जोधपुर में भारत-जापान की ‘वायु शक्ति’ का प्रदर्शन, जापानी F-2 की पहली एंट्री पर राजनाथ सिंह ने कही बड़ी बात
जोधपुर के आसमान में भारत और जापान की वायुसेनाओं ने ‘वीर गार्जियन 2026’ के तहत अपनी ताकत और तालमेल का प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जापान के एफ-2 लड़ाकू विमानों की पहली भारत यात्रा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोनों देशों क…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जोधपुर के आसमान में भारत और जापान की वायुसेनाओं ने ‘वीर गार्जियन 2026’ के तहत अपनी ताकत और तालमेल का प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जापान के एफ-2 लड़ाकू विमानों की पहली भारत यात्रा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोनों देशों की रक्षा साझेदारी में महत्वपूर्ण पड़ाव बताया है।
नई दिल्ली: भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग को नई मजबूती देने वाला द्विपक्षीय हवाई युद्धाभ्यास ‘वीर गार्जियन 2026’ जोधपुर में शुरू हो गया है। भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) के एफ-2 लड़ाकू विमानों का स्वागत किया। 14 दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास में दोनों देशों के वायु योद्धा एडवांस्ड ऑपरेशनल मिशन को अंजाम देंगे और पेशेवर स्तर पर व्यापक संवाद भी करेंगे।
पहली बार भारत पहुंचे जापानी एफ-2 लड़ाकू विमान
भारतीय वायुसेना और जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के बीच यह संयुक्त हवाई अभ्यास एयर फोर्स स्टेशन जोधपुर में आयोजित किया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, अभ्यास 22 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान जापान के एफ-2ए लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना के अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों के साथ अभ्यास करेंगे। जापानी लड़ाकू विमानों की भारत की पहली यात्रा को दोनों देशों के बढ़ते रक्षा सहयोग के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
तेजस, सुखोई और राफेल भी दिखाएंगे ताकत
अभ्यास में भारतीय वायुसेना की ओर से अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमान हिस्सा ले रहे हैं। इसमें स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमान तेजस, सुखोई-30 एमकेआई और राफेल शामिल हैं। वहीं, जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स एफ-2ए लड़ाकू विमानों के साथ अभ्यास में भाग ले रही है। दोनों देशों के विमानों के बीच अभियानगत तालमेल और परिचालन क्षमताओं को और बेहतर करने पर जोर रहेगा।
भारतीय वायुसेना के मीडिया समन्वय केंद्र ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अभ्यास की शुरुआत की जानकारी देते हुए कहा कि जोधपुर के आसमान में जोरदार हवाई कार्रवाई के लिए तैयारियां हैं। वायुसेना के मुताबिक, अभ्यास का उद्देश्य अंतर-संचालन क्षमता मजबूत करना, कौशल को निखारना और भारत-जापान रक्षा साझेदारी को नई ऊंचाई देना है।
राजनाथ सिंह ने बताया महत्वपूर्ण पड़ाव
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापान के लड़ाकू विमानों के भारत आने को भारत-जापान रक्षा साझेदारी में ‘महत्वपूर्ण पड़ाव’ बताया। उन्होंने कहा कि जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के लड़ाकू विमानों की भारत की पहली यात्रा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए दोनों देशों के बीच बढ़ते विश्वास और साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने पिछले महीने नई दिल्ली में अपने जापानी समकक्ष के साथ हुई बेहद उपयोगी चर्चाओं का भी जिक्र किया।
14 दिनों तक एडवांस्ड ऑपरेशनल मिशन पर होगा अभ्यास
राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘वीर गार्जियन’ जैसे पारस्परिक दौरे और अभ्यास दोनों देशों के बीच तालमेल को और मजबूत करते हैं। 14 दिनों के दौरान दोनों देशों के वायु योद्धा एडवांस्ड ऑपरेशनल मिशन में हिस्सा लेंगे और व्यापक पेशेवर संवाद करेंगे। इस अभ्यास के जरिए भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग, परिचालन तालमेल और साझा क्षमताओं को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम करने का 12 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स और क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग का काफी अनुभव है। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले 6 साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने की अच्छी समझ है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ के साथ करंट अफेयर्स और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अच्छा खासा अनुभव है। करंट टॉपिक पर विश्लेषण और ओपिनियन लिखने में खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 12 साल से कार्यरत हैं।
JIMMC नोएडा से साल 2013 में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले साल 2010 में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद (सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ) से राजनीतिक शास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की। लोक प्रशासन विषय पर खास पकड़ है। पत्रकारिता से पहले यूपीएससी और उत्तराखंड और यूपी पीसीएस एग्जाम की तैयारी के दौरान समाजशास्त्र, संविधान समेत कई विषयों का अध्ययन किया। संवेदनशील मुद्दों पर लिखने की खास कला है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कई मार्मिक लेख लिखे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया है, कई बार सफलता भी मिली है। पत्रकारिता में आगे और बेहतर सीखने और समझने का क्रम जारी है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


