होमक्राइमजयपुर में गनपॉइंट पर CA का मर्सिडीज समेत अपहरण, हादसे के बाद रास्ते में छोड़कर भागे बदमाश
क्राइम

जयपुर में गनपॉइंट पर CA का मर्सिडीज समेत अपहरण, हादसे के बाद रास्ते में छोड़कर भागे बदमाश

Sign In Advertisement X जयपुर के पॉश इलाके में दिनदहाड़े एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, CA सेंट्रल पा…

aajtak.in के अनुसार10 सितंबर 2026 को 03:04 pm बजे
जयपुर में गनपॉइंट पर CA का मर्सिडीज समेत अपहरण, हादसे के बाद रास्ते में छोड़कर भागे बदमाश

सौजन्य से:- aajtak.in

Sign In

Advertisement

X

जयपुर के पॉश इलाके में दिनदहाड़े एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, CA सेंट्रल पार्क के बाहर मॉर्निंग वॉक के बाद अपनी कार में बैठे थे. इसी दौरान दो बदमाश वहां पहुंचे. नकली पिस्तौल और चाकू की नोक पर उन्हें अगवा कर लिया. इसके बाद आरोपी CA की मर्सिडीज कार लेकर आमेर की तरफ भाग निकले. मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

दरअसल, अपहरण के दौरान CA ने खुद को बचाने की कोशिश की और चलती कार से कूदने का प्रयास किया. इसी दौरान मर्सिडीज कार रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा होने के बाद बदमाशों की योजना बिगड़ गई और उन्होंने CA को वहीं छोड़ दिया. इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बदमाशों ने वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया और पीड़ित की ही लग्जरी कार लेकर वहां से निकल गए. आरोपियों ने CA को डराने के लिए नकली पिस्तौल और चाकू का इस्तेमाल किया था. हालांकि, कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद CA को बदमाशों के चंगुल से निकलने का मौका मिल गया. पुलिस अब इस वारदात से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच कर रही है.

Advertisement

घटना के सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि CA को अगवा करने के पीछे बदमाशों का मकसद क्या था और उन्होंने उन्हें निशाना क्यों बनाया. साथ ही, मर्सिडीज कार के साथ हुई दुर्घटना और उसके बाद आरोपियों के फरार होने की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है. फिलहाल, इस मामले में आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें