राजस्थान: बाड़मेर में पुलिस ने एक हजार लीटर तरल पदार्थ किया जब्त, तीन पिकअप जब्त; व्यक्ति हिरासत में - barmer police seizes 1000 liters illegal liquid on nh 68
राजस्थान: बाड़मेर में पुलिस ने एक हजार लीटर तरल पदार्थ किया जब्त, तीन पिकअप जब्त; व्यक्ति हिरासत में राजस्थान के बाड़मेर में पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर छापा मारकर 1000 लीटर डीजल जैसा तरल पदार्थ जब्त किया है। यह पद…

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान: बाड़मेर में पुलिस ने एक हजार लीटर तरल पदार्थ किया जब्त, तीन पिकअप जब्त; व्यक्ति हिरासत में
राजस्थान के बाड़मेर में पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर छापा मारकर 1000 लीटर डीजल जैसा तरल पदार्थ जब्त किया है। यह पदार्थ बिना सरकारी लाइसेंस के गुज ...और पढ़ें
HighLights
- बाड़मेर में 1000 लीटर अवैध डीजल जैसा तरल पदार्थ जब्त।
- राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर पुलिस ने छापा मारकर की कार्रवाई।
- यह तरल गुजरात से लाकर बिना लाइसेंस बेचा जा रहा था।
जागरण संवाददाता, जयपुर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान के बाड़मेर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 68 पर पुलिस ने छापा मारकर दो अलग-अलग स्थानों से एक हजार लीटर डीजल जैसा तरल पदार्थ बरामद किया है।
यह पदार्थ बिना किसी सरकारी लाइसेंस के बेचा जा रहा था। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह तरल पदार्थ गुजरात से लाकर बाड़मेर में स्टाक करके अवैध तरीके से बेचा जा रहा था।
पुलिस उप अधीक्षक मंजू चौहान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर तीन पिकअप वाहनों से यह तरल पदार्थ जब्त किया है। इसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
रिपोर्ट आने के बाद ही इसके बारे में अधिकारिक जानकारी मिल सकेगी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस तरल पदार्थ का उपयोग किस काम के लिए होता था। यह गुजरात में किस स्थान से लाया जाता था।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस में चयनित 555 अभ्यर्थियों को सितंबर के पहले सप्ताह में मिल सकती है पोस्टिंग

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने राजसमंद में 491 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू कीं

जयपुर में लगे हिंदू पलायन के पोस्टर, संवेदनशील क्षेत्र में बिक रही संपतियां - jaipur hindu exodus posters emerge over property sales


