उदयपुर में शहरी सरकार चुनने में दिखा उत्साह, 79 फीसदी से अधिक हुआ मतदान
उदयपुर में शहरी सरकार चुनने में दिखा उत्साह, 79 फीसदी से अधिक हुआ मतदान नगर निकाय का पहली बार हिस्सा बने मावली के मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई. Published : September 11, 2026 at 8:19 PM IS…

सौजन्य से:- ETV Bharat
उदयपुर में शहरी सरकार चुनने में दिखा उत्साह, 79 फीसदी से अधिक हुआ मतदान
नगर निकाय का पहली बार हिस्सा बने मावली के मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई.
Published : September 11, 2026 at 8:19 PM IST
उदयपुर: नगरीय निकाय चुनाव-2026 के द्वितीय चरण में शुक्रवार को उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों सहित नगरपालिका मावली एवं कानोड़ के 20-20 वार्डों के लिए उत्साहपूर्ण माहौल में मतदान हुआ. सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की रेलमपेल शुरू हो गई. युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई. नगरीय चुनाव के दूसरे चरण में जिले में औसतन 79 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ.
द्वितीय चरण के मतदान में उदयपुर नगर निगम के 220 प्रत्याशियों सहित कुल 331 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया. मतदान के लिए उदयपुर शहर में 410 तथा मावली और कानोड़ में 20-20 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए थे. मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं. उदयपुर नगर निगम क्षेत्र में कुल 4 लाख 16 हजार 143 मतदाता पंजीकृत हैं. वहीं नगरपालिका मावली में 8198 और कानोड़ में 9395 मतदाता अपने मताधिकार के लिए पंजीकृत हैं.
मावली-कानोड़ में सुबह से तेजी: मावली और कानोड़ नगरपालिका क्षेत्रों में मतदान की शुरुआत के साथ ही मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया. हालांकि उदयपुर शहर में मतदान की शुरूआत धीमी रही, लेकिन दिन चढ़ने के बाद बूथों पर भीड़ बढ़ती गई. सुबह 10 बजे तक उदयपुर नगर निगम में 12.06 प्रतिशत, कानोड़ नगरपालिका में 28.86 प्रतिशत और मावली में 37.33 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे. दोपहर 1 बजे तक उदयपुर नगर निगम में 39.21 प्रतिशत, वहीं कानोड़ में 56.24 प्रतिशत और मावली में 67.57 प्रतिशत मतदान हो चुका था. अपराह्न 3 बजे तक कानोड़ में 70.16 प्रतिशत, मावली में 79.48 प्रतिशत तथा उदयपुर नगर निगम क्षेत्र में 52.13 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं शाम 6 बजे तक कानोड़ में 82.53 प्रतिशत, मावली में 88.39 प्रतिशत तथा उदयपुर शहर में 67.26 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ.
कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने मतदान प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. अधिकारियों ने मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सहित मतदाताओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया.
पढ़ें: नगर निकाय चुनाव: अलवर में 85.60 प्रतिशत मतदान, सिरोही में भी वोटर्स ने दिखाया गजब उत्साह
एनसीसी, स्काउट स्वयंसेवकों ने संभाली जिम्मेदारी: मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा और सुचारू मतदान व्यवस्था में एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट स्वयंसेवकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. स्वयंसेवकों ने मतदान केन्द्रों पर पहुंचने वाले मतदाताओं को आवश्यक जानकारी देने, कतार व्यवस्था बनाए रखने तथा बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचने में सहयोग किया. उनके सहयोग से मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिली.
मावली में पहली बार निकाय चुनाव: नगर निकाय का पहली बार हिस्सा बने मावली के मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई. मावली में सुबह 10 बजे तक 37.33 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे. वहीं मतदान की रफ्तार बढ़ने के साथ दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत 67.57 पहुंच गया. दोपहर 3 बजे तक 79.48 और शाम 6 बजे तक 88.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. पहली बार नगर निकाय चुनाव में मतदान करने का अवसर मिलने से मावली के मतदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


