कोटा में बारिश से सड़कें गीली हुई: सीजन में अबतक केवल 89.1एमएम बरसात हुई, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Monsoon Rain: Seasons 89.1mm Rain | Todays Weather Update कोटा में बारिश से सड़कें गीली हुई:सीजन में अबतक केवल 89.1एमएम बरसात हुई, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम - कॉपी लिंक कोटा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Monsoon Rain: Seasons 89.1mm Rain | Todays Weather Update
कोटा में बारिश से सड़कें गीली हुई:सीजन में अबतक केवल 89.1एमएम बरसात हुई, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
कोटा में मंगलवार सुबह से बादल छाए हुए है। साढ़े 7 बजे करीब शहर के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश का दौर 5-7 मिनट चला। सड़कें गीली हो गई। मौसम सुहावना हो गया। हालांकि उमस अभी बरकरार है। मौसम विभाग में 9 जुलाई तक कोटा संभाग में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे पहले सोमवार रात को भी शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस साल सीजन में अबतक (6 जुलाई तक)केवल 89.1 एमएम बारिश हुई है। जबकि पिछले साल 6 जुलाई तक जिले में 482.8 एमएम बारिश दर्ज हो चुकी थी। यानी पिछले साल के मुकाबले इस बार 6 जुलाई तक 82% बारिश कम हुई है।
इस बार मानसून की सुस्त रफ्तार रहने से पिकनिक स्पॉट भी सुन पड़े है। खेतों में बुवाई प्रभावित हो रही है। पिछले साल जुलाई के शुरुआती सप्ताह में हाड़ौती संभाग के पिकनिक स्थलों पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही थी।
- 'भास्कर समाधान': निगम उपायुक्त बनीं ‘स्टार ऑफिसर’: कीचड़ भरे रास्ते से श्मशान जाने को मजबूर, अतिक्रमण से स्कूली बच्चे परेशान, बारिश से बना गड्ढा
- LIVEआज 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: जयपुर में 3 इंच बरसात, जोधपुर में हाईवे पर पानी भरा, जालोर में झरने बहे
- बात खरी हैमंत्री चाचा के तोते पर MLA भतीजा 'फिदा': SDM के लेटर में नहीं सुधरी 'स्थिति'; खंभे वाली 'नायाब' सड़क
- भास्कर इन्वेस्टिगेशनराजस्थान- 503 करोड़ की बंदरबांट,कागज की पर्ची से चला खेल: जिनका काम पढ़ाई की मॉनिटरिंग, उन्हें स्कूल बिल्डिंग मरम्मत की जिम्मेदारी, पार्ट-2
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

रेलवे भर्ती में बड़ा बदलाव: कोटा नियुक्तियों में अब ट्रायल के साथ होगी ऑनलाइन परीक्षा, CBT आधारित होगा टेस्ट - indian railways quota recruitment cbt and trial changes

मुंबई में भारी बारिश के कारण ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा: जयपुर-बांद्रा समेत कई ट्रेनें कैंसिल, कई गाड़ियों के रूट बदले - Jaipur News

रेलवे में कोटा से नौकरी के लिए एक समान होगी व्यवस्था


