जयपुर के आमेर में वकील पर हमला: कार से कई लोगों को टक्कर मारने की कोशिश; 8 आरोपियों को राउंड-अप किया - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Amer Thathar Yojana Controversy | Advocate Attacked In Jaipur जयपुर के आमेर में वकील पर हमला:कार से कई लोगों को टक्कर मारने की कोशिश; 8 आरोपियों को राउंड-अप किया - कॉपी लिंक जय…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Amer Thathar Yojana Controversy | Advocate Attacked In Jaipur
जयपुर के आमेर में वकील पर हमला:कार से कई लोगों को टक्कर मारने की कोशिश; 8 आरोपियों को राउंड-अप किया
- कॉपी लिंक
जयपुर के आमेर क्षेत्र में भू-माफियों ने वकील पर हमला कर दिया। कार से कई लोगों को टक्कर मारने का भी आरोप है। पीड़ित पक्ष ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामला आमेर थाने का है।
थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा ने बताया कि वकील विनोद कुमार सैनी पर हमला किया गया था। मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को राउंडअप किया गया है।
पीड़ित पक्ष ने बताया कि वे लोग मालियों की ढाणी में रहते है। ढाणी के सामने निगम की ओर से ठाठरवास योजना काटी गई थी। लोगों का आरोप है कि इस योजना में काटे गए प्लॉटों पर भू-माफिया कब्जा करना चाहते है। इसका विरोध करने पर डराते और धमकाते है। कार से टक्कर भी डराने के लिए मारी गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कथित अतिक्रमण और अनियमितताओं की शिकायतों के बावजूद समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से विवाद बढ़ रहे हैं। लोगों की मांग है कि योजना की जमीन, निर्माण गतिविधियों और अतिक्रमण संबंधी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


