होमक्राइमपोलो क्लब ग्राउंड पर फ्लडलाइट्स में हुआ पोलो मैच: जयपुर की टीम ने जयगढ़ टीम को 9-4 से हराया, सवाई पद्मनाभ सिंह ने किए 7 गोल - Jaipur News
क्राइम

पोलो क्लब ग्राउंड पर फ्लडलाइट्स में हुआ पोलो मैच: जयपुर की टीम ने जयगढ़ टीम को 9-4 से हराया, सवाई पद्मनाभ सिंह ने किए 7 गोल - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Sawai Padmanabh Singh Jaipur Polo Night Tourism | FHTR Polo Cup Match पोलो क्लब ग्राउंड पर फ्लडलाइट्स में हुआ पोलो मैच:जयपुर की टीम ने जयगढ़ टीम को 9-4 से हराया, सवाई पद्मनाभ स…

Dainik Bhaskar के अनुसार19 सितंबर 2026 को 03:05 am बजे
पोलो क्लब ग्राउंड पर फ्लडलाइट्स में हुआ पोलो मैच:  जयपुर की टीम ने जयगढ़ टीम को 9-4 से हराया, सवाई पद्मनाभ सिंह ने किए 7 गोल - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Sawai Padmanabh Singh Jaipur Polo Night Tourism | FHTR Polo Cup Match

पोलो क्लब ग्राउंड पर फ्लडलाइट्स में हुआ पोलो मैच:जयपुर की टीम ने जयगढ़ टीम को 9-4 से हराया, सवाई पद्मनाभ सिंह ने किए 7 गोल

- कॉपी लिंक

राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम) 2026 के तहत वार्षिक सितंबर जयपुर पोलो सीजन के दौरान शुक्रवार रात राजस्थान पोलो क्लब ग्राउंड पर एफएचटीआर पोलो कप एग्जीबिशन मैच खेला गया।

फ्लडलाइट्स की रोशनी में हुए इस विशेष मुकाबले में टीम जयपुर ने टीम जयगढ़ को 9-4 से हराकर एफएचटीआर पोलो कप अपने नाम किया। मैच देखने के लिए ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि, देश के विभिन्न हिस्सों से आए खरीदार और आमंत्रित विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

रात के समय खेले गए इस मुकाबले में पोलो के रोमांच के साथ जयपुर की रॉयल खेल विरासत की झलक भी देखने को मिली। आरडीटीएम में शामिल प्रतिनिधियों के लिए यह मैच राजस्थान की पर्यटन पेशकश में पोलो और नाइट पोलो की संभावनाओं को करीब से देखने का अवसर रहा।

यहां देखिए इवेंट के फोटोज…

सवाई पद्मनाभ सिंह ने दागे 7 गोल

मुकाबले में टीम जयपुर की ओर से सवाई पद्मनाभ सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अकेले 7 गोल किए। उनके दमदार खेल की बदौलत टीम जयपुर ने मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। मयूरध्वज सिंह तालाबगांव ने टीम के लिए 2 गोल किए। टीम में प्रताप सिंह कानोता और दिव्यमान सिंह दूजोद भी शामिल रहे।

वहीं टीम जयगढ़ की ओर से डीनो धनखड़ ने 3 गोल किए, जबकि कर्नल वी.एस. काहलों, वीएसएम ने 1 गोल किया। टीम में रणशय पुरोहित और कुलदीप सिंह राठौड़ भी खेले।

नाइट पोलो को पर्यटन से जोड़ने की पहल

मैच के दौरान विभिन्न शहरों से आए ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने नाइट पोलो का आनंद लिया। आयोजन के जरिए पोलो को राजस्थान के पर्यटन आकर्षण के तौर पर प्रस्तुत किया गया। खासतौर पर नाइट पोलो को जयपुर के नाइट टूरिज्म से जोड़ने की संभावनाओं पर जोर दिया गया।

‘जयपुर में नाइट पोलो टूरिज्म का नया विकल्प बन रहा’

पोलो प्लेयर और जयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य सवाई पद्मनाभ सिंह ने कहा कि जयपुर में नाइट टूरिज्म को लेकर पर्यटकों के लिए बहुत ज्यादा विकल्प नहीं थे। ऐसे में नाइट पोलो पर्यटन के लिए एक नया विकल्प बन रहा है। पर्यटकों को इससे न केवल रॉयल गेम को करीब से देखने और उससे जुड़ने का मौका मिलेगा, बल्कि पर्यटन गतिविधियों में उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि इस बार पोलो सीजन काफी लंबा चलने वाला है और इसमें कई अच्छे मुकाबले देखने को मिलेंगे। इससे जयपुर आने वाले पर्यटकों को भी पोलो सीजन के दौरान अलग तरह का अनुभव मिल सकेगा।

‘टीम की परफॉर्मेंस बेहतर हो रही है’

अपने प्रदर्शन के बारे में सवाई पद्मनाभ सिंह ने कहा कि उनकी टीम फिलहाल अच्छा खेल रही है और बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। इस बार खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी बेहतर होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम इस सीजन में कुछ टूर्नामेंट के फाइनल में भी खेलती दिखाई देगी।

फ्लडलाइट्स में हुए इस मुकाबले ने जयपुर के पारंपरिक पोलो खेल को नाइट टूरिज्म से जोड़ने की संभावनाओं को भी सामने रखा। आरडीटीएम के प्रतिनिधियों के लिए यह आयोजन राजस्थान की संस्कृति, खेल विरासत और पर्यटन अनुभवों को एक साथ देखने का अवसर बना।

- जयपुर के पुरोहितजी का कटला अग्निकांड में एक्शन: दो अफसर सस्पेंड, प्रत्यक्षदर्शी बोला- बरामदे में रखे सामान से फैली थी आग

- आग बुझाने वाले पाइप की जगह भरे थे नींबू-मिर्च: जयपुर के सबसे बड़े कपड़ा बाजार में आग मामले में खुलासा, फायर सेफ्टी सिस्टम की ऐसे उड़ी धज्जियां

- डूंगरपुर में डैम ओवरफ्लो, सलूंबर में पुल पर बही नदी: टोंक में पानी भरने से फसल खराब, कोटा जंक्शन पर शॉर्ट सर्किट से आग लगी

- कर्जा चुकाने के लिए CA को किडनैप किया था: जयपुर में 4 दोस्तों ने मिलकर बनाया था प्लान; तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें