होमक्राइमरामदेवरा मेले में ANTF का नशा मुक्ति अभियान: 10 हजार लोगों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ, 4 हजार ने भरा संकल्प पत्र - Ramdevra News
क्राइम

रामदेवरा मेले में ANTF का नशा मुक्ति अभियान: 10 हजार लोगों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ, 4 हजार ने भरा संकल्प पत्र - Ramdevra News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaisalmer - Ramdevra - Ramdevra Mela News | Rajasthan Police ANTF Anti Drug Campaign Update रामदेवरा मेले में ANTF का नशा मुक्ति अभियान:10 हजार लोगों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ, 4 हजा…

Dainik Bhaskar के अनुसार16 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
रामदेवरा मेले में ANTF का नशा मुक्ति अभियान:  10 हजार लोगों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ, 4 हजार ने भरा संकल्प पत्र - Ramdevra News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaisalmer

- Ramdevra

- Ramdevra Mela News | Rajasthan Police ANTF Anti Drug Campaign Update

रामदेवरा मेले में ANTF का नशा मुक्ति अभियान:10 हजार लोगों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ, 4 हजार ने भरा संकल्प पत्र

- कॉपी लिंक

रामदेवरा में बाबा रामदेव के भादवा मेले में राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) नशा मुक्ति अभियान चला रही है। इसका मकसद श्रद्धालुओं को नशे के बुरे असर के बारे में जागरूक करना है।

महानिरीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर यह अभियान 13 से 17 सितंबर तक चलेगा। इसी के तहत मेले में नशा मुक्ति शिविर भी लगाया गया है।

ANTF मुख्यालय और ANTF चौकी बाड़मेर के सहयोग से लगे इस शिविर में लोगों को नशे से होने वाले नुकसान बताए जा रहे हैं। जागरूकता फैलाने के लिए पोस्टर, एलईडी स्क्रीन, सेल्फी पॉइंट, हेल्पलाइन डेस्क और पंपलेट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस अभियान में अब तक करीब 10 हजार लोगों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली है। लगभग 4 हजार लोगों ने संकल्प पत्र भरकर नशामुक्त समाज बनाने में मदद करने का वादा किया है।

शिविर में ANTF की टीम श्रद्धालुओं से अपील कर रही है कि वे खुद नशे से बचें और अपने परिवार व समाज के दूसरे लोगों को भी नशे के बुरे असर के बारे में बताएं। यह शिविर 17 सितंबर तक चलेगा, जिसमें मेले में आने वाले लोगों को लगातार नशामुक्ति का संदेश दिया जाएगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें