होमक्राइमराजस्थान में जर्जर स्कूलों की तकदीर बदलने CJP का गांधीवादी दांव, बदहाल परिसरों में जलाएंगे 'आशीर्वाद दीया'
क्राइम

राजस्थान में जर्जर स्कूलों की तकदीर बदलने CJP का गांधीवादी दांव, बदहाल परिसरों में जलाएंगे 'आशीर्वाद दीया'

सीजेपी राजस्थान के स्कूलों की व्यवस्था सुधारने के लिए एक बार फिर सक्रिय हो गई है। वे गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन करते हुए स्कूलों में आशीर्वाद दीया जलाएंगे। इस अभियान के तहत आदिवासी क्षेत्रों के स्कूलों पर प्रमुखता से ध्…

Navbharat Times के अनुसार18 सितंबर 2026 को 07:04 am बजे
राजस्थान में जर्जर स्कूलों की तकदीर बदलने CJP का गांधीवादी दांव, बदहाल परिसरों में जलाएंगे 'आशीर्वाद दीया'

सौजन्य से:- Navbharat Times

सीजेपी राजस्थान के स्कूलों की व्यवस्था सुधारने के लिए एक बार फिर सक्रिय हो गई है। वे गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन करते हुए स्कूलों में आशीर्वाद दीया जलाएंगे। इस अभियान के तहत आदिवासी क्षेत्रों के स्कूलों पर प्रमुखता से ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

जयपुर: राजस्थान में स्कूलों की व्यवस्था सुधारने के लिए सीजीपी एक बार फिर एक्टिव हो गई है। इस बार सीजेपी ने सरकार का ध्यान आकर्षित करने का एक अनोखा तरीका निकाला है। जिसमें वह गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन करते हुए स्कूलों में 'आशीर्वाद दीया' जलाएंगे। इसके माध्यम से उन्होंने राजस्थान सरकार और मोदी सरकार से अपील की है कि राजस्थान की जर्जर स्कूल भवनों की जल्द ही सुध ली जाए।

स्कूलों के लिए जलाएंगे 'आशीर्वाद का दीया'

राजस्थान की सरकारी स्कूलों की बिगड़ी व्यवस्था को लेकर CJP लगातार मोर्चे पर डटी हुई है, लेकिन इस बार CJP ने सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। इस संबंध में राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सीजेपी आने वाले दिनों में ऐसे स्कूलों का निरीक्षण करने वाली है, जहां के हालात बद से बदतर है। इसको लेकर उन स्कूलों और कॉलेज में आशीर्वाद दीया जलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राजस्थान सरकार और मोदी सरकार इन स्कूलों की सुध बुध जरूर लेगी।

आदिवासी स्कूल ठीक करो अभियान शुरू

इस दौरान CJP ने गुरुवार को 'आदिवासी स्कूल ठीक करो अभियान' की शुरुआत की। प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि इस अभियान के तहत आदिवासी क्षेत्र पर प्रमुख फोकस होगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार अगले 3 साल में सभी जर्जर स्कूलों की मरम्मत के लिए रोड़ मैप जारी किया है। इस पर रांका ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हम इस रोड मेप पर पूरी नजर रखेंगे और स्कूलों की व्यवस्थाओं को लेकर कोई चूक नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि अब सरकार के पास सभी सरकारी स्कूलों की मरम्मत करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

रामपुरा की स्कूल को लेकर रही थी चर्चा

बता दें कि बीते दिनों जयपुर के चौमू विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा में सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान कथित तौर पर CJP टीम पर हमला हुआ। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा, जहां एक सरकारी स्कूल गाय भैंसों की तबेले में चल रही थी। मामला की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वहां की जर्जर स्कूल बिल्डिंग को हटाकर उसके जगह एक नया भवन बनाने के तत्काल निर्देश दिए। इस मामले में बीजेपी के आशुतोष रांका ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी दिया था।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें