नकली सोना देकर 8 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार: राजस्थान से पकड़ा गया 2 हजार का इनामी नीरज, एक तोला सोना बरामद - Pauri Garhwal (Pauri) News
- Hindi News - Local - Uttarakhand - Pauri garhwal pauri - Kotdwar Gold Fraud Case | Accused Neeraj Arrested From Rajasthan नकली सोना देकर 8 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:राजस्थान से पकड़ा गया 2 हजार का इनामी नीरज, एक तोल…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttarakhand
- Pauri garhwal pauri
- Kotdwar Gold Fraud Case | Accused Neeraj Arrested From Rajasthan
नकली सोना देकर 8 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:राजस्थान से पकड़ा गया 2 हजार का इनामी नीरज, एक तोला सोना बरामद
- कॉपी लिंक
कोटद्वार पुलिस ने नकली सोना देकर 8 लाख रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रहे 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी नीरज को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से ठगी से संबंधित एक तोला सोना भी मिला है।
जौनपुर निवासी विभाष अग्रवाल ने 19 जुलाई को कोटद्वार कोतवाली में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि रघुवीर नाम के एक शख्स ने पहले अंगूठी गिरवी रखकर 25 हजार रुपये उधार लिए थे। बाद में उसने रकम लौटाकर अंगूठी वापस ले ली। इस पुराने लेन-देन के कारण विभाष को उस पर भरोसा हो गया था।
6 जुलाई को रघुवीर अपने एक साथी के साथ विभाष की दुकान पर पहुंचा। उसने बताया कि उसे अपनी बेटी की शादी के लिए पैसों की जरूरत है और कुछ सोने के पेंडल दिए। इसके बदले में विभाष से आभूषण और 8 लाख रुपये नकद ले लिए गए। बाद में जांच कराने पर पता चला कि दिए गए आभूषण नकली थे। जब विभाष ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका मोबाइल बंद मिला। इस शिकायत के आधार पर कोटद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने 21 जुलाई को राजस्थान निवासी रघुवीर नायक, विक्रम भोपा और बलवीर नायक को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 6 लाख रुपये नकद और पीली धातु की चार चेन बरामद हुई थीं। इस मामले में नीरज लगातार फरार चल रहा था, जिस पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस टीम ने सूचना और मुखबिरों की मदद से नीरज पुत्र हजारी भोपा, निवासी पृथ्वीपुरा खेड़ा, अलवर, राजस्थान को गिरफ्तार किया। उसे अब न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शशिभूषण जोशी, उपनिरीक्षक रंजीत तोमर, उपनिरीक्षक विनोद चपराना, अपर उपनिरीक्षक एहसान अली, हेड कांस्टेबल करण कुमार और आरक्षी अवनीश कुमार शामिल रहे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


