होमक्राइमजयपुर में CA पर नकली बंदूक तानी, चाकू दिखाकर उठा ले गए
क्राइम

जयपुर में CA पर नकली बंदूक तानी, चाकू दिखाकर उठा ले गए

जयपुर में CA पर नकली बंदूक तानी, चाकू दिखाकर उठा ले गए बदमाशों में से एक ड्राइविंग सीट पर बैठ गया और राजीव को ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा दिया। दूसरा बदमाश पीछे बैठकर उन पर पिस्तौल ताने रहा। खास बात यह थी कि बदमाशों…

Hindustan के अनुसार11 सितंबर 2026 को 04:04 pm बजे
जयपुर में CA पर नकली बंदूक तानी, चाकू दिखाकर उठा ले गए

सौजन्य से:- Hindustan

जयपुर में CA पर नकली बंदूक तानी, चाकू दिखाकर उठा ले गए

बदमाशों में से एक ड्राइविंग सीट पर बैठ गया और राजीव को ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा दिया। दूसरा बदमाश पीछे बैठकर उन पर पिस्तौल ताने रहा। खास बात यह थी कि बदमाशों को लग्जरी कार चलानी नहीं आती थी।

जयपुर में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के अपहरण की ऐसी वारदात सामने आई, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया। सेंट्रल पार्क से मॉर्निंग वॉक के बाद जिम जाने की तैयारी कर रहे CA राजीव गुप्ता को दो नकाबपोश बदमाशों ने नकली पिस्तौल और चाकू की नोक पर उनकी ही लग्जरी कार में अगवा कर लिया। इसके बाद बदमाश कार को दिल्ली रोड की तरफ दौड़ाने लगे। रास्ते में राजीव ने जान बचाने के लिए एक-दो नहीं, बल्कि तीन बार चलती कार से कूदने की कोशिश की, लेकिन हर बार बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया। आखिरकार आमेर इलाके में कार बेकाबू होकर नाले में पलट गई और बदमाश मौके से फरार हो गए।

मॉर्निंग वॉक के बाद कार में बैठे थे CA

आमेर थाना अधिकारी राजेंद्र गोदारा के अनुसार, राजीव गुप्ता रोजाना की तरह गुरुवार सुबह सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे थे। वॉक खत्म करने के बाद वे अपनी लग्जरी कार से जिम जाने वाले थे। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश अचानक उनके पास पहुंचे। एक ने पिस्टल तान दी, जबकि दूसरे ने धारदार चाकू लगा दिया। हथियार देखकर राजीव डर गए और विरोध नहीं किया।

ड्राइविंग सीट पर बैठा बदमाश, फिर शुरू हुआ खौफनाक सफर

बदमाशों में से एक ड्राइविंग सीट पर बैठ गया और राजीव को ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा दिया। दूसरा बदमाश पीछे बैठकर उन पर पिस्तौल ताने रहा। खास बात यह थी कि बदमाशों को लग्जरी कार चलानी नहीं आती थी। वे राजीव से रास्ता और गाड़ी चलाने से जुड़ी बातें पूछते हुए कार को दिल्ली रोड की तरफ ले जाने लगे। पीछे से हथियार ताने बदमाश के डर के कारण राजीव उनके निर्देश मानने को मजबूर थे।

‘मौत निश्चित लग रही थी’, तीन बार कूदने की कोशिश

राजीव गुप्ता ने बताया कि कार में बैठने के बाद उन्हें लग रहा था कि अब जान बचना मुश्किल है। उन्होंने सोचा कि अगर मौत सामने ही है तो चलती कार से कूदकर बचने की कोशिश क्यों न की जाए। इसी दौरान उन्होंने तीन बार कार से छलांग लगाने की कोशिश की। लेकिन पीछे बैठे बदमाश ने हर बार उन्हें पिस्तौल और चाकू की नोक पर वापस खींच लिया।

बेकाबू कार ने रास्ते में मचाई तबाही

इस बीच बदमाश कार को ठीक से नियंत्रित नहीं कर पा रहे थे। दिल्ली रोड पर बेकाबू कार ने दूसरी गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद कार पीली की तलाई मोड़ के पास पहुंची, जहां अचानक बेकाबू होकर नाले में पलट गई।

कार पलटी तो बदमाश भागे, भीड़ ने CA को ही घेर लिया

कार के नाले में गिरते ही आसपास के लोगों ने घटनास्थल की तरफ दौड़ लगाई। बदमाशों को मौका मिला तो वे कार से निकलकर पास की पहाड़ियों की तरफ भाग गए। लेकिन इसके बाद घटनास्थल पर दूसरा ही बवाल शुरू हो गया। लोगों ने कार में मौजूद राजीव गुप्ता को ही बदमाश समझ लिया और उन्हें घेरकर पीटना शुरू कर दिया।

राजीव ने किसी तरह लोगों को समझाया कि वे बदमाश नहीं, बल्कि खुद अपहरण के शिकार हैं। सूचना मिलने पर आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें भीड़ से बचाकर थाने ले गई।

नाले से क्रेन के जरिए निकाली गई कार

पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलाकर नाले में फंसी क्षतिग्रस्त लग्जरी कार को बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान कार से नकली पिस्तौल और चाकू बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, कार में कुल तीन लोग थे, जिनमें दो बदमाश मौके से फरार हो गए, जबकि राजीव गुप्ता कार के अंदर मिले।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद राजीव को अशोक नगर थाने भेजा गया, जहां अपहरण, जानलेवा हमला और मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब सेंट्रल पार्क से लेकर दिल्ली रोड और बदमाशों के फरार होने वाले रूट के CCTV फुटेज खंगाल रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में राजीव ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और वे नकाबपोश बदमाशों को पहचानते भी नहीं हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बदमाशों ने शहर के जाने-माने CA को ही निशाना क्यों बनाया? अशोक नगर और आमेर थाना पुलिस संयुक्त रूप से बदमाशों की पहचान और उनके फरार होने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें