होमक्राइमआशुतोष और CJP टीम की जान के पीछे गुंडे पड़े हैं; राजस्थान पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
क्राइम

आशुतोष और CJP टीम की जान के पीछे गुंडे पड़े हैं; राजस्थान पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके

आशुतोष और CJP टीम की जान के पीछे गुंडे पड़े हैं; राजस्थान पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके CJP स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए अभियान चला रही है, लेकिन टीम के साथ जिस तरह की गुंडागर्दी की गई, वह लोकतंत्र के लिए चिंता की बात…

Hindustan के अनुसार21 अगस्त 2026 को 10:56 am बजे
आशुतोष और CJP टीम की जान के पीछे गुंडे पड़े हैं; राजस्थान पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके

सौजन्य से:- Hindustan

आशुतोष और CJP टीम की जान के पीछे गुंडे पड़े हैं; राजस्थान पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके

CJP स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए अभियान चला रही है, लेकिन टीम के साथ जिस तरह की गुंडागर्दी की गई, वह लोकतंत्र के लिए चिंता की बात है। उन्होंने आज के दिन को राजस्थान के लोकतंत्र का काला दिन बताया।

जयपुर के बगरू इलाके में स्कूल निरीक्षण के दौरान CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) की टीम और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। टीम के साथ मारपीट, पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ के आरोपों के बाद CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने राजस्थान पुलिस और बीजेपी पर निशाना साधा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों ने CJP कार्यकर्ताओं को पहले दो बार समझाइश देकर लौटा दिया था, लेकिन दोबारा पहुंचने पर विवाद बढ़ गया।

अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे जान के पीछे पड़े

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर घटना को लेकर राजस्थान सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि राजस्थान में आखिर ये क्या हो रहा है। बीजेपी के गुंडे आशुतोष और CJP के अन्य वॉलेंटियर्स की जान के पीछे पड़े हुए हैं।

दीपके ने सवाल उठाया कि राजस्थान पुलिस इस तरह के हमले की इजाजत कैसे दे सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूलों में बेहतरी की मांग को लेकर काम कर रही CJP की टीम पर हमला किया गया।

CJP की ओर से जारी बयान में भी राजस्थान में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए गए। संगठन ने आरोप लगाया कि बीजेपी के गुंडे खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं और पुलिस इसकी अनदेखी कर रही है।

SHO बोले- दो बार समझाइश कर लौटाया था

वहीं, शिवदासपुरा थाना SHO राजेश गौतम ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अलग जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की ओर से सुबह दो बार CJP कार्यकर्ताओं को मौके पर पहुंचने पर समझाइश देकर वापस भेज दिया गया था।

SHO के मुताबिक, पुलिस ने मौके की जानकारी लेने के बाद वहां पूरी तरह शांति व्यवस्था बनी होने की जानकारी ली थी। इसके बाद CJP कार्यकर्ता अचानक दोबारा मौके पर पहुंच गए। इससे ग्रामीण भड़क गए और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।

पुलिस के पहुंचने से पहले CJP कार्यकर्ता मौके से जा चुके थे। SHO ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची थी।

CJP महिला कार्यकर्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप

घटना के बाद CJP की महिला कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों पर अभद्र व्यवहार और मारपीट के आरोप लगाए। उनका कहना था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची थीं, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें आतंकवादी और नक्सली कहकर बुलाया।

महिला कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनके समर्थकों के साथ मारपीट की गई और उन्हें धक्के देकर बाहर निकाला गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन पर मिट्टी फेंकी गई।

CJP कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस प्रशासन को थी, लेकिन घटना के दौरान मौके पर पुलिस का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। उनके मुताबिक, ग्रामीण कार्यकर्ताओं को पीटते रहे और शासन-प्रशासन चुप बैठा रहा।

आशुतोष रांका बोले- मदन दिलावर के कहने पर हुआ हमला

CJP को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने घटना को पूरी तरह सुनियोजित बताते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने बीजेपी की गुंडागर्दी लाइव देखी है।

रांका ने दावा किया कि पुलिस को पहले से जानकारी थी कि मौके पर पत्थरबाजी हो रही है, इसके बावजूद पुलिस ने हस्तक्षेप नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से कहा गया कि यह उनका मामला है और पुलिस कुछ नहीं करेगी।

आशुतोष ने दावा किया कि हमले में CJP के वॉलेंटियर्स के हाथ तोड़े गए, गाड़ियों के शीशे फोड़े गए और पथराव किया गया। उन्होंने महिलाओं के साथ भी अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाए। रांका के मुताबिक, उनके फोन भी तोड़े गए और उनकी शर्ट फाड़ी गई।

48 घंटे का अल्टीमेटम

आशुतोष रांका ने कहा कि यह सब मदन दिलावर के कहने पर हुआ है। उन्होंने सरकार को 48 घंटे का समय देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन शिक्षा के मुद्दे से आगे बढ़कर मदन दिलावर के खिलाफ किया जाएगा।

रांका ने कहा कि CJP कार्यकर्ता किसी की गुंडागर्दी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने स्कूल की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि स्कूल में भैंसों के तबेले जैसी स्थिति है और एक साल पहले निरीक्षण के दौरान भी हालात ऐसे ही थे।

उन्होंने कहा कि CJP स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए अभियान चला रही है, लेकिन टीम के साथ जिस तरह की गुंडागर्दी की गई, वह लोकतंत्र के लिए चिंता की बात है। उन्होंने आज के दिन को राजस्थान के लोकतंत्र का काला दिन बताया।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें