होमक्राइमजयपुर में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की थी ATM से 41.70 लाख रुपए की लूट, युवती गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की थी ATM से 41.70 लाख रुपए की लूट, युवती गिरफ्तार

जयपुर में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की थी ATM से 41.70 लाख रुपए की लूट, युवती गिरफ्तार वारदात में युवती व उसके तीन साथियों की भूमिका थी. चारों पर कर्जा था, उसे चुकाने के लिए यह वारदात की. Published : September 17, 2026 at 7…

ETV Bharat के अनुसार17 सितंबर 2026 को 03:04 am बजे
जयपुर में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की थी ATM से 41.70 लाख रुपए की लूट, युवती गिरफ्तार

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की थी ATM से 41.70 लाख रुपए की लूट, युवती गिरफ्तार

वारदात में युवती व उसके तीन साथियों की भूमिका थी. चारों पर कर्जा था, उसे चुकाने के लिए यह वारदात की.

Published : September 17, 2026 at 7:23 AM IST

जयपुर: राजधानी जयपुर में बैंक के एटीएम से निकालकर ले जाए जा रहे 41.70 लाख रुपए की लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है. उसने अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया. उसके किराए के कमरे से पुलिस को 26.80 लाख रुपए मिले हैं. पुलिस लूट की बाकी रकम और अन्य लुटेरों की तलाश में जुटी है. जांच में सामने आया है कि लूट की साजिश युवती के कमरे पर रची गई. उसने वारदात से पहले बैंक में जाकर रेकी भी की थी. इस पूरी वारदात में एक बैंक कर्मचारी की भूमिका भी संदेह के घेरे में है. जयपुर (पूर्व) डीसीपी रंजीता शर्मा ने बताया कि लूट की वारदात में शामिल 22 वर्षीय अंशु कुमारी जाटव को गिरफ्तार किया है. वह लालपुरा (भरतपुर) की रहने वाली है और जयपुर में श्रीकिशनपुरा में किराए के मकान में रहती है.

उन्होंने बताया कि अक्षयपात्र मंदिर के पास एटीएम से कैश इकठ्ठा कर बैंक ले जाते समय 41.70 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर सभी वाहनों और लोगों के बारे में बारीकी से पड़ताल की गई. इस दौरान एक युवती का आचरण संदिग्ध लगा. जिस पर डीएसटी के एसआई बन्नालाल, कांस्टेबल हेमंत और राजेश ने बारीकी से नजर रखी और उसके बारे में जानकारी जुटाई. पीछा कर टीम उसके किराए के मकान पर पहुंची.

पढ़ें: फतेहपुर से ATM काटकर ले जाने का प्रयास, दो आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश

मस्तराम को कर्मचारी से मिली जानकारी: पुलिस की टीम ने पूछताछ की तो सामने आया कि युवती का नाम अंशु कुमारी जाटव है. उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसका एक बॉयफ्रेंड है. जिसका नाम मस्तराम मीणा है और मासलपुरा (करौली) का रहने वाला है. मस्तराम को बैंक कर्मचारी से जानकारी मिली कि अक्षयपात्र मंदिर के पास बैंक की ब्रांच और एटीएम है. एटीएम में जमा करवाया जाने वाला कैश हर दिन निकालकर ब्रांच में जमा करवाया जाता है.

युवती के कमरे पर रची लूट की साजिश: युवती से पूछताछ में सामने आया कि मस्तराम को कर्मचारी से जानकारी मिली कि रोजाना एटीएम से निकाली गई रकम बैंक लाने के लिए अधिकतर महिला कर्मचारी ही आती है. उनके साथ एक पुरुष कर्मचारी होता है और सुरक्षा का खास इंतजाम नहीं होता है. यह जानकारी मिलने के बाद मस्तराम ने अंशु के साथ लूट की साजिश रची और करौली के रहने वाले अपने जानकर पुष्पेंद्र मीणा और सुमित जंगम को भी साथ मिलाया. चारों ने मिलकर अंशु के किराए के कमरे पर ही लूट की साजिश रची. सुमित और पुष्पेंद्र के पास हथियार भी थे.

साजिश रचते समय लिया बैंक कर्मचारी का नाम: अंशु से पुलिस को जानकारी मिली कि मस्तराम, पुष्पेंद्र और सुमित बैंक के एक कर्मचारी का नाम ले रहे थे. साजिश के तहत वारदात से एक दिन पहले 13 सितंबर को अंशु को एटीएम की जांच करने भेजा गया. उसने लौटकर उन्हें बताया कि एटीएम सही है. वारदात के दिन (14 सितंबर को) तीनों ने अंशु को रेकी करने का जिम्मा सौंपा और एटीएम से कैश निकालने आने वाले कर्मचारियों के बारे में जानकारी देने को कहा. बैंक का स्टाफ (दो महिलाएं और एक पुरुष) जब 10:30 बजे एटीएम से रकम निकालने पहुंचे तो उसने इसकी जानकारी मस्तराम, पुष्पेंद्र और सुमित को दी और तत्काल वहां से निकल गई.

बाइक से भागे, कार में शिफ्ट की रकम: इसके बाद दो बदमाश एटीएम में रखे रुपए से भरा बैग लेकर भाग गए, जबकि उनका एक साथी पहले से आगे खड़ा था. दोनों बदमाश बाइक पर रुपए से भरा बैग लेकर भागे थे. आगे जाकर उन्होंने यह बैग आगे खड़े अपने साथी की कार में शिफ्ट कर दिया. कार में ही लूट की रकम के दो हिस्से किए गए. एक हिस्सा युवती के कमरे पर रख दिया और दूसरा हिस्सा लेकर कपड़े बदलकर तीनों युवक भाग निकले. पुलिस ने घटना में भूमिका सामने आने पर अंशु को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर 26.80 लाख रुपए पुलिस ने बरामद कर लिए.

इसे भी पढ़ें: बैंक ATM का लॉक तोड़कर कैश चुराने का प्रयास, पुलिस गश्त की आहट से भागे बदमाश

तीन आरोपियों की तलाश : अब पुलिस मस्तराम, पुष्पेंद्र और सुमित की तलाश में जुटी है. ये तीनों करौली जिले के रहने वाले हैं. इसके साथ ही वारदात में बैंक कर्मचारी की भूमिका को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है. पूछताछ में सामने आया है कि अंशु, मस्तराम, पुष्पेंद्र और सुमित के कर्जा हो गया. यह कर्जा चुकाने के किए उन्होंने साजिश के तहत वारदात की साजिश रची और पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया. अब पुलिस लूट की बाकि रकम बरामद करने की कवायद में जुटी है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें