होम›शिक्षा-करियर›भारत के आसमान में पहली बार गरजा F-35A, जोधपुर के तरंग शक्ति में पहली बार शामिल हुआ अमेरिकी स्टेल्थ फाइटर
शिक्षा-करियर

भारत के आसमान में पहली बार गरजा F-35A, जोधपुर के तरंग शक्ति में पहली बार शामिल हुआ अमेरिकी स्टेल्थ फाइटर

अमेरिका के 6 F-35A स्टेल्थ लड़ाकू विमान पहली बार भारत में सैन्य अभ्यास का हिस्सा बने हैं। जोधपुर में चल रहे तरंग शक्ति 2026 में ये भारतीय वायुसेना और अन्य देशों के विमानों के साथ अभ्यास कर रहे हैं। नई दिल्लीः जोधपुर के आ…

Navbharat Times के अनुसार29 सितंबर 2026 को 09:04 am बजे
भारत के आसमान में पहली बार गरजा F-35A, जोधपुर के तरंग शक्ति में पहली बार शामिल हुआ अमेरिकी स्टेल्थ फाइटर

सौजन्य से:- Navbharat Times

अमेरिका के 6 F-35A स्टेल्थ लड़ाकू विमान पहली बार भारत में सैन्य अभ्यास का हिस्सा बने हैं। जोधपुर में चल रहे तरंग शक्ति 2026 में ये भारतीय वायुसेना और अन्य देशों के विमानों के साथ अभ्यास कर रहे हैं।

नई दिल्लीः जोधपुर के आसमान में इन दिनों दुनिया के सबसे आधुनिक लड़ाकू विमानों में शामिल अमेरिकी F-35A लाइटनिंग II की मौजूदगी खास चर्चा में है। पहली बार ये स्टेल्थ फाइटर भारत में किसी सैन्य अभ्यास का हिस्सा बने हैं। अमेरिका के 6 F-35A विमान तरंग शक्ति 2026 में भारतीय वायुसेना और दूसरे देशों के लड़ाकू विमानों के साथ अभ्यास कर रहे हैं।

F-35 की खासियत सिर्फ इसकी रफ्तार या हथियारों में नहीं, बल्कि दुश्मन के रडार से बचने की क्षमता, आधुनिक सेंसर और दूसरे विमानों के साथ जानकारी साझा करने की तकनीक में है। हालांकि F-35 इससे पहले भारत में एयर शो में नजर आ चुका है, लेकिन तरंग शक्ति में शामिल होना भारत में इसका पहला सैन्य अभ्यास है।

पहली बार तरंग शक्ति में F-35

अमेरिकी वायुसेना के 6 F-35A जोधपुर पहुंचे हैं।

इनके साथ 200 से ज्यादा अमेरिकी एयरमैन भी अभ्यास में शामिल हैं।

ये विमान जापान के मिसावा एयर बेस की 13वीं फाइटर स्क्वाड्रन से आए हैं।

क्या है F-35 की खासियत?

F-35 पांचवीं पीढ़ी का स्टेल्थ लड़ाकू विमान है। इसकी प्रमुख खूबियां हैं:

स्टेल्थ डिजाइन, जिससे रडार पर पकड़ना कठिन होता है।

आधुनिक सेंसर, जो आसपास की स्थिति की जानकारी जुटाते हैं।

अलग-अलग विमानों और यूनिट्स के साथ तेजी से सूचना साझा करने की क्षमता।

7 देशों की वायुसेनाएं शामिल

तरंग शक्ति 2026 का आयोजन 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक जोधपुर में हो रहा है। इसमें अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, यूएई, फ्रांस, जर्मनी, श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं। अभ्यास की थीम ‘पावर इन पार्टनरशिप’ है।

राफेल से लेकर F-16 तक

अभ्यास में F-35 के साथ राफेल, F-16, A400M, MRTT, C-130, C-130J और KC-30A जैसे विमान भी हिस्सा ले रहे हैं। यहां लड़ाकू अभियानों के साथ एयरलिफ्ट और हवा में ईंधन भरने जैसी क्षमताओं का भी अभ्यास हो रहा है।

सिर्फ हवाई अभ्यास नहीं

तरंग शक्ति में पेशेवर सेमिनार, भारतीय एयरोस्पेस और रक्षा उद्योग का दौरा, सेखों मैराथन, सांस्कृतिक विरासत यात्राएं और योग सत्र भी शामिल हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य अलग-अलग देशों की सेनाओं के बीच तालमेल और आपसी समझ बढ़ाना है।

लेखक के बारे मेंटीना"टीना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की प्रक्रिया में हैं। फिलहाल वह नेशनल, क्राइम, जंगल न्यूज, गुड न्यूज और लोकल खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

इसके अलावा, एनबीटी की सोशल मीडिया टीम के साथ मिलकर वह लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स तक प्रभावशाली और भरोसेमंद कंटेंट पहुंचाने का काम कर रही हैं।

टीना ने अपने करियर की शुरुआत ‘फेमिनिज्म इन इंडिया’ से की, जहां उन्होंने समावेशी सोच, जेंडर संवेदनशीलता और सामाजिक मुद्दों को गहराई से समझा। और वहीं, समावेशी दुनिया की परिकल्पना से वाकिफ हुईं।

टीना का सकारात्मक पत्रकारिता और समावेशी लेखन की ओर बेहद झुकाव है। साथ ही, वह सीखने की प्रक्रिया में विश्वास रखती हैं।

टीना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से स्नातक और डीयू से ही पत्रकारिता में डिप्लोमा भी प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने, गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री हासिल की और डिजिटल मीडिया में कदम रखा।"... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें