर आ रहे हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वे देशभर में मोटिवेशनल सेशन और कम्युनिकेशन वर्कशॉप भी करते हैं, जहां हजारों युवा उनसे सीखने पहुंचते हैं।
विजय विक्रम सिंह ने कहा- आज के दौर में केवल तकनीकी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। यदि व्यक्ति अपनी बात प्रभावी ढंग से नहीं रख पाता तो उसका ज्ञान अधूरा रह जाता है।
उन्होंने कहा कि आप तकनीकी रूप से कितने भी मजबूत क्यों न हों लेकिन अगर आप खुद को सही तरीके से व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं तो आपकी सारी जानकारी बेकार हो जाती है।
एक्सप्रेशन आपकी सबसे बड़ी ताकत है। यह सिर्फ एक्टिंग में नहीं, बल्कि नौकरी, बिजनेस, इंटरव्यू, लीडरशिप और रोजमर्रा की जिंदगी के हर क्षेत्र में काम आता है।
उन्होंने बताया कि उनकी कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को यह समझाना है कि वे सार्वजनिक मंच पर आत्मविश्वास के साथ कैसे बोलें, अपनी कम्युनिकेशन स्किल कैसे बेहतर करें और अपनी बात को प्रभावी ढंग से लोगों तक कैसे पहुंचाएं।
कम्युनिकेशन और पर्सनालिटी डवलपमेंट कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
नावेंटम और उसके स्किल डवलपमेंट प्लेटफॉर्म ओरियन लेब के तहत कम्युनिकेशन और पर्सनालिटी डवलपमेंट कार्यक्रम किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को इंडस्ट्री से जुड़े व्यावहारिक अनुभव और भविष्य के लिए जरूरी कौशल प्रदान करना है। युवाओं, स्टूडेंट्स और उभरते कलाकारों को इनसे काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
युवाओं को मिलेगा इंडस्ट्री एक्सपोजर
कार्यक्रम का आयोजन नावेंटम की ओर से किया जा रहा है, जो ब्रांड स्ट्रेटजी, डिजाइन, मार्केटिंग, डिजिटल इनोवेशन और क्रिएटिव कंसल्टिंग के क्षेत्र में कार्यरत कंपनी है। कंपनी अपने स्किल डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म ओरियन लैब के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, उद्योग जगत के नेताओं और प्रसिद्ध हस्तियों को युवाओं से जोड़ रही है।
इसका उद्देश्य शिक्षा और उद्योग के बीच मौजूद दूरी को कम करना है, ताकि युवाओं को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि वास्तविक कार्यक्षेत्र का अनुभव भी मिल सके। इसी पहल के तहत विजय विक्रम सिंह जैसे अनुभवी कलाकार और वक्ता युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।
- झोटवाड़ा और शास्त्री नगर में जनता परेशान: आगरा रोड और मांग्यावास को मिली बड़ी राहत, पार्षद और निगम के एक्शन से कई इलाकों में समाधान
- एमओयू की शर्तों की अनदेखी: SMS स्टेडियम के स्विमिंग पूल में खिलाड़ियों की सेहत से खिलवाड़, 505 दिन में एक भी लैब टेस्ट नहीं
- मेजर अपग्रेडेशन का असर: दिल्ली कैंट स्टेशन तीन माह तक रहेगा ‘नो-स्टॉप’, जयपुर-अजमेर सहित 19 ट्रेनें नहीं रुकेंगी, यात्रियों को होगी परेशानी
- 15 दिन में 22,400 पर कार्रवाई: सड़क हादसों की सबसे बड़ी वजह ओवरस्पीड; राजधानी में हर 54 सेकंड में एक वाहन का चालान
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान सरकार पर सचिन पायलट का बड़ा आरोप

सचिन पायलट ने मराठी अध्ययन केंद्रों पर सरकार की आलोचना की: शिक्षा क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों से ध्यान विचलित?

राजस्थान में मां बनने के बाद डायलिसिस पर पांच महिलाएं: इच्छामृत्यु की मांग


