खाचरियावास बोले, 'रोड शो से पहले CM जनता को बताएं, जयपुर को ढाई साल में क्या मिला?'
खाचरियावास बोले, 'रोड शो से पहले CM जनता को बताएं, जयपुर को ढाई साल में क्या मिला?' खाचरियावास ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत किए गए कामों को या तो रोक दिया गया या बंद कर दिया गया. Published : September 8…

सौजन्य से:- ETV Bharat
खाचरियावास बोले, 'रोड शो से पहले CM जनता को बताएं, जयपुर को ढाई साल में क्या मिला?'
खाचरियावास ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत किए गए कामों को या तो रोक दिया गया या बंद कर दिया गया.
Published : September 8, 2026 at 4:29 PM IST
जयपुर: प्रदेश में 309 नगरीय निकायों में हो रहे चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा पर हमला बोलते हुए निकाय चुनाव को भाजपा के घमंड का जवाब देने का मौका करार दिया. खाचरियावास ने मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि जयपुर की सड़क टूटी पड़ी है. शहर ट्रैफिक जाम से जूझ रहा है और विकास ठप पड़ा है, तो फिर मुख्यमंत्री आखिर किस उपलब्धि का रोड शो कर रहे हैं. खाचरियावास ने मंगलवार को अपने आवास में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह चुनाव भाजपा को यह एहसास कराने वाला है कि जनता उसके ढाई साल के काम का से खुश नहीं है.
'जयपुर की बदहाली का जवाब दें मुख्यमंत्री': पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कल जयपुर में होने वाले रोड शो पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री को निकाय चुनाव के लिए इस तरह सड़कों पर उतरकर प्रचार करते देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री को रोड शो करने से पहले जनता को यह बताना चाहिए कि जयपुर को ढाई साल में क्या मिला. मुख्यमंत्री खुद सांगानेर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन वहां सड़कों की हालत बहुत खराब है. सांगानेर के बाद कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह के क्षेत्र झोटवाड़ा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के निर्वाचन क्षेत्र विद्याधर नगर की भी हालत खराब है.
पढ़ें: Nikay Chunav 2026 : 9 सितंबर को जयपुर में CM का मेगा रोड शो, तीन विधानसभा और 19 वार्डों पर नजर
'कानून व्यवस्था खराब, सरकारी दवाओं में भ्रष्टाचार': प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री से जयपुर की जनता सवाल पूछ रही क्या हजारों करोड़ रुपए खर्च करने का दावा किया गया, तो पैसा कहां गया. प्रताप सिंह ने सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि आज राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध के मामले सामने आ रहे हैं. प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में 22 प्रसूताओं की मौत हो गई, पांच महिलाएं अंधी हो गई और सात महिलाओं की किडनी फेल हो गई. संबंधित दवा को बंद करने की मांग के बावजूद सरकार ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से खरीदी जाने वाली सरकारी दवा में भ्रष्टाचार किया जा रहा है.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) जब से सत्ता में आई है, तब से उसने जनता को आपस में लड़ाने के अलावा कोई ठोस काम नहीं किया है।
— Pratap Khachariyawas (@PSKhachariyawas) September 8, 2026
पहले धर्म के नाम पर लोगों को बांटा और जब देश का युवा जागरूक हुआ, तो सरकार ने अपनी कुर्सी खतरे में देखकर UGC बिल लाकर युवाओं को जाति के नाम पर बाँटने का प्रयास कर… pic.twitter.com/EnE1FLWj7W
पढ़ें: निकाय चुनाव 2026: BJP का बागियों पर एक्शन, बगावत करने वाले 41 नेता 6 साल के लिए निष्कासित
'मीटरों पर करोड़ों खर्च, सुविधाओं पर क्यों नहीं': प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि जयपुर नगर निगम की ओर से जनता से अलग-अलग टैक्स वसूले जा रहे हैं. इसके बावजूद अब यूजर चार्ज के नाम पर पुराने बकाए की वसूली की जा रही है. जब सफाई और कचरा उठाने के लिए पहले से टैक्स लिया जा रहा है, तो फिर अलग से यूजर चार्ज क्यों लिया जा रहा है. उन्हें दावा किया कई लोगों से हजारों रुपए और कुछ मामलों में इससे भी अधिक राशि की मांग की जा रही है. स्मार्ट मीटर को लेकर उन्होंने कहा कि 18000 करोड़ रुपए के टेंडर जारी किए गए हैं. इसमें हजारों करोड़ रुपए की कमीशन का खेल चल रहा है. जब सरकारी स्कूलों की इमारत जर्जर है. अस्पताल में सुविधाओं की कमी है, जनता बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है, तब सरकार को करोड़ों रुपए नए मीटर लगाने के बजाय शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च करना चाहिए.
'दुकानें तोड़ी, लेकिन नई दुकानें नहीं दी': पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय जयपुर में जयपुर मेट्रो, टनल, सेंट्रल पार्क, अंडरपास जैसे ऐतिहासिक काम किए गए, लेकिन कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत किए गए कामों को या तो रोक दिया गया या फिर उन्हें बंद कर दिया गया. जयपुर की जनता जानना चाहती है कि ढाई साल के शासन में सरकार ने जयपुर को विकास का कौनसा नया काम दिया. खाचरियावास ने विद्याधर नगर और खातीपुरा में दुकानों के टूटने का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने आरोप लगाया की कार्रवाई के बाद प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास की कोई व्यवस्था नहीं की गई. जबकि कांग्रेस सरकार के समय जब दुकानें तोड़ी गई थी, तब उन्हें नई दुकानें दी गई थी.
'कांग्रेस प्रत्याशियों के सामने जानबूझकर उतारे निर्दलीय': प्रताप सिंह ने भाजपा पर तुष्टिकरण की राजनीति करने के आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में धार्मिक आधार पर वोट मांगे गए. लेकिन सत्ता में आने के बाद जनता के वास्ते मुद्दों पर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया. उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भी भाजपा के नेता प्रचार पर खूब पैसा खर्च कर रहे हैं. लोगों को शराब पार्टी दी जा रही है. प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि एक तरफ तो भाजपा अपने बागियों पर कार्रवाई कर रही है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के सामने निर्दलीय प्रत्याशियों को खड़ा किया जा रहा है ताकि कांग्रेस का वोट कम हो.
'वोट की चोट से टूटेगा भाजपा का घमंड': खाचरियावास ने मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में जनता के वोट की चोट सीधे भाजपा के घमंड पर पड़ेगी. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भजनलाल शर्मा की सरकार नहीं गिरेगी और न ही राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होगा. लेकिन भाजपा को अपनी स्थिति का अहसास जरूर हो जाएगा. प्रताप सिंह ने कहा कि यदि कांग्रेस निकाय चुनाव में जीत दर्ज करती है, तो यह केवल नगर निकायों की जीत नहीं होगी, बल्कि सरकार को जनता का बड़ा राजनीतिक संदेश होगा. पहले ढाई साल में राजस्थान की जनता के साथ जो धोखा किया है. उसका जवाब देने का वक्त आ गया है, यह बीजेपी का घमंड तोड़ने वाला चुनाव है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


