जयपुर निकाय चुनाव: युवाओं और बुजुर्गों में दिखा उत्साह, 87% से पार पहुंचा मतदान का आंकड़ा
जयपुर निकाय चुनाव: युवाओं और बुजुर्गों में दिखा उत्साह, 87% से पार पहुंचा मतदान का आंकड़ा जयपुर के दो नगर परिषद और 16 नगर पालिकाओं में कुल 87.06% ऐतिहासिक मतदान हुआ. Published : September 9, 2026 at 10:43 PM IST जयपुर: ज…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर निकाय चुनाव: युवाओं और बुजुर्गों में दिखा उत्साह, 87% से पार पहुंचा मतदान का आंकड़ा
जयपुर के दो नगर परिषद और 16 नगर पालिकाओं में कुल 87.06% ऐतिहासिक मतदान हुआ.
Published : September 9, 2026 at 10:43 PM IST
जयपुर: जिले के दो नगर परिषदों और 16 नगर पालिकाओं में बुधवार को हुए चुनाव में लोगों में भारी उत्साह नजर आया. लोकतंत्र के इस उत्सव में आम जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उसी का नतीजा रहा कि जयपुर जिले के नगर निकाय चुनाव में मतदान का प्रतिशत 87 फीसदी के पार पहुंच गया. जयपुर जिले में कालाडेरा नगर पालिका में सबसे अधिक 89.91% और सबसे कम सांभर नगर पालिका में 80.66% मतदान हुआ.
खराब EVM को प्रशासन ने तुरंत बदला: जयपुर जिले के दो नगर परिषदों और 16 नगर पालिकाओं में मतदान के लिए 565 बूथ बनाए गए थे, जहां 1920 प्रत्याशी मैदान में थे. पोलिंग पार्टियों ने मंगलवार शाम को ही अपना मोर्चा संभाल लिया था. जैसे ही सुबह 7:00 बजे मॉकपोल के बाद मतदान शुरू हुआ, तो बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें नजर आने लगीं. महिला वोटर भी लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने से पीछे नहीं रहीं. मतदान प्रतिशत बढ़ाने में महिलाओं ने भी अपना पूरा योगदान दिया. जयपुर जिले में 3,90,378 में से 3,33,875 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. हालांकि शुरुआत में कुछ बूथों पर ईवीएम मशीनें खराब होने की शिकायतें भी आईं, लेकिन कर्मचारियों ने सूचना मिलते ही तुरंत ईवीएम मशीनें बदलकर मतदान को दोबारा सुचारू रूप से शुरू करवाया.
इसे भी पढ़ें- राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण में 72.09% वोटिंग, 20 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद
प्रथम चरण का मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण: प्रथम चरण के तहत जयपुर जिले के विभिन्न नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई. पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जयपुर जिले में कुल 87.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. मतदान केन्द्रों पर दिनभर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही और अनेक केन्द्रों पर मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक कतारों में खड़े होकर मतदान किया.
समय के साथ बढ़ती वोटिंग रफ्तार: मतदान के दौरान मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जयपुर जिले में सुबह 10:00 बजे तक 29.47 प्रतिशत, दोपहर 1:00 बजे तक 58.29 प्रतिशत, दोपहर 3:00 बजे तक 72.66 प्रतिशत तथा अन्तिम रूप से 87.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. मतदान केन्द्रों पर प्रशासन की ओर से मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं जैसे पेयजल और बैठने की जगह आदि का पूरा ध्यान रखा गया. साथ ही मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाए रखने के लिए कार्मिकों ने पूरी तत्परता से कार्य किया.
इसे भी पढ़ें- मतदान खत्म होते ही BJP का 'ऑपरेशन बोर्ड' शुरू, प्रशिक्षण वर्ग के नाम पर पार्षद प्रत्याशियों की 'बाड़ेबंदी'
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संभाला मोर्चा: कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम किए गए थे. जयपुर के सभी नगर निकायों में बड़ी संख्या में युवा पहली बार मतदान करने पहुंचे. पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर विशेष उत्साह नजर आया. वहीं वरिष्ठ नागरिकों ने भी लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान किया. नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने स्वयं मोर्चा संभाला. उन्होंने अलग-अलग निकायों में जाकर मतदान केन्द्रों का दौरा किया. उन्होंने मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधा तथा निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
क्रिटिकल बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: जिला निर्वाचन अधिकारी ने शाहपुरा, चौमू और खेजड़ोली नगर निकायों के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, निर्भीक एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि प्रशासन की ओर से शांति, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गईं. मतदान केन्द्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कार्मिकों ने पूरी तत्परता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन किया. क्रिटिकल बूथों पर अतिरिक्त जाप्ता लगाया गया था ताकि वहां शांतिपूर्ण मतदान हो सके.
इसे भी पढ़ें- Nikay Chunav 2026 : CM भजनलाल का जयपुर में रोड शो, कांग्रेस पर जमकर बरसे, कहा- हमने लव जिहाद को खत्म किया
लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर: मतदान केन्द्रों पर बुधवार को लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली. कहीं पहली बार वोट डालने पहुंचे युवा उत्साह से भरे नजर आए, तो कहीं वरिष्ठ नागरिक लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करने के संकल्प के साथ मतदान करते दिखाई दिए. अलग-अलग आयु वर्ग के मतदाताओं की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण है. जिला निर्वाचन अधिकारी ने शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग के लिए सभी मतदाताओं, निर्वाचन कार्मिकों, पुलिस एवं सुरक्षा बलों तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया.
जयपुर के नगर निकायों में मतदान प्रतिशत
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


