होमक्राइमराजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट में BJP के शानदार प्रदर्शन से गदगद हुए CM भजनलाल, बोले - PM मोदी को मिला Gen Z का साथ
क्राइम

राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट में BJP के शानदार प्रदर्शन से गदगद हुए CM भजनलाल, बोले - PM मोदी को मिला Gen Z का साथ

CM Bhajanlal Sharma on Nagar Nigam Election: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे है। ताजा अपडेट के अनुसार, BJP और कांग्रेस के बीच काटे की टक्कर देखने को मिली। कई नगर निकायों में भाजपा ने अच्छा प्रदर्श…

Khabar Fast के अनुसार14 सितंबर 2026 को 05:04 pm बजे
राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट में BJP के शानदार प्रदर्शन से गदगद हुए CM भजनलाल, बोले - PM मोदी को मिला Gen Z का साथ

सौजन्य से:- Khabar Fast

CM Bhajanlal Sharma on Nagar Nigam Election: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे है। ताजा अपडेट के अनुसार, BJP और कांग्रेस के बीच काटे की टक्कर देखने को मिली। कई नगर निकायों में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपना झंडा गाड़ दिया है। तो वहीं, कांग्रेस ने भी कुछ-कुछ इलाकों में भाजपा को हराया। इस बीच, राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गढ़ सांगानेर में भी बीजेपी आगे चल रही है। CM ने इसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी यानी Gen Z में पीएम मोदी का क्रेज है। उन्होंने कहा कि Gen Z ने प्रधानमंत्री की योजनाओं को सराहा है, जिसका असर आज के चुनाव परिणामों में साफ देखा जा सकता है।

बता दें, यह बयान तब आया जब दस नगर निगमों समेत कई नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में भाजपा की बढ़त साफ दिख रही थी। फिलहाल, चुनाव रिजल्ट की गिनती चल रही है। अब से कुछ ही देर में सारी तस्वीर साफ हो जाएगी कि साल 2026 के निकाय चुनाव में कौन बाजी मारेगा और किसे हार का मुंह देखने पड़ेगा।

मालून हो कि राजस्थान की 309 नगरीय निकायों, जिसमें नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका शामिल हैं, के लिए वोटिंग 2 फेज में कराई गई थी। पहले फेज की वोटिंग 162 निकायों में 09 सितंबर को हुई, जबकि दूसरे फेज की वोटिंग 147 निकायों में 11 सितंबर को हुई। कुल मिलाकर 10,167 वार्डों में मतदान हुए, जिसका रिजल्ट आज ऐलान किया जाएगा, जिसके लिए वोटिंग चल रही है।

Uttrakhand News:नैनीताल के धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की दशकों पुरानी मोटर मार्ग की मांग आखिरकार पूरी होने की दिशा में बढ़ गई है। आजादी के बाद से सड़क सुविधा का इंतजार कर रहे ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत की खबर है। क्षेत्र में मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया।

Uttrakhand News:प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण तथा सैनिक कल्याण मंत्री और जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्री केदारनाथ धाम यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में मानसून के बाद यात्रा के दूसरे चरण में श्रद्धालुओं की संभावित बढ़ती संख्या को देखते हुए विभिन्न विभागों की तैयारियों का जायजा लिया गया। मंत्री ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके

Uttrakhand News:भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में सामने आ रहे कथित घोटाले कांग्रेस के राजनीतिक भ्रष्टाचार का असली चेहरा उजागर कर रहे हैं। चमोली ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी रहे चंदन सिंह जीना के यहां ईडी की कार्रवाई और कथित बरामदगी का हवाला

-

Uttrakhand News:धारी में आजादी के बाद पहली बार महतोलियागांव-नदगल को मिलेगी सड़क, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ

-

Uttrakhand News:केदारनाथ धाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों की मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

-

Uttrakhand News: कांग्रेस के कथित ‘चंदा मॉडल’पर बरसे विनोद चमोली, बोले- सामने आ रहे घोटाले -भ्रष्टाचार का असली चेहरा

-

Uttrakhand News:रुचि भट्ट के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा ने पूरे किए उपलब्धियों और संगठन विस्तार के एक वर्ष, भागीदारी बढ़ाने पर जोर

-

Uttrakhand News: बागेश्वर में 25-30 साल से पैदल पुल का इंतजार, घांघली नदी पार करते स्कूली बच्चों की जान जोखिम में

-

Uttrakhand News:आपदा प्रबंधन व्यवस्था से रूबरू हुए 21 अग्निशमन प्रशिक्षु, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का किया भ्रमण

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें