होमशिक्षा-करियरराजस्थान: मंत्री मदन दिलावर के गढ़ में BJP को झटका, कांग्रेस निर्विरोध जीती
शिक्षा-करियर

राजस्थान: मंत्री मदन दिलावर के गढ़ में BJP को झटका, कांग्रेस निर्विरोध जीती

राजस्थान: मंत्री मदन दिलावर के गढ़ में BJP को झटका, कांग्रेस निर्विरोध जीती कोटा जिले के रामगंजमंडी नगर पालिका चुनाव से पहले वार्ड नंबर 27 से बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी रवि मेवाड़ा ने अपना नाम वापस ले लिया है, जिसके बाद…

ABP News के अनुसार4 सितंबर 2026 को 04:33 pm बजे
राजस्थान: मंत्री मदन दिलावर के गढ़ में BJP को झटका, कांग्रेस निर्विरोध जीती

सौजन्य से:- ABP News

राजस्थान: मंत्री मदन दिलावर के गढ़ में BJP को झटका, कांग्रेस निर्विरोध जीती

कोटा जिले के रामगंजमंडी नगर पालिका चुनाव से पहले वार्ड नंबर 27 से बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी रवि मेवाड़ा ने अपना नाम वापस ले लिया है, जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी पवन बाबेल निर्विरोध निर्वाचित हो गए.

राजस्थान के कोटा जिले के रामगंजमंडी नगर पालिका चुनाव से पहले रामगंजमंडी में बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है. वार्ड नंबर 27 से बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी रवि मेवाड़ा द्वारा नाम वापस लेने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी पवन बाबेल निर्विरोध निर्वाचित हो गए. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के क्षेत्र में कांग्रेस की यह निर्विरोध जीत बीजेपी के लिए सियासी झटके के तौर पर देखी जा रही है.

बीजेपी ने कई दावेदारों के बीच रवि मेवाड़ा पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया था. ऐसे में चुनाव से ठीक पहले उनका नाम वापस लेना चर्चा का विषय बन गया है. वहीं रवि मेवाड़ा के साथ वार्ड से चार अन्य प्रत्याशियों ने भी नाम वापस लिया. जिसके बाद पवन बाबेल के सामने कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं बचा और उन्हें निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया.

बीजेपी के मजबूत प्रदर्शन के बीच वार्ड 27 की इस घटना ने बढ़ाई चिंता

रामगंजमंडी नगरपालिका चुनाव में बीजेपी के मजबूत प्रदर्शन की उम्मीदों के बीच वार्ड 27 का यह घटनाक्रम पार्टी के लिए चिंता बढ़ाने वाला माना जा रहा है. खास तौर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के प्रभाव वाले क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी की निर्विरोध जीत ने स्थानीय सियासत को गरमा दिया है, जिसके बाद से बीजेपी में चिंता का माहौल है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव: GenZ को साधने की होड़, आमने-सामने BJP और कांग्रेस

वार्ड 27 में कांग्रेस की जीत ने चुनावी समीकरणों को दिया नया मोड़

रामगंजमंडी नगरपालिका के 40 वार्डों के लिए कुल 220 नामांकन दाखिल हुए थे. जांच में 78 नामांकन निरस्त होने के बाद 142 प्रत्याशी मैदान में बचे थे. नाम वापसी के पहले दिन 2 और अंतिम दिन 22 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए. अब नगरपालिका चुनाव में 118 प्रत्याशी मैदान में हैं. वार्ड 27 में कांग्रेस की निर्विरोध जीत ने चुनावी समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है.

यह भी पढ़ें: जोधपुर निकाय चुनाव: टिकट नहीं मिला तो गजेंद्र शेखावत से लिपटकर रोया कार्यकर्ता

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें