Ajmer Deputy mayor: अजमेर में डिप्टी मेयर के लिए 40- 40 गेम! पिच पर धारदार बैटिंग करने वाले BJP के हेमंत सांखला को मिली कुर्सी
अजमेर नगर निगम में महापौर चुनाव के बाद अब डिप्टी मेयर पद पर भी भारतीय जनता पार्टी ने अपना कब्जा जमा लिया है। वार्ड नंबर 46 से भाजपा पार्षद हेमंत सांखला अजमेर के नए डिप्टी मेयर निर्वाचित हुए हैं। अजमेर: अजमेर नगर निगम में…

सौजन्य से:- Navbharat Times
अजमेर नगर निगम में महापौर चुनाव के बाद अब डिप्टी मेयर पद पर भी भारतीय जनता पार्टी ने अपना कब्जा जमा लिया है। वार्ड नंबर 46 से भाजपा पार्षद हेमंत सांखला अजमेर के नए डिप्टी मेयर निर्वाचित हुए हैं।
अजमेर: अजमेर नगर निगम में महापौर पद के बाद अब डिप्टी मेयर पद पर भी भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। वार्ड नंबर 46 से भाजपा पार्षद हेमंत सांखला डिप्टी मेयर निर्वाचित हुए हैं। डिप्टी मेयर चुनाव में भाजपा के हेमंत सांखला और कांग्रेस के वार्ड नंबर 65 से पार्षद नोरत गुर्जर को 40-40 वोट मिले। दोनों प्रत्याशियों के बीच बराबरी होने के बाद निर्वाचन प्रक्रिया के तहत पर्ची से लॉटरी निकाली गई, जिसमें भाजपा के हेमंत सांखला के नाम की पर्ची निकली और उन्हें विजेता घोषित किया गया।
हेमंत सांखला के बारे में जानिए
हेमंत सांखला ने वर्ष 2026 के नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 46 से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 15 मतों के अंतर से हराया। खास बात यह है कि सांखला लगातार दूसरी बार इसी वार्ड से पार्षद निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले वर्ष 2021 के नगर निगम चुनाव में भी उन्होंने वार्ड 46 से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की थी। उस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के धर्मेंद्र नागवाल को 1,212 मतों के अंतर से हराया था।
लगातार दूसरी बार पार्षद बने हैं हेमंत
लगातार दूसरी बार पार्षद बनने के बाद भाजपा ने हेमंत सांखला पर भरोसा जताते हुए उन्हें डिप्टी मेयर पद का प्रत्याशी बनाया। वहीं, कांग्रेस ने नोरत गुर्जर को मैदान में उतारा। मतदान में दोनों को समान 40-40 मत मिलने के बाद फैसला लॉटरी से हुआ और बाजी भाजपा के हाथ लगी।अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के चुनाव परिणाम में कांग्रेस के 37, भाजपा के 32 और निर्दलीय पार्षदों के खाते में 11 सीटें आई थीं। इससे पहले भाजपा की अनामिका शर्मा महापौर निर्वाचित हुई थीं और अब डिप्टी मेयर पद भी भाजपा के खाते में चला गया है।
हेमंत सांखला की जीत भाजपा में खुशी
भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने हेमंत सांखला की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि महापौर के बाद डिप्टी मेयर पद भी भाजपा के खाते में आया है। उन्होंने इसे भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत बताते हुए कहा कि ब्रह्मा जी के आशीर्वाद से पार्टी को सफलता मिली है और सच्चाई की हमेशा जीत होती है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


