जयपुर में दिनदहाड़े 4 लाख की चेन लूटी: सुनसान जगह पर रेकी कर झपट्टा मारा, बाइक पर आए थे बदमाश - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Gold Chain Snatching | Muhana Bike Borne Miscreants Rob 4 Lakh जयपुर में दिनदहाड़े 4 लाख की चेन लूटी:सुनसान जगह पर रेकी कर झपट्टा मारा, बाइक पर आए थे बदमाश - कॉपी लिंक ज…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Gold Chain Snatching | Muhana Bike Borne Miscreants Rob 4 Lakh
जयपुर में दिनदहाड़े 4 लाख की चेन लूटी:सुनसान जगह पर रेकी कर झपट्टा मारा, बाइक पर आए थे बदमाश
- कॉपी लिंक
जयपुर में एक व्यक्ति से 4 लाख रुपए कीमत की गोल्ड चेन लूटने का मामला सामने आया है। बाइक पर आए बदमाश पीछे से झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन तोड़ ले गए। मुहाना थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन बाइक सवार लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस ने बताया कि चेन स्नेचिंग की यह वारदात मुहाना के रहने वाले राजेंद्र मीणा के साथ हुई। वह शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पार्श्वनाथ नारायण सिटी से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए। रेकी करने के बाद बदमाशों ने वारदात के लिए एक सुनसान जगह को चुना। जैसे ही राजेंद्र मीणा वहां पहुंचे, बदमाश बाइक लेकर उनके करीब आए।
बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने राजेंद्र के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। पीड़ित के शोर मचाने और पीछा करने पर बदमाश तेजी से बाइक भगाकर फरार हो गए। चेन स्नेचिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी करवाई। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने के साथ-साथ बदमाशों की तलाश कर रही है।
- LIVEब्यावर में मंदिर पर बिजली गिरी,माउंटआबू में दोपहर में कोहरा: अजमेर में रिमझिम बरसात, कोटा में नवनैरा डैम का गेट बंद
- जन्मदिन पर कैंची धाम दर्शन करने आए युवक की मौत: मां की कार से 4 दोस्तों संग पहुंचा जयपुर का युवक; नदी में नहाते वक्त डूबा
- बात खरी हैपार्षद मैडम के पतिदेव नाली में रेंगने लगे: राजधानी में मालवीय जी का 'पगफेरा'; ड्राइवर बोला-'मैं जवाहर बेढम का आदमी'
- जयपुर के जगतपुरा और खातीपुरा में समाधान: शहर में दिखने लगा बदलाव, कहीं पार्क संवरे, तो कहीं सड़कों से गड्ढे हुए गायब
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

छत से गिरने पर युवक की मौत: स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बैटरी चुराने वाली गैंग पकड़ी, यहां पढ़ें जोधपुर में क्राइम की प्रमुख खबरें - Jodhpur News

Rajasthan: सफलता, राजनीति और फिर अध्यात्म...; आखिर क्यों 'चायवालाज' के युवा संस्थापक ने उठाया आत्मघाती कदम?

पूर्व सैनिकों का आरोप- पुलिस ने हमें भू-माफिया कहा: 22 साल पहले खरीदे प्लॉट पर बाउंड्री बनाने नहीं दी; SHO ने कहा- दोनों पक्षों से रिकॉर्ड मांगे - Jaipur News


