होमक्राइमदिल्ली के खराब मौसम से 4 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट: मस्कट से आए यात्री को लुकआउट नोटिस पर इमिग्रेशन ने दबोचा - Jaipur News
क्राइम

दिल्ली के खराब मौसम से 4 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट: मस्कट से आए यात्री को लुकआउट नोटिस पर इमिग्रेशन ने दबोचा - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Airport News | Muscat Passenger Held With Look Out Notice दिल्ली के खराब मौसम से 4 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट:मस्कट से आए यात्री को लुकआउट नोटिस पर इमिग्रेशन ने दबोचा - कॉपी ल…

Dainik Bhaskar के अनुसार4 सितंबर 2026 को 05:33 pm बजे
दिल्ली के खराब मौसम से 4 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट:  मस्कट से आए यात्री को लुकआउट नोटिस पर इमिग्रेशन ने दबोचा - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Airport News | Muscat Passenger Held With Look Out Notice

दिल्ली के खराब मौसम से 4 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट:मस्कट से आए यात्री को लुकआउट नोटिस पर इमिग्रेशन ने दबोचा

- कॉपी लिंक

जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दोहरी हलचल देखने को मिली। दिल्ली में खराब मौसम के कारण एक के बाद एक चार फ्लाइटों को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा।

वहीं मस्कट से जयपुर पहुंचे एक यात्री को इमिग्रेशन अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर ही रोक लिया। यात्री के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद उसे पूछताछ के बाद एयरपोर्ट थाना पुलिस के सौंप दिया गया।

जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अचानक फ्लाइटों की आवाजाही बढ़ गई। दिल्ली में खराब मौसम के चलते दिल्ली जाने वाली चार फ्लाइटों को डायवर्ट कर जयपुर एयरपोर्ट उतारा गया। इनमें रांची से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1052 भी शामिल है। यह फ्लाइट डायवर्ट होकर जयपुर पहुंचने वाली चौथी फ्लाइट रही।

श्रीनगर से दिल्ली जा रही फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

वहीं इंडिगो की बेंगलूरु से दिल्ली जा रही फ्लाइट 6E-869, पूर्णिया से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6560 और श्रीनगर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1818 को भी जयपुर डायवर्ट किया जा चुका था।

दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुए, जिसके बाद इन विमानों को वैकल्पिक एयरपोर्ट के तौर पर जयपुर भेजा गया। एक साथ चार फ्लाइटों के डायवर्ट होने से जयपुर एयरपोर्ट पर अतिरिक्त गतिविधियां देखने को मिलीं।

मस्कट से जयपुर आए एक यात्री को रोका

वहीं, मस्कट से जयपुर पहुंची सलाम एयर की फ्लाइट OV - 795 से उतरे एक यात्री को इमिग्रेशन अधिकारियों ने टर्मिनल-1 पर रोक लिया। दरअसल, यात्री के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी था। जैसे ही वह अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट से उतरकर इमिग्रेशन प्रक्रिया के लिए पहुंचा, अधिकारियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों की मदद से यात्री से पूछताछ की गई।

पूछताछ के बाद यात्री को जयपुर एयरपोर्ट थाना पुलिस के सौंप दिया गया। यात्री के सवाई माधोपुर निवासी होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब उससे जुड़े मामले और लुकआउट नोटिस के संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें