होमधर्म-आस्थाब्यावर में मंदिर पर बिजली गिरी,माउंटआबू में दोपहर में कोहरा: अजमेर में रिमझिम बरसात, कोटा में नवनैरा डैम का गेट बंद - Jaipur News
धर्म-आस्था

ब्यावर में मंदिर पर बिजली गिरी,माउंटआबू में दोपहर में कोहरा: अजमेर में रिमझिम बरसात, कोटा में नवनैरा डैम का गेट बंद - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Update | Monsoon Trough Shift Rain Alert Districts LIVEब्यावर में मंदिर पर बिजली गिरी,माउंटआबू में दोपहर में कोहरा:अजमेर में रिमझिम बरसात, कोटा में नवनैरा डैम…

Dainik Bhaskar के अनुसार2 अगस्त 2026 को 08:15 am बजे
ब्यावर में मंदिर पर बिजली गिरी,माउंटआबू में दोपहर में कोहरा:  अजमेर में रिमझिम बरसात, कोटा में नवनैरा डैम का गेट बंद - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Weather Update | Monsoon Trough Shift Rain Alert Districts

LIVEब्यावर में मंदिर पर बिजली गिरी,माउंटआबू में दोपहर में कोहरा:अजमेर में रिमझिम बरसात, कोटा में नवनैरा डैम का गेट बंद

- कॉपी लिंक

राजस्थान में रविवार को 24 जिलों में बारिश का अलर्ट है। आज सुबह ब्यावर के रावतमाल गांव में देवनारायण मंदिर पर बिजली गिर गई। हादसे में मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया और एक मोर की मौत हो गई।

वहीं, माउंटआबू में सुबह से बरसात हो रही है। हिल स्टेशन में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। लगातार बरसात के कारण तापमान में भी दो डिग्री तक गिरावट हुई है।

कोटा के नवनैरा डैम को खुला गेट रविवार सुबह बंद कर दिया गया। शनिवार को डैम से एक गेट खोलकर 4 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई थी।

राजस्थान में आज 24 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसमें जालोर, सिरोही और पाली में भारी बारिश की चेतावनी है। कल से मानसून के कमजोर होने की भी आशंका है।

उत्तरी राजस्थान के साथ पूर्वी हिस्सों (बीकानेर, जयपुर, भरतपुर) में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी (कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर संभाग) के क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।

मानसून के बड़े अपडेट्स

बिजली गिरने मंदिर को नुकसान: रविवार सुबह ब्यावर जिले के रावतमाल गांव के देवनारायण मंदिर पर बिजली गिरने से गुंबद को नुकसान हुआ है। मंदिर की दीवारों में भी दरार आ गई है। मंदिर के आसपास बने कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। जिले के अधिकतर हिस्सों में रविवार सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। वहीं, अजमेर में भी रिमझिम बारिश से गर्मी कम हुई है। हिल स्टेशन माउंट आबू में भी लगातार बारिश से ठंडक बढ़ गई है।

मानसून के कमजोर होने की आशंका: मौसम विभाग के अनुसार 3 अगस्त से राज्य में मानसून कमजोर होगा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अधिकांश समय मौसम साफ रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मानसून ट्रफ 3-4 अगस्त से उत्तर भारत की तरफ शिफ्ट हो सकती है, जिसके असर से बारिश की गतिविधियां उत्तर भारत की तरफ बढ़ेंगी।

पारा गिरकर 40 से नीचे आया: पश्चिमी राजस्थान में शनिवार को हुई बारिश का असर तापमान में दिखा। जैसलमेर, बाड़मेर में तापमान 3 डिग्री तक गिर गया। प्रदेश के सभी शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। तापमान गिरावट के बाद यहां उमस भी बढ़ गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान फलोदी में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राजस्थान के मौसम की PHOTOS…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें