राजस्थान पुलिस में चयनित 555 अभ्यर्थियों को सितंबर के पहले सप्ताह में मिल सकती है पोस्टिंग
राजस्थान पुलिस में चयनित 555 अभ्यर्थियों को सितंबर के पहले सप्ताह में मिल सकती है पोस्टिंग गैर अनुसूचित क्षेत्र के 527 व अनुसूचित क्षेत्र के 28 चयनित अभ्यर्थियों की सूची पुलिस मुख्यालय को मिली. Published : August 2, 2026…

सौजन्य से:- ETV Bharat
राजस्थान पुलिस में चयनित 555 अभ्यर्थियों को सितंबर के पहले सप्ताह में मिल सकती है पोस्टिंग
गैर अनुसूचित क्षेत्र के 527 व अनुसूचित क्षेत्र के 28 चयनित अभ्यर्थियों की सूची पुलिस मुख्यालय को मिली.
Published : August 2, 2026 at 7:45 PM IST
जयपुर: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में राजस्थान पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है. राजस्थान पुलिस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 के पोस्टिंग की कवायद तेज कर दी गई है. संभावना जताई जा रही है कि राजस्थान पुलिस में चयनित 555 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अगले महीने सितंबर के पहले सप्ताह में पोस्टिंग मिल सकती है. इसे लेकर अब प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है. प्रशासनिक सुधार विभाग, राजस्थान, जयपुर से गैर अनुसूचित क्षेत्र के 527 और अनुसूचित क्षेत्र के 28 चयनित अभ्यर्थियों की सूची राजस्थान पुलिस को नियुक्ति के लिए प्राप्त हो चुकी है.
डीजीपी ने जिलों से मांगी जानकारी : अब राजस्थान पुलिस के मुखिया डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने सभी जिलों से वर्गवार रिक्त पदों की जानकारी मांगी है. ऐसे में रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण पुलिस मुख्यालय को प्राप्त होते ही नियमानुसार नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी. भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सितंबर 2026 के पहले सप्ताह तक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिए जाने की कार्रवाई जारी है.
पढ़ें : गहलोत पर राठौड़ का पलटवार, तबादलों पर रोक के बाद भी भाजपा मुख्यालय पर लगी फरियादियों की कतार
अभ्यर्थियों को जल्द पोस्टिंग देने की कवायद : अग्रवाल ने बताया कि विभाग स्तर पर नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि चयनित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द पदस्थापन मिल सके. उन्होंने कहा कि जिलों से मांगी गई जानकारी के आधार पर इस कवायद को आगे बढ़ाया जाएगा और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की कवायद पूरी की जाएगी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने राजसमंद में 491 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू कीं

जयपुर में लगे हिंदू पलायन के पोस्टर, संवेदनशील क्षेत्र में बिक रही संपतियां - jaipur hindu exodus posters emerge over property sales

राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा


