होमक्राइमसुप्रीम कोर्ट जस्टिस ने राजस्थान हाईकोर्ट जज के खिलाफ CJI को लिखा चौथा पत्र, कहा- 'वे अपनी शक्तियों का गलत...'
क्राइम

सुप्रीम कोर्ट जस्टिस ने राजस्थान हाईकोर्ट जज के खिलाफ CJI को लिखा चौथा पत्र, कहा- 'वे अपनी शक्तियों का गलत...'

Supreme Court Judge Letter: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने सीजेआई को फिर से एक लेटर लिखा है। ये उनका चौथा पत्र है जो राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस संजीव वर्मा से जुड़ा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि वे अपनी शक्ति…

Navbharat Times के अनुसार8 सितंबर 2026 को 04:33 am बजे
सुप्रीम कोर्ट जस्टिस ने राजस्थान हाईकोर्ट जज के खिलाफ CJI को लिखा चौथा पत्र, कहा- 'वे अपनी शक्तियों का गलत...'

सौजन्य से:- Navbharat Times

Supreme Court Judge Letter: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने सीजेआई को फिर से एक लेटर लिखा है। ये उनका चौथा पत्र है जो राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस संजीव वर्मा से जुड़ा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि वे अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल करके आंतरिक न्यायिक जांच में दखल दे रहे हैं। जानें पूरा मामला।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को एक और पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान हाई कोर्ट के जज संजीव प्रकाश शर्मा (जिन्हें राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद से हटा दिया गया था) अपनी प्रशासनिक शक्तियों का गलत इस्तेमाल करके एक आंतरिक न्यायिक जांच में दखल दे रहे हैं। राजस्थान हाईकोर्ट जज के व्यवहार को लेकर जस्टिस मेहता का CJI को यह चौथा पत्र है।

जस्टिस संदीप मेहता ने फिर लिखा लेटर

जस्टिस संदीप मेहता ने इससे पहले 2, 10 और 17 अगस्त को लिखे गए अपने तीन पत्रों में जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा (जो उस समय राजस्थान HC के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे) पर कुप्रबंधन, गलत तौर-तरीके, भाई-भतीजावाद और पक्षपात के आरोप लगाए गए थे। इस पत्र के बाद हाईकोर्ट के एक वकील ने विरोध किया था और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस संजय के. अग्रवाल के नाम की सिफारिश की थी, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी थी।

राजस्थान हाईकोर्ट के जज को लेकर कह दी बड़ी बात

जस्टिस मेहता ने जस्टिस शर्मा (जो 26 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं) के तबादले और एक नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की मांग की थी। जस्टिस मेहता ने इस बात पर भी शिकायत की थी कि CJI सूर्यकांत ने उनकी पुरजोर अपीलों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। अपने चौथे पत्र में, जस्टिस मेहता ने कहा कि उनके पास जस्टिस शर्मा के मनमाने, संदिग्ध और साफ तौर पर मनमानीपूर्ण कार्यों के बारे में और जानकारी और सबूत हैं।

जानिए पूरा मामला क्या है

हाई कोर्ट की एक शिकायत समिति का जिक्र करते हुए (जिसे एक न्यायिक अधिकारी के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए बनाया गया था, जिस पर अपनी महिला साथी अधिकारी की अश्लील तस्वीरें अपने मोबाइल फोन पर दिखाने का आरोप था), जस्टिस मेहता ने कहा, 'समिति के 21 मई, 2026 और 9 जुलाई, 2026 के दो प्रस्तावों में साफ तौर पर दर्ज है कि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (जस्टिस शर्मा) ने जांच की कार्यवाही में सीधे दखल दिया है, जिससे समिति की स्वतंत्रता बाधित हुई है।

जस्टिस संदीप मेहता ने किया ये दावा

इस तरह के दखल से पूरी जांच प्रभावित हो सकती है और ऐसी संवेदनशील कार्यवाही की गोपनीयता का भी उल्लंघन हो सकता है।' जस्टिस संदीप मेहता ने दावा किया, 'समिति ने यह भी पाया कि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने समिति के रिकॉर्ड को रजिस्ट्री के अन्य अधिकारियों और न्यायिक अधिकारियों के साथ साझा करवाया, जिससे गंभीर आरोपों वाले न्यायिक अधिकारी के खिलाफ शुरू की गई जांच की गोपनीयता का उल्लंघन हुआ।'

💬NBT चर्चा

क्या झारखंड-पंजाब स्टेट में भी एजुकेशन मिनिस्टर का इस्तीफ होना चाहिए?

लेखक के बारे मेंरुचिर शुक्लारुचिर शुक्ला, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। फरवरी 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। वह होमपेज टीम के सदस्य हैं। शिफ्ट देखने के साथ न्यूज स्टोरी लिखने और संपादन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। खबरों के अलग-अलग एंगल से डेवलप करने में माहिर है। करियर की शुरुआत 2011 में न्यूज एजेंसी से की, इस दौरान डेस्क के साथ-साथ रिपोर्टिंग में भी हाथ आजमाया। कई अहम खबरों को ब्रेक किया। राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, पॉजिटिव न्यूज में विशेषज्ञता रखते हैं। न्यूज एजेंसी से शुरुआत के बाद टीवी फिर डिजिटल न्यूज टीम का हिस्सा बने। करीब 13 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं।

विशेषज्ञता : रुचिर शुक्ला की पॉलिटिकल खबरों में खास रुचि है। ब्रेकिंग पर नजर रहती है। बड़ी खबरों से जुड़ी इनसाइड स्टोरी, एनालिसिस में भी महारत रखते हैं। क्राइम, पॉजिटिव, सक्सेस स्टोरी के साथ ग्लोबल पॉलिटिकल मुद्दों पर भी निगाहें रहती हैं।

पत्रकारिता का अनुभव : रुचिर शुक्ला ने 2011 में News Point न्यूज एजेंसी से करियर की शुरुआत की, जहां डेस्क के साथ रिपोर्टिंग में हाथ आजमाया। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस बीट को कवर किया। कई खबरें ब्रेक की। इस दौरान पंजाब पुलिस से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री में भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की। 2012 में मैजिक टीवी न्यूज चैनल से जुड़े। 2013 में इंडिया न्यूज के बिहार-झारखंड चैनल से जुड़े। अप्रैल 2014 में अमर उजाला डिजिटल से जुड़े। इस दौरान होम टीम में कई अहम जिम्मेदारी संभाली। करीब ढाई साल तक अमर उजाला डिजिटल में रहने के बाद अगस्त 2016 में वनइंडिया हिंदी से जुड़े। यहां उन्होंने होम टीम और शिफ्ट की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान यूपी असेंबली इलेक्शन 2017 को लेकर अहम जिम्मेदारी मिली। वनइंडिया हिंदी में रहते हुए लोकसभा चुनाव 2019 कवर किया। जिसमें कई खास विश्लेषण और स्पेशल स्टोरी की। इसके बाद 2011 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी खास रोल निभाया। फरवरी 2020 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ने के बाद कई अहम जिम्मेदारियों को संभाला। फिलहाल रुचिर होम पेज और शिफ्ट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रुचिर शुक्ला ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से हिंदी ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है।... और पढ़ें

Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें