होमशिक्षा-करियरIndian Railways: अब यूपी के जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी यह ट्रेन, यात्रियों को सुविधा
शिक्षा-करियर

Indian Railways: अब यूपी के जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी यह ट्रेन, यात्रियों को सुविधा

Sign In Advertisement X भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहारों के सीजन में फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें और गर्मियों में समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर…

AajTak के अनुसार26 जून 2026 को 06:33 am बजे
Indian Railways: अब यूपी के जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी यह ट्रेन, यात्रियों को सुविधा

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहारों के सीजन में फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें और गर्मियों में समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करता है. इसके साथ ही देश के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के नए ठहराव को भी सुनिश्चित करता है.

इसी क्रम में रेलवे ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर पटना से कोटा के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 13239/13240 पटना-कोटा एक्सप्रेस को अप और डाउन दोनों दिशाओं में ठहराव देने का फैसला किया है.

इस ट्रेन के जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज होने से जौनपुर के साथ-साथ आसपास के लोगों को फायदा होगा. दरअसल, जौनपुर और आस-पास के काफी छात्र कोटा में पढ़ाई के लिए जाते हैं, ऐसे में इस ट्रेन के ठहराव से छात्रों को भी काफी सुविधा मिलेगी. रेलवे के अनुसार, 26.06.2026 से पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस 17.41 बजे जौनपुर सिटी स्टेशन पर रुकते हुए 17.43 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.

इसी तरह दिनांक 27.06.2026 से कोटा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस 12.33 बजे जौनपुर सिटी स्टेशन पर रुकते हुए 12.35 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर लखनऊ मंडल के वाराणसी और सुलतानपुर स्टेशन के बीच स्थित जौनपुर सिटी स्टेशन पर गाड़ी सं. 13239/13240 पटना-कोटा-पटना एक्सप्रेस का प्रायौगिक तौर पर ठहराव दिया जा रहा है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Advertisement

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें