होमक्राइमबीकानेर में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस बहुमत के बाद भी हारी: अजमेर में लॉटरी से डिप्टी मेयर में BJP जीती, डीग में भाजपा को मिला 0 वोट - Jaipur News
क्राइम

बीकानेर में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस बहुमत के बाद भी हारी: अजमेर में लॉटरी से डिप्टी मेयर में BJP जीती, डीग में भाजपा को मिला 0 वोट - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Civic Body Elections | Deputy Mayor & Chairperson Voting Today LIVEबीकानेर में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस बहुमत के बाद भी हारी:अजमेर में लॉटरी से डिप्टी मेयर में BJP जीती,…

Dainik Bhaskar के अनुसार22 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
बीकानेर में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस बहुमत के बाद भी हारी:  अजमेर में लॉटरी से डिप्टी मेयर में BJP जीती, डीग में भाजपा को मिला 0 वोट - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Civic Body Elections | Deputy Mayor & Chairperson Voting Today

LIVEबीकानेर में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस बहुमत के बाद भी हारी:अजमेर में लॉटरी से डिप्टी मेयर में BJP जीती, डीग में भाजपा को मिला 0 वोट

- कॉपी लिंक

राजस्थान में मंगलवार को हुए डिप्टी मेयर के चुनाव में बीकानेर में बड़ा उलटफेर हो गया। कांग्रेस के पास बहुमत होने के बाद भी यहां भाजपा ने डिप्टी मेयर बना लिया। यहां कांग्रेस पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की। वहीं अलवर, उदयपुर और भीलवाड़ा में भी बीजेपी जीती।

अजमेर में भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों को 40-40 वोट मिले। ऐसे में लॉटरी से भाजपा के हेमंत सांखला जीत गए। डीग नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं मिला।

जोधपुर की मथानिया नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्षद बस में पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा हेलमेट पहनकर आईं। उन्होंने कहा- यह हेलमेट सुरक्षा के लिए है। दरअसल, सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झगड़ा हो गया था।

7 नगर निगम में डिप्टी मेयर चुनाव का रिजल्ट…

47 नगर परिषद उपसभापति चुनाव का रिजल्ट…

नगर पालिका में उपाध्यक्ष चुनाव रिजल्ट…

कोटा जिले की नगर पालिका में उपाध्यक्ष का रिजल्ट

अलवर जिले की नगर पालिका में उपाध्यक्ष का रिजल्ट

जोधपुर जिले की नगर पालिका में उपाध्यक्ष का रिजल्ट

पाली जिले की नगर पालिका में उपाध्यक्ष का रिजल्ट

भरतपुर जिले की नगर पालिका में उपाध्यक्ष का रिजल्ट

नागौर जिले की नगर पालिका में उपाध्यक्ष का रिजल्ट

डीडवाना-कुचामन जिले की नगर पालिका में उपाध्यक्ष का रिजल्ट

धौलपुर जिले की नगर पालिका में उपाध्यक्ष का रिजल्ट

भीलवाड़ा जिले की नगर पालिका में उपाध्यक्ष का रिजल्ट

हनुमानगढ़ जिले की नगर पालिका में उपाध्यक्ष का रिजल्ट

सवाई माधोपुर जिले की नगर पालिका में उपाध्यक्ष का रिजल्ट

बारां जिले की नगर पालिका में उपाध्यक्ष का रिजल्ट

चित्तौड़गढ़ जिले की नगर पालिका में उपाध्यक्ष का रिजल्ट

दौसा जिले की नगर पालिका में उपाध्यक्ष का रिजल्ट

अजमेर जिले की नगर पालिका में उपाध्यक्ष का रिजल्ट

जालोर जिले की नगर पालिका में उपाध्यक्ष का रिजल्ट

उदयपुर जिले की नगर पालिका में उपाध्यक्ष का रिजल्ट

करौली जिले की नगर पालिका में उपाध्यक्ष का रिजल्ट

निकाय चुनाव से जुड़ी PHOTOS…

चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स…

पुलिस ने रोका तो खुद गेट खोलकर घुसे MLA : बीकानेर नगर निगम में वोटिंग के लिए पार्षद आए तो विधायक जेठानंद व्यास की गाड़ी को बाहर रोक दिया गया। नाराज विधायक खुद गेट खोलने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बाद में मेयर प्रत्याशी रहे सुरेंद्र सिंह उन्हें समझाकर अंदर ले गए।

बीजेपी नेता और पुलिस अफसर में धक्का-मुक्की : सवाई माधोपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए बीजेपी के नामांकन के दौरान हंगामा हो गया। अंदर जाने से रोकने पर बीजेपी चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत ने सीओ सिटी राजेंद्र मीणा से धक्का-मुक्की करते हुए कहा- क्या बकवास कर रहे हो। मैं चुनाव प्रभारी हूं, मुझे कैसे रोक सकते हो। SDM को बुलाओ, ये कौनसा नियम है।

पुलिस कस्टडी में वोट देने आया पार्षद : उदयपुर की फतहनगर नगर पालिका में बीजेपी के बागी पार्षद राजेश चपलोत को चेयरमैन के चुनाव के दौरान सोमवार को पुराने एससी-एसटी केस में गिरफ्तार किया था। वे पुलिस कस्टडी में उपाध्यक्ष पद के लिए वोट देने पहुंचे।

किस पार्टी से कितने निकाय प्रमुख बने…

नगर निगमों में वार्डों की स्थिति…

अजमेर । भीलवाड़ा । उदयपुर । अलवर । सीकर । पाली । बीकानेर ।

निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें