80 विमान, 40 देश, 1500 कर्मी: जोधपुर में IAF का सबसे बड़ा हवाई अभ्यास 'तरंग शक्ति' शुरू; दुनिया देखेगी भारत की ताकत
तरंग शक्ति युद्धाभ्यास में भारत समेत कई प्रमुख देशों की वायु सेनाएं हिस्सा ले रही हैं, जिसमें विभिन्न देशों के हजारों एयर वॉरियर्स और विमान शामिल हैं। इसमें राफेल, तेजस, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000 और अमेरिका के बेहद उन्…

सौजन्य से:- Navbharat Times
तरंग शक्ति युद्धाभ्यास में भारत समेत कई प्रमुख देशों की वायु सेनाएं हिस्सा ले रही हैं, जिसमें विभिन्न देशों के हजारों एयर वॉरियर्स और विमान शामिल हैं। इसमें राफेल, तेजस, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000 और अमेरिका के बेहद उन्नत F-35 जैसे खतरनाक और आधुनिक लड़ाकू विमान अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं।
नई दिल्ली: 'तरंग शक्ति-2026' का दूसरा संस्करण शनिवार, 26 सितंबर 2026 से राजस्थान के जोधपुर एयरबेस पर शुरू हो गया है। यह मेगा हवाई अभ्यास 12 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस युद्धाभ्यास में भारत के अलावा 7 मित्र देश (अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, बांग्लादेश, श्रीलंका) सीधे अपने लड़ाकू विमानों और सैन्य संसाधनों के साथ हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा, 32 अन्य देश इस अभ्यास में बतौर पर्यवेक्षक शामिल हुए हैं।
युद्धाभ्यास में भारत के स्वदेशी तेजस, सुखोई-30 MKI और राफेल के साथ-साथ अमेरिकी F-35 और यूएई के F-16 जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान अपनी ताकत दिखा रहे हैं। यानी कहें तो इस युद्धाभ्यास में कुल 80 विमान, 40 देश और 1500 कर्मी हिस्सा ले रहे हैं।
भारतीय वायुसेना ने मित्र देशों का किया स्वागत
शनिवार को 'X' पर एक पोस्ट में, भारतीय वायुसेना( IAF ) ने दुनिया भर से आए एयर फोर्स के मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि आसमान के रास्ते आए हमारे दोस्तों का जोधपुर में उतरने पर गर्मजोशी से स्वागत है। भारत में आपका स्वागत है। 'तरंग शक्ति' में आपका स्वागत है।
आसमान में गरजेंगे कई देशों के फाइटर जेट
'तरंग शक्ति' अभ्यास में जो सबसे अधिक मुख्य आकर्षण का केंद्र है वो है अमेरिका के छह पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट F-35 (जो पहली बार भारत में किसी हवाई अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं), सात फ्रांसीसी राफेल, UAE के छह F-16 जेट, MRTT, KC-135 और ऑस्ट्रेलिया का C-130 विमान; इनके साथ ही IAF के फाइटर जेट जैसे सुखोई, तेजस, मिराज-2000 और भारतीय राफेल भी शामिल होंगे।
अमेरिकी राजदूत सर्जिओ गोर ने दी प्रतिक्रिया
वहीं, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जिओ गोर ने भी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने लिखा कि अमेरिकी वायुसेना जोधपुर पहुंच चुकी है! छह एफ-35 लाइटनिंग विमान और 200 से अधिक वायुसैनिक पहली बार तरंग शक्ति अभ्यास में भाग लेने के लिए भारत में मौजूद हैं। अमेरिका के प्रमुख पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को तरंग शक्ति अभ्यास में पहली बार उड़ान भरते देखना रोमांचक है।
लेखक के बारे मेंSanjeev Kumarसंजीव कुमार (सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर)
संजीव कुमार वर्तमान में नवभारत टाइम्स में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वे मई 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 6 साल का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह अमर उजाला, वन इंडिया हिंदी और दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में सेवा दे चुके हैं। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं।
विशेषज्ञता
संजीव कुमार खास तौर पर मौसम की खबर, नेशनल और राजनीति की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं।
पत्रकारिता अनुभव
संजीव कुमार ने पत्रकारिता में स्नातक और मास्टर की डिग्री हासिल करने के बाद अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां उन्होंने हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज, स्पेशल खबरों को यूजर के इंटरेस्ट के अनुसार बनाने के तरीके को बारीकी से समझा। इसके बाद उन्होंने वन इंडिया हिंदी में नेशनल डेस्क पर काम किया। फिर दैनिक जागरण में बिहार-झारखंड की लोकल खबरों पर 1 साल 6 महीने तक काम किया है। इसके बाद नवभारत टाइम्स में पारी की शुरुआत की।
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले संजीव कुमार ने वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से बैचेलर इन मीडिया साइंस में स्नातक किया। फिर आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी से मास्टर इन मीडिया बिजनेस मैनेजमेंट की भी डिग्री ली। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से संबंधित कई ऑनलाइन कोर्स भी किए हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, शिवानी सिंह बनीं जोधपुर जिला जज

Rajasthan CM announces Rs 924 crore projects for Udaipur division

उदयपुर–प्रतापगढ़ दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, 924 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास


