होमक्राइमजोधपुर में गरजेगा अमेरिका का F-35, फ्रांस का राफेल और UAE का F-16; ‘तरंग शक्ति’ में 40 से ज्यादा देशों की एंट्री
क्राइम

जोधपुर में गरजेगा अमेरिका का F-35, फ्रांस का राफेल और UAE का F-16; ‘तरंग शक्ति’ में 40 से ज्यादा देशों की एंट्री

जोधपुर में 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक होने वाली ‘तरंग शक्ति’ एक्सरसाइज में 40 से ज्यादा देशों की वायु सेनाएं हिस्सा लेंगी। अमेरिका के F-35, फ्रांस के राफेल और UAE के F-16 के साथ भारतीय वायुसेना के राफेल और सुखोई-30 जैसे…

Navbharat Times के अनुसार22 सितंबर 2026 को 04:04 am बजे
जोधपुर में गरजेगा अमेरिका का F-35, फ्रांस का राफेल और UAE का F-16; ‘तरंग शक्ति’ में 40 से ज्यादा देशों की एंट्री

सौजन्य से:- Navbharat Times

जोधपुर में 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक होने वाली ‘तरंग शक्ति’ एक्सरसाइज में 40 से ज्यादा देशों की वायु सेनाएं हिस्सा लेंगी। अमेरिका के F-35, फ्रांस के राफेल और UAE के F-16 के साथ भारतीय वायुसेना के राफेल और सुखोई-30 जैसे लड़ाकू विमान भी अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे।

नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर एक्सरसाइज ‘तरंग शक्ति’ के दूसरे एडिशन का आयोजन होगा। इस बड़े हवाई अभ्यास में 40 से ज्यादा देशों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। भारत के साथ अमेरिका, फ्रांस, UAE और कई अन्य देशों की वायु सेनाएं इस ड्रिल में हिस्सा लेंगी।

F-35, राफेल और F-16 दिखाएंगे ताकत

अभ्यास में अमेरिका अपने 2-3 F-35 कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के साथ शामिल होगा। फ्रांस अपने राफेल फाइटर जेट के साथ हिस्सा लेगा, जबकि UAE अपने F-16 लड़ाकू विमानों के साथ पहुंचेगा। कई अन्य देश ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट समेत अलग-अलग श्रेणी के विमानों के साथ अभ्यास में शामिल होंगे।

भारतीय वायुसेना की भी पूरी ताकत

डिफेंस अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना इस अभ्यास में अपने प्रमुख एयरक्राफ्ट की तैनाती करेगी। इनमें फ्रंटलाइन राफेल और सुखोई-30 लड़ाकू विमान प्रमुख रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट, ट्रांसपोर्ट विमान और हवा में ईंधन भरने वाले टैंकर भी अभ्यास का हिस्सा होंगे।

‘एक्स वीर गार्जियन’ के बाद बड़ा एयर ड्रिल

जोधपुर में होने वाली यह एक्सरसाइज भारत-जापान की ‘एक्स वीर गार्जियन’ एक्सरसाइज के ठीक बाद आयोजित की जा रही है। लगातार होने वाले इन हवाई अभ्यासों से जोधपुर एयरबेस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की एयर कॉम्बैट ट्रेनिंग और ऑपरेशनल कोऑर्डिनेशन का माहौल बनेगा।

‘तरंग शक्ति’ का उद्देश्य अलग-अलग देशों की वायु सेनाओं के बीच ऑपरेशनल तालमेल, संयुक्त प्रशिक्षण और आपसी अनुभव साझा करने के अवसर बढ़ाना है। बड़ी संख्या में देशों और अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों की भागीदारी इस अभ्यास को भारत में होने वाले प्रमुख बहुराष्ट्रीय एयर ड्रिल में शामिल करती है।

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम करने का 12 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स और क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग का काफी अनुभव है। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले 6 साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने की अच्छी समझ है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ के साथ करंट अफेयर्स और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अच्छा खासा अनुभव है। करंट टॉपिक पर विश्लेषण और ओपिनियन लिखने में खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 12 साल से कार्यरत हैं।

JIMMC नोएडा से साल 2013 में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले साल 2010 में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद (सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ) से राजनीतिक शास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की। लोक प्रशासन विषय पर खास पकड़ है। पत्रकारिता से पहले यूपीएससी और उत्तराखंड और यूपी पीसीएस एग्जाम की तैयारी के दौरान समाजशास्त्र, संविधान समेत कई विषयों का अध्ययन किया। संवेदनशील मुद्दों पर लिखने की खास कला है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कई मार्मिक लेख लिखे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया है, कई बार सफलता भी मिली है। पत्रकारिता में आगे और बेहतर सीखने और समझने का क्रम जारी है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें