जयपुर में लगे हिंदू पलायन के पोस्टर, संवेदनशील क्षेत्र में बिक रही संपतियां - jaipur hindu exodus posters emerge over property sales
जयपुर में लगे हिंदू पलायन के पोस्टर, संवेदनशील क्षेत्र में बिक रही संपतियां जयपुर के पुराने शहर में हिंदू पलायन के पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें मुस्लिम समुदाय द्वारा दबाव और लालच से घरों की बिक्री का आरोप है। ...और पढ़ें H…

सौजन्य से:- Jagran
जयपुर में लगे हिंदू पलायन के पोस्टर, संवेदनशील क्षेत्र में बिक रही संपतियां
जयपुर के पुराने शहर में हिंदू पलायन के पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें मुस्लिम समुदाय द्वारा दबाव और लालच से घरों की बिक्री का आरोप है। ...और पढ़ें
HighLights
- जयपुर के पुराने शहर में हिंदू पलायन के पोस्टर।
- मुस्लिम समुदाय पर दबाव और लालच से घर खरीदने का आरोप।
- अशांत क्षेत्र अधिनियम लागू करने की मांग, जांच जारी।
नरेंद्र शर्मा, जयपुर। जयपुर में हिंदू पलायन के पोस्टर चस्पा हुए हैं। शहर की चार दीवारी (पुराने शहर) में मुस्लिम समाज के दबाव और पैसों के लालच में हिंदुओं के अपने घरों को बेचने को लेकर बवाल हो गया है। पिछले दो दिन से हिंदू संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता शहर की चार दीवारी से हिंदुओं का पलायन रोकने को लेकर अभियान चला रहे हैं।
पुराने शहर के कई घरों पर पोस्टर चस्पा किए गए हैं, जिन पर लिखा है, हिंदू पलायन कर रहा है सनातनियों से अपील पलायन रोकें, मकान गैर हिंदुओं को नहीं बेचें। पोस्टर चस्पा करने वालों में पुरूषों और युवाओं के साथ महिलाएं भी शामिल हैं।
इनका आरोप है कि हिंदुओं की महिलाओं को परेशान किया जाता है। अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं, हिंदुओं के साथ मारपीट कर घर बेचने का दबाव बनाया जाता है। पहले मुस्लिम समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास करने के साथ ही पुलिस से भी मदद मांगी गई।
यह पोस्टर उन हिंदुओं के घरों के बाहर विशेष रूप से लगाए गए हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने घर अधिक पैसों के लालच या दबाव में मुस्लिम समाज के लोगों को बेचे हैं। साथ ही चार दीवारी के मौहल्लों में भी पोस्टर लगाए गए हैं।
खबरें और भी
शहर के रेडियो मार्केट, किशनपोल बाजार, नाटानियों का रास्ता, जौहरी बाजार, पुरानी बस्ती, शिवाजी नगर, शास्त्री नगर, रामगढ़ मोड़ और कृष्णा कालोनी में बढ़ते हिंदुओं के पलायन को रोकने के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप), धरोहर बचाओ संघर्ष समिति सहित विभिन्न हिंदू संगठनों ने अभियान शुरू किया है।
अशांत क्षेत्र अधिनियम लागू
विहिप के पूर्व महानगर प्रमुख और घरोहर बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष भारत शर्मा और युवा शक्ति मंच के संयोजक सुनील शेखावत का कहना है कि राज्य में अशांत क्षेत्र कानून (डिस्टर्ब एरिया एक्ट) लागू होने के बावजूद सांप्रदायिक रूप से संवदेनशील क्षेत्रों में संपतियों की दबाव एवं लालच देकर बिक्री की जा रही है।
कानून का मकसद जनसांख्यिकी बदलाव और लोगों के पलायन को रोकना है। प्रशासन को इस बारे में पहल कर हिंदुओं का पलायन रोकना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि यह कानून मार्च, 2026 में लागू किया गया। गुजरात के बाद राजस्थान यह कानून लागू करने वाला दूसरा राज्य है। शहर के रेडियो मार्केट में घर बेचे जाने का विरोध कर रही महिलाओं में शामिल कांति देवी और संतोष ने कहा, पहले कुछ ही मुस्लिम परिवार आसपास रहते थे वे ही हमें परेशान करते थे। अब पलायन बढ़ रहा है तो हमारी परेशानी अधिक बढ़ेगी। इस पर रोक लगनी चाहिए।
पीयूष कविया, सहायक पुलिस अधीक्षक, जयपुर ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली है। लोगों का कहना है कि घर किसी अन्य समुदाय के व्यक्ति को बेचे हैं। जानकारी करवाई जा रही है। कानून के अनुसार काम करेंगे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस में चयनित 555 अभ्यर्थियों को सितंबर के पहले सप्ताह में मिल सकती है पोस्टिंग

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने राजसमंद में 491 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू कीं

राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा


