होमक्राइमराजस्थान : वाहनों को जब्त कर खेला जा रहा था खेल, जयपुर के सांभर में ACB ने किया पर्दाफाश
क्राइम

राजस्थान : वाहनों को जब्त कर खेला जा रहा था खेल, जयपुर के सांभर में ACB ने किया पर्दाफाश

जयपुर ग्रामीण के सांभर लेक थाना प्रभारी (SHO) राममिलन मीणा को एसीबी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी निरीक्षक ने पीडब्ल्यूडी के सड़क निर्माण कार्य को निर्बाध जारी रखने और गाड़ियां जब्त न…

Navbharat Times के अनुसार13 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
राजस्थान : वाहनों को जब्त कर खेला जा रहा था खेल, जयपुर के सांभर में ACB ने किया पर्दाफाश

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर ग्रामीण के सांभर लेक थाना प्रभारी (SHO) राममिलन मीणा को एसीबी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी निरीक्षक ने पीडब्ल्यूडी के सड़क निर्माण कार्य को निर्बाध जारी रखने और गाड़ियां जब्त न करने के एवज में शिकायतकर्ता से यह रिश्वत मांगी थी।

जयपुर: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रविवार को जयपुर ग्रामीण के सांभर लेक के थाना प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक राममिलन मीणा को 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि आरोपी पुलिस निरीक्षक ने शिकायतकर्ता से कथित तौर पर रिश्वत मांगी थी। उसने यह रकम शिकायतकर्ता के पिता के नाम की फर्म को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से मिले सड़क निर्माण कार्य को थाना क्षेत्र में निर्बाध रूप से जारी रखने के एवज में मांगी थी।

वाहनों को जब्त कर खेला जा रहा था खेल

शिकायत के मुताबिक, रिश्वत नहीं देने पर निर्माण स्थल पर लगे वाहनों को जब्त कर और कर्मचारियों को थाने ले जाकर परेशान किया जा रहा था। एसीबी जयपुर नगर-प्रथम इकाई ने शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि आरोपी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद रविवार को कार्रवाई की गई जिसमें मीणा को थाना प्रभारी कक्ष में शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीबी का कहना - आरोपी से पूछताछ जारी

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी। एसीबी के महानिदेशक ने लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत एसीबी के टोल फ्री नंबर और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें