होमक्राइमकौन हैं पूर्व IPS मदन गोपाल मेघवाल, जिनके निकाय चुनाव में फाड़े कपड़े? VRS लेकर राजनीति में आना पड़ा भारी
क्राइम

कौन हैं पूर्व IPS मदन गोपाल मेघवाल, जिनके निकाय चुनाव में फाड़े कपड़े? VRS लेकर राजनीति में आना पड़ा भारी

Former IPS officer Madan Gopal Meghwal:1994 में RPS और 2015 में IPS बने मेघवाल ने 2018 में VRS लेकर राजनीति में कदम रखा था। अब 2026 निकाय चुनाव में पूर्व आईपीएस मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट कर उनके कपड़े फाड़ दिए गए। आ…

Navbharat Times के अनुसार3 सितंबर 2026 को 06:33 pm बजे
कौन हैं पूर्व IPS मदन गोपाल मेघवाल, जिनके निकाय चुनाव में फाड़े कपड़े? VRS लेकर राजनीति में आना पड़ा भारी

सौजन्य से:- Navbharat Times

Former IPS officer Madan Gopal Meghwal:1994 में RPS और 2015 में IPS बने मेघवाल ने 2018 में VRS लेकर राजनीति में कदम रखा था। अब 2026 निकाय चुनाव में पूर्व आईपीएस मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट कर उनके कपड़े फाड़ दिए गए। आगे जानिए कौन हैं मदन गोपाल मेघवाल और मारपीट के पीछे की पूरी कहानी।

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर में टिकट नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट की। इस घटना से अब सियासत में हंगामा मचा हुआ है। इस घटना को लेकर बीती देर शाम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। बाद मेें कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। मेघवाल पूर्व आईपीएस अधिकारी भी हैं, जिन्होंने राजनीति में आने के लिए 2018 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। इस रिपोर्ट में जानिए उनकी पूरी प्रोफाइल।

आरपीएस से पदोन्नत होकर आईपीएस बने मेघवाल

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल का 1994 में राजस्थान पुलिस सेवा में चयन हुआ। इसके बाद 2015 में उन्हें आईपीएस में पदोन्नति मिली। उनका जन्म 1 जनवरी 1964 को बीकानेर में हुआ। उनके पिता का नाम नाथूराम है। उन्होंने पुलिस सेवा में आने से पहले पहली नौकरी स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर में की। 2018 में मेघवाल ने राजनीति में उतरने का मन बनाया। इसकी चलते 15 नवंबर को उन्होंने पुलिस सेवा से स्वैछिक सेवानिवृत्ति ले ली। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें 2019 में बीकानेर से लोकसभा का चुनाव लड़ाया।

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम से चुनाव हारे मदन गोपाल

पूर्व आईपीएस मदन गोपाल मेघवाल ने 24 साल पुलिस सेवा में नौकरी करने के बाद राजनीति में कदम रखा। इसके लिए उन्होंने 2018 में पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली। मेघवाल उस समय पुलिस मुख्यालय में सीआईडी शाखा में पुलिस अधीक्षक के तौर पर तैनात थे। इस दौरान 2019 में लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के सामने टिकट दिया। हालांकि मदन गोपाल मेघवाल इस चुनाव में हार गए। अभी वर्तमान में मदन गोपाल मेघवाल बीकानेर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।

मेघवाल के साथ मारपीट को लेकर यह पूरा घटनाक्रम

बता दें कि बुधवार को मेघवाल वार्ड नंबर 50 में प्रत्याशी नवरत्न डांगा के कार्यालय का उद्घाटन करने आए। इस बीच इस वार्ड से टिकट मांग रहे युवक मोहित अरोड़ा ने उन्हें बहाने से बाहर बुलाया और टिकट चोर कहते हुए उनके साथ मारपीट की। इस घटना में मोहित के साथियों ने भी मेघवाल पर हमला किया। मेघवाल के कपड़े भी फाड़ दिए गए। इस घटना को लेकर कांग्रेस में जमकर आक्रोश है। बीती देर शाम कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पुलिस थाने पहुंच गए, जहां उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर एडिशनल डीसीपी चक्रवर्ती राठौड़ ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से समझाइश की। साथ ही मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री बीडी कल्ला भी मौजूद थे।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें