BJP को Congress से केवल 0.94 प्रतिशत ही ज्यादा मिले वोट, समझें राजस्थान निकाय चुनाव का पूरा सियासी गणित
राजस्थान के निकाय चुनाव में भाजपा ने 202 निकायों में अपने बोर्ड बनाए, जबकि कांग्रेस केवल 96 में सफल रही। मतों के मामले में भाजपा और कांग्रेस के बीच केवल 0.94 प्रतिशत का अंतर रहा। भाजपा ने 10 नगर निगमों में से 9 पर कब्जा…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान के निकाय चुनाव में भाजपा ने 202 निकायों में अपने बोर्ड बनाए, जबकि कांग्रेस केवल 96 में सफल रही। मतों के मामले में भाजपा और कांग्रेस के बीच केवल 0.94 प्रतिशत का अंतर रहा। भाजपा ने 10 नगर निगमों में से 9 पर कब्जा किया है, जो उसकी मजबूती का संकेत है।
जयपुर: राजस्थान में निकाय चुनाव में भाजपा का डंका बजा है। भाजपा का चुनावी मैनेजमेंट ऐसा था कि मतों का अंतर कम होने के बावजूद भाजपा ने निकायों पर अपना कब्जा करने में कामयाबी हासिल की। प्रदेश के कुल 309 निकायों में से 202 निकायों में भाजपा ने अपने बोर्ड बनाए। कांग्रेस महज 96 निकायों में ही अपना बोर्ड बना सकी। कुछ निकाय ऐसे भी थे जहां पूर्ण बहुमत नहीं होने के बावजूद भाजपा ने शहरी सत्ता पर कब्जा किया।
निगम, परिषद और पालिकाओं में दबदबा
राजस्थान के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में भाजपा का दबदबा देखने को मिला। प्रदेश के कुल 10 नगर निगमों में से 9 नगर निगमों में भाजपा के महापौर बने। 47 नगर परिषदों में से 30 में भाजपा के बोर्ड बने और 252 नगर पालिकाओं में से 163 नगर पालिकाओं में भाजपा अपना चेयरमैन बनाने में कामयाब रही। कांग्रेस 1 नगर निगम, 14 नगर परिषद और 81 नगर पालिकाओं तक सीमित रही।
मतों का अंतर महज 0.94 प्रतिशत
निकाय चुनाव में अगर मतों के अंतर की बात करें तो कांग्रेस और बीजेपी को प्राप्त हुए मतों का अंतर ज्यादा नहीं रहा। भाजपा को कांग्रेस से केवल 0.94 प्रतिशत ज्यादा वोट मिले। मतों का अंतर कम होने के बावजूद भाजपा ने निकायों पर बोर्ड बनाने में भाजपा बहुत आगे रही। निकाय चुनाव में भाजपा को 37.35 लाख यानी 35.81 प्रतिशत वोट मिले जबकि कांग्रेस को 36.36 लाख यानी 34.24 प्रतिशत वोट मिले। भाजपा ने कुल 4179 वार्डों में जीत हासिल की जबकि कांग्रेस को 3613 वार्डों में जीत मिली। यानी भाजपा के पास कांग्रेस से 566 वार्ड ज्यादा हैं।
भाजपा और कांग्रेस के तर्क यहां पढें
चुनाव परिणाम सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव में जनता ने अपार समर्थन देकर स्पष्ट कर दिया है कि राजस्थान विकास और सुशासन की राह पर निरंतर आगे बढ रहा है। जनता भाजपा के कार्यों से खुश है और हम जनता की उम्मीदों पर हमेशा खरा उतरेंगे। उधर, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा ने परिसीमन में बेईमानी कर लोकतंत्र का चीरहरण किया है। सरकार ने अधिकारियों पर दबाव बनाकर जनादेश को लूटने का काम किया है। डोटासरा ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव की तुलना में शहरों में भाजपा का वोट प्रतिशत 15 प्रतिशत कम हुआ है। इससे यह साबित होता है कि शहरी क्षेत्र के लोगों ने बीजेपी को नकार दिया है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

नागौर कोटा और जैसलमेर में गिरे ओले! राजस्थान में आज फिर 16 जिलों में हो सकती है तूफानी बारिश

राजस्थान के 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: कोटा और जैसलमेर में ओले गिरे; कई शहरों में पारा 5°C तक गिरा - Jaipur News

अजमेर पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग को खरीदने और दरिंदगी करने वाले 3 दोषियों को 10-10 साल की कठोर जेल


