EV चलाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा एडवांस चार्जिंग नेटवर्क
EV चलाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा देश का सबसे एडवांस चार्जिंग नेटवर्क EV Charging Station: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बन रहा देश का सबसे एडवांस ईवी चार्जिंग नेटवर्क. ग्रिड-फ्री और 100% रिन्यूएबल…

सौजन्य से:- ABP News
EV चलाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा देश का सबसे एडवांस चार्जिंग नेटवर्क
EV Charging Station: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बन रहा देश का सबसे एडवांस ईवी चार्जिंग नेटवर्क. ग्रिड-फ्री और 100% रिन्यूएबल एनर्जी से चलने वाले इस ई-हाईवे पर अब मिनटों में चार्ज होगी आपकी इलेक्ट्रिक कार.
Delhi-Jaipur Highway EV Charging Station: आप भी अगर इलेक्ट्रिक व्हीकल से चलते हैं और आप अक्सर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास होने वाली है. बता दें कि, नेशनल हाइवे फॉर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इस हाईवे पर देश का सबसे मॉडर्न और एडवांस 3G एनर्जी चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क तैयार कर रहा है.
अब हाईवे पर गाड़ी की बैटरी खत्म होने की टेंशन खत्म होने वाली है. सबसे खास बात यह है कि ये सिर्फ आम चार्जर नहीं होंगे बल्कि यह पूरा नेटवर्क पूरी तरह से ग्रीन और रिन्यूएबल एनर्जी पर काम करेगा जो बिजली ग्रिड से भी पूरी तरह मुक्त होगा.
बिना प्रदूषण वाली नई टेक्नोलॉजी
आपको बता दें कि, इस नए प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी थर्ड जनरेशन 3G टेक्नोलॉजी है. ये चार्जिंग स्टेशन पूरी तरह से पारंपरिक बिजली ग्रिड से अलग होंगे. इन्हें चलाने के लिए सोलर पैनल और सड़क के डिवाइडर पर लगने वाले वर्टिकल विंड टरबाइन का इस्तेमाल किया जाएगा.
यानी आपकी ईवी को चार्ज करने के लिए जो बिजली मिलेगी वो 100% साफ-सुथरी और प्रदूषण मुक्त होगी. पर्यावरण को बिना कोई नुकसान पहुंचाए गाड़ियों को ग्रीन फ्यूल देना ही इस पूरे प्रोजेक्ट का असली मकसद है.
यह भी पढ़ें: गाड़ी बेच दी, लेकिन चालान अब भी आपके नाम? जानिए कैसे बचेंगे इस परेशानी से
मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
अब सफर के दौरान घंटों चार्जिंग के इंतजार का झंझट खत्म होने वाला है. इस एडवांस नेटवर्क के हर स्टेशन पर 40 से ज्यादा हाई-पावर फास्ट चार्जर और बैटरी स्वैपिंग की सुविधा मिलेगी.
जिससे चंद मिनटों में आपकी गाड़ी फिर से दौड़ने के लिए तैयार हो जाएगी. केवल इतना ही नहीं जब तक आपकी गाड़ी चार्ज होगी तब तक आप वहां बने वर्ल्ड क्लास लाउंज फूड कोर्ट, एटीएम और वाई-फाई जैसी सुविधाओं का मजा ले सकते हैं. यहां गाड़ियों के लिए 24 घंटे रोड साइड असिस्टेंस भी उपलब्ध रहेगा.
अब बदलेगी देश की तस्वीर
बता दें कि, दिल्ली-जयपुर के बीच का यह 500 किलोमीटर का पूरा कॉरिडोर भारत का पहला असली ई-हाईवे'बनने जा रहा है. इस पायलट प्रोजेक्ट की कामयाबी के बाद सरकार का प्लान देश के अन्य प्रमुख हाईवे समेत लगभग 5000 किलोमीटर के रास्तों को इसी तरह एडवांस ई-हाईवे में बदलने का है.
इस हाइब्रिड मॉडल की मदद से न सिर्फ प्रदूषण कम होगा बल्कि पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता भी घटेगी जिससे आने वाले समय में हाईवे पर सफर करना काफी सस्ता और आरामदायक हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मस्जिदों-मदरसों पर बुलडोजर एक्शन: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक, कानूनी लड़ाई जारी रहेगी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन - एक मांग के लिए कठोर योजना

गहलोत ने भाजपा सरकार की मंशा पर सवाल उठाए, कहा-संवैधानिक संस्थाओं को बना रही पंगु


