होमक्राइमपैसों के विवाद बना जानलेवा: जयपुर में युवक को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद हुई घटना - jaipur attempt to run over a young man with a tractor at a petrol pump incident captured on cctv
क्राइम

पैसों के विवाद बना जानलेवा: जयपुर में युवक को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद हुई घटना - jaipur attempt to run over a young man with a tractor at a petrol pump incident captured on cctv

पैसों के विवाद बना जानलेवा: जयपुर में युवक को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद हुई घटना राजस्थान के जयपुर जिले के पिंगुन गांव में पेट्रोल पंप पर एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार युवक को कुचलने ...और पढ़ें HighLight…

jagran.com के अनुसार22 सितंबर 2026 को 08:05 pm बजे
पैसों के विवाद बना जानलेवा: जयपुर में युवक को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद हुई घटना - jaipur attempt to run over a young man with a tractor at a petrol pump incident captured on cctv

सौजन्य से:- jagran.com

पैसों के विवाद बना जानलेवा: जयपुर में युवक को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद हुई घटना

राजस्थान के जयपुर जिले के पिंगुन गांव में पेट्रोल पंप पर एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार युवक को कुचलने ...और पढ़ें

HighLights

- पुलिस के अनुसार, घटना 20 सितंबर शाम करीब 4:35 बजे की है

- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं\

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के जयपुर जिले के पिंगुन गांव में पेट्रोल पंप पर एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार युवक को कुचलने का प्रयास किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। पैसे के विवाद में हुई इस वारदात में युवक बाल-बाल बच गया, लेकिन उसकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस के अनुसार, घटना 20 सितंबर शाम करीब 4:35 बजे की है। पिंगुन गांव के सुरेश गुर्जर पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक पर पहुंचे। वे बाइक से उतरकर साइड में खड़े हो गए। तभी उसी गांव के शैतान गुर्जर, जो पहले से ट्रैक्टर लेकर पेट्रोल पंप पर मौजूद थे, ने सुरेश को देखा। उन्होंने तुरंत ट्रैक्टर घुमाया और सुरेश को कुचलने की कोशिश की।

सुरेश ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई और पेट्रोल पंप के अंदर भाग गए। शैतान गुर्जर ने ट्रैक्टर बाइक पर चढ़ा दिया, जिससे बाइक चकनाचूर हो गई। इसके बाद उन्होंने ट्रैक्टर लेकर सुरेश का पीछा करते हुए पेट्रोल पंप की बिल्डिंग तक पहुंचा। कुछ देर रुकने के बाद वे वहां से चले गए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं। उनके बीच रुपये के लेनदेन को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था।

घटना से दो-तीन दिन पहले दोनों में झगड़ा हुआ था, जिसमें सुरेश ने शैतान की पिटाई कर दी थी। इसके बाद शैतान बदला लेने के मूड में थे। पेट्रोल पंप पर सुरेश को देखते ही उन्होंने यह हमला कर दिया।

सुरेश गुर्जर की शिकायत पर नरैना थाने में शैतान गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें