राजस्थान निकाय चुनाव: पार्षदों की बाड़ेबंदी पर घमासान, डोटासरा ने BJP पर लगाए आरोप
राजस्थान निकाय चुनाव: पार्षदों की बाड़ेबंदी पर घमासान, डोटासरा ने BJP पर लगाए आरोप कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी और पुलिस पर पार्षदों पर दबाब बनाकर उन्हें अपने पक्ष में लेने के आरोप लगाए हैं. निका…

सौजन्य से:- ABP News
राजस्थान निकाय चुनाव: पार्षदों की बाड़ेबंदी पर घमासान, डोटासरा ने BJP पर लगाए आरोप
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी और पुलिस पर पार्षदों पर दबाब बनाकर उन्हें अपने पक्ष में लेने के आरोप लगाए हैं. निकाय बोर्ड के गठन से पहले मामला गर्मा गया है.
राजस्थान में नगर निकाय चुनावों को लेकर पार्षदों की बाड़ेबंदी पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से बीजेपी पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि बीजेपी पुलिस के जरिए पार्षदों को परेशान कर रही है.
निर्दलीय पार्षदों को पुलिस के जरिए डराया धमकाया जा रहा है. फर्जी मुकदमे थोपने की धमकी दी जा रही है. जिन जगहों पर कांग्रेस के पार्षद रुके हुए हैं, वहां भी जाकर उन्हें परेशान कर रही है और दबाव बनाने की कोशिश कर रही है.
यह भी पढ़ें: राजस्थान पंचायत चुनाव : कब निकलेगी रिजर्वेशन की लॉटरी? चौथी बार बदली गई तारीख
बीजेपी पर गलत परंपरा शुरू करने का आरोप
प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि बीजेपी गलत परंपरा की शुरुआत कर रही है. उसे यह मान लेना चाहिए कि निकाय चुनाव में करीब दो तिहाई जनता ने उसे नकार दिया है. इसके बावजूद वह वोटो की लूट खसोट कर अपना बोर्ड बनाने की कोशिश में है. उन्होंने राजस्थान पुलिस के डीजीपी से भी कहा है कि वह पुलिस को पार्टी बनने से रोके. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि पुलिस वालों को यह सोचना चाहिए कि सवा दो साल बाद सरकार बदलने वाली है.
पार्षदों के कब्जे को लेकर दबाब
दरअसल हाल में संपन्न हुए निकाय चुनावों के परिणाम के बाद सभी अपनी-अपनी पूरी ताकत से निकाय में आने के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं. कई शहरों में पार्षदों पर दबाब के साथ ही अपहरण की कोशिश का आरोप भी लगा है. कई जगह पुलिस की दखलंदाजी के भी आरोप लगे हैं. जिसके बाद प्रदेश की सियासत गर्मा गयी है.
हालांकि बीजेपी ने इन आरोपों को नकारा है.लेकिन बावजूद इसके लगातार राज्य में अलग-अलग जगह पार्षदों को कब्जाने के आरोप हैं. बीजेपी और कांग्रेस ने भी अपने पार्षदों को बसों से सुरक्षित जगह भेजा है.
यह भी पढ़ें: भोपालगढ़ में चेयरमैन चुनाव से पहले हंगामा, लाठीचार्ज के बाद पार्षदों को सुरक्षा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


