होमक्राइमपूरी बोतल मांगी तो पव्वा थमा रहे; कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयपुर में BJP पर जमकर बरसे
क्राइम

पूरी बोतल मांगी तो पव्वा थमा रहे; कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयपुर में BJP पर जमकर बरसे

पूरी बोतल मांगी तो पव्वा थमा रहे; कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयपुर में BJP पर जमकर बरसे शराब के आरोप के साथ खाचरियावास ने जयपुर की बदहाल सड़कों और कानून व्यवस्था को भी मुद्दा बनाया। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड…

Hindustan के अनुसार8 सितंबर 2026 को 12:33 pm बजे
पूरी बोतल मांगी तो पव्वा थमा रहे; कांग्रेस के पूर्व मंत्री  जयपुर में BJP पर जमकर बरसे

सौजन्य से:- Hindustan

पूरी बोतल मांगी तो पव्वा थमा रहे; कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयपुर में BJP पर जमकर बरसे

शराब के आरोप के साथ खाचरियावास ने जयपुर की बदहाल सड़कों और कानून व्यवस्था को भी मुद्दा बनाया। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को रोड शो करने के बजाय जनता को बिगड़ी कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की स्थिति पर जवाब देना चाहिए।

जयपुर निकाय चुनाव की गर्मी के बीच जयपुर की सियासत में अब पूरी बोतल बनाम पव्वे की एंट्री हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बीजेपी पर चुनाव के दौरान शराब बांटने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका दावा है कि पिछले चार दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बीजेपी से जुड़े लोग शराब बांट रहे हैं। खाचरियावास ने कहा कि कुछ लोगों ने उनसे शिकायत की है कि पूरी बोतल मांगने पर उन्हें पव्वा पकड़ाया जा रहा है।

खाचरियावास ने यहां तक दावा किया कि लोगों की शिकायत है कि वे अंग्रेजी शराब की पूरी बोतल मांग रहे हैं, लेकिन बदले में उन्हें देशी शराब दी जा रही है। हालांकि, उन्होंने इन आरोपों के समर्थन में कोई स्वतंत्र प्रमाण पेश नहीं किया। ये आरोप उन्होंने निकाय चुनाव के बीच सरकार और बीजेपी पर हमला बोलते हुए लगाए हैं।

‘पूरी बोतल चाहिए थी, पव्वा मिला’—चुनावी शराब पर तंज

खाचरियावास ने शराब बांटने के कथित मामले को लेकर बीजेपी पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता को प्रभावित करने के लिए शराब बांटने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उनके मुताबिक, कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि अंग्रेजी शराब की बोतल मांगने पर देशी शराब का पव्वा दिया जा रहा है।

इस आरोप के बाद निकाय चुनाव की सियासत में नया मुद्दा जुड़ गया है। खाचरियावास ने इसे चुनावी राजनीति का हिस्सा बताते हुए कहा कि जनता सब देख रही है और मतदान के दिन इसका जवाब देगी।

सड़कों से शराब तक, खाचरियावास ने खोला मोर्चा

शराब के आरोप के साथ खाचरियावास ने जयपुर की बदहाल सड़कों और कानून व्यवस्था को भी मुद्दा बनाया। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को रोड शो करने के बजाय जनता को बिगड़ी कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की स्थिति पर जवाब देना चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई साल में राजस्थान की कानून व्यवस्था खराब हुई है और रेप के मामले लगातार बढ़े हैं। खाचरियावास ने आरोप लगाया कि प्रदेश इस मामले में देश में नंबर वन हो गया है। उन्होंने कहा कि जनता सरकार से सवाल पूछ रही है और चुनाव में ‘वोट की चोट’ से जवाब देगी।

सांगानेर से दिया कुमारी-राजवर्धन के इलाके तक निशाना

खाचरियावास ने जयपुर के अलग-अलग इलाकों की स्थिति को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री जयपुर में रोड शो कर रहे हैं, लेकिन सांगानेर में रोड शो क्यों नहीं हो रहा, जबकि वहां सड़कों की हालत खराब है।

उन्होंने डिप्टी सीएम दिया कुमारी और कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के विधानसभा क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि इन इलाकों में भी जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है।

IIFA के 100 करोड़ पर भी सरकार को घेरा

पूर्व मंत्री ने जयपुर में हुए IIFA आयोजन के खर्च को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि गोविंद देवजी मंदिर के विकास के लिए प्रस्तावित 100 करोड़ रुपए IIFA आयोजन में खर्च कर दिए गए। उनका कहना था कि यही पैसा मंदिर के विकास पर लगता तो रोजाना आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकती थीं।

‘वोट से सरकार नहीं गिरेगी, लेकिन सरकार की नींद जरूर खुलेगी’

खाचरियावास ने निकाय चुनाव को लेकर कहा कि बीजेपी के खिलाफ वोट देने से राज्य सरकार नहीं गिरेगी और न ही मुख्यमंत्री की कुर्सी जाएगी। लेकिन जनता का विरोधी वोट सरकार को यह संदेश देगा कि ढाई साल से अटके विकास कार्य अब नहीं चलेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए अलग-अलग इलाकों में निर्दलीय उम्मीदवार भी खड़े कर रही है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें