होमक्राइमछत से गिरने पर युवक की मौत: स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बैटरी चुराने वाली गैंग पकड़ी, यहां पढ़ें जोधपुर में क्राइम की प्रमुख खबरें - Jodhpur News
क्राइम

छत से गिरने पर युवक की मौत: स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बैटरी चुराने वाली गैंग पकड़ी, यहां पढ़ें जोधपुर में क्राइम की प्रमुख खबरें - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Crime Bulletin | Smack Arrest & Accident Death Case Updates छत से गिरने पर युवक की मौत:स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बैटरी चुराने वाली गैंग पकड़ी, यहां पढ़ें जोधपुर में…

Dainik Bhaskar के अनुसार2 अगस्त 2026 को 09:16 am बजे
छत से गिरने पर युवक की मौत:  स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बैटरी चुराने वाली गैंग पकड़ी, यहां पढ़ें जोधपुर में क्राइम की प्रमुख खबरें - Jodhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur Crime Bulletin | Smack Arrest & Accident Death Case Updates

छत से गिरने पर युवक की मौत:स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बैटरी चुराने वाली गैंग पकड़ी, यहां पढ़ें जोधपुर में क्राइम की प्रमुख खबरें

- कॉपी लिंक

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के अलग अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसा, मादक पदार्थ तस्करी से लेकर चोरी के कई मामले रविवार को सामने आए। क्राइम बुलेटिन में पढ़िए प्रमुख समाचार।

स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार,

जोधपुर के माता का थान थाना पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हड़मान जाट (28, निवासी माणकलाव को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से 0.31 मिलीग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी से पूछताछ कर रही है।

टावरों से बैटरी चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश

डांगियावास पुलिस ने मोबाइल टावरों से बैटरियां चुराने वाली गैंग के दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजुराम काला की टीम ने कार में चोरी की बैटरियां ले जाते आरोपी दीपकसिंह राजपूत निवासी एमपी, हाल जयपुर और रोहिताष प्रजापत निवासी करौली, हाल जयपुर को दबोचा।

बनाड़, महामंदिर और चौपासनी से गाड़ियां पार

जोधपुर शहर में वाहन चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है।

बनाड़: बनाड़ चौराहे के पास से गोरधनराम की मोटरसाइकिल चोरी हो गई।

महामंदिर: जालम विलास पोल के बाहर से धीरज सोनी की हीरो होंडा बाइक गायब हो गई।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड: पीएफ ऑफिस के पास से संजय रामचंदानी की बाइक पार हो गई।

छत से गिरने से युवक की मौत

मंडोर: आंगणवा भील बस्ती में दिनेशचंद्र (30) छत से नीचे गिर गए। गंभीर हालत में एमडीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महात्मा गांधी अस्पताल: यूपी निवासी 18 वर्षीय अवधेश पूरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। अवधेश 24 जुलाई को काम के दौरान गर्म चाशनी गिरने से बुरी तरह झुलस गया था।

गुलाबसागर: सदर कोतवाली पुलिस को गुलाबसागर की सीढ़ियों पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें