होमक्राइमराजस्थान में नशा तस्करों की 73.64 करोड़ की प्रॉपर्टी सील
क्राइम

राजस्थान में नशा तस्करों की 73.64 करोड़ की प्रॉपर्टी सील

राजस्थान में नशा तस्करों की 73.64 करोड़ की प्रॉपर्टी सील सबसे बड़ी कार्रवाई चित्तौड़गढ़ में सामने आई है। यहां एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत करीब 20.35 करोड़ रुपए की संपत्तियां सीज की गई हैं। इनमें गंगरार निवासी तस्क…

Hindustan के अनुसार14 सितंबर 2026 को 04:04 am बजे
राजस्थान में नशा तस्करों की 73.64 करोड़ की प्रॉपर्टी सील

सौजन्य से:- Hindustan

राजस्थान में नशा तस्करों की 73.64 करोड़ की प्रॉपर्टी सील

सबसे बड़ी कार्रवाई चित्तौड़गढ़ में सामने आई है। यहां एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत करीब 20.35 करोड़ रुपए की संपत्तियां सीज की गई हैं। इनमें गंगरार निवासी तस्कर राहुल बंजारा की अकेले करीब 18.79 करोड़ रुपए की संपत्ति शामिल है।

राजस्थान में नशे का कारोबार करने वालों पर अब सिर्फ गिरफ्तारी तक कार्रवाई नहीं हो रही, बल्कि उनकी कमाई पर भी सीधा वार किया जा रहा है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने प्रदेशभर में आदतन और कुख्यात नशा तस्करों की करोड़ों रुपए की संपत्तियों पर शिकंजा कसा है। तस्करों के आलीशान मकान, दुकानें, आवासीय और कृषि जमीन के साथ कार, पिकअप, ट्रैक्टर और बाइक तक कार्रवाई के दायरे में आए हैं। प्रदेश में कुल 73 करोड़ 64 लाख 64 हजार 948 रुपए की संपत्तियां कुर्क, फ्रीज और सीज की गई हैं।

करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस की नजर

एएनटीएफ आईजी विकास कुमार के मुताबिक, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नशा तस्करों के खिलाफ 38 मामलों में कुर्की और जब्ती के अंतिम आदेश स्वीकृत हो चुके हैं। वहीं 25 मामलों में कानूनी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यानी आने वाले दिनों में नशे के कारोबार से जुड़े अपराधियों की और भी संपत्तियों पर कार्रवाई हो सकती है।

इस कार्रवाई में पुलिस ने सिर्फ जमीन या मकान को ही निशाना नहीं बनाया है। तस्करों की चल-अचल संपत्तियों की पूरी जानकारी खंगाली जा रही है, ताकि नशे के कारोबार से बनाई गई संपत्ति को चिन्हित कर उस पर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

चित्तौड़गढ़ में सबसे बड़ा एक्शन, अकेले एक तस्कर की 18.79 करोड़ की संपत्ति

सबसे बड़ी कार्रवाई चित्तौड़गढ़ में सामने आई है। यहां एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत करीब 20.35 करोड़ रुपए की संपत्तियां सीज की गई हैं। इनमें गंगरार निवासी तस्कर राहुल बंजारा की अकेले करीब 18.79 करोड़ रुपए की संपत्ति शामिल है।

इसके अलावा कमलेश गुर्जर, बाल किशन धाकड़, रामेश्वर लाल अहीर, मोहम्मद उस्मान, रतनलाल जाट और सुरेश चंद्र जाट की चल-अचल संपत्तियों पर भी कार्रवाई की गई है। चित्तौड़गढ़ की कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अब नशे के कारोबार से बनाई गई संपत्ति को सुरक्षित रखना तस्करों के लिए आसान नहीं होगा।

बारां में भी 18.48 करोड़ की संपत्ति पर शिकंजा

बारां में भी नशा तस्करों की करोड़ों रुपए की संपत्तियों पर कार्रवाई हुई है। यहां राजाराम मीणा और रामगोपाल की करीब 5.83 करोड़ रुपए, दिनेश मीणा और सुरेंद्र की 5.83 करोड़ रुपए तथा किशोर कुमार की करीब 5.82 करोड़ रुपए की संपत्तियां फ्रीज की गई हैं।

इसके अलावा बीरमचंद, विशाल सांसी और बल्लू सांसी की संपत्तियां भी कार्रवाई के दायरे में आई हैं।

झालावाड़ में 9 तस्करों की संपत्ति जब्त

झालावाड़ में भी पुलिस ने नशा तस्करी से जुड़े 9 अपराधियों की संपत्तियों पर कार्रवाई की है। इनमें बबलू तंवर की करीब 5.59 करोड़ रुपए, नरेंद्र सिंह की 1.81 करोड़, मोहन लाल तंवर की 1.13 करोड़ और सुगनचंद तंवर की करीब 1.02 करोड़ रुपए की संपत्ति प्रमुख है।

गनी मोहम्मद, पांचूलाल मीणा, दिनेश सिंह, प्रभूलाल तंवर और रामलाल तंवर की संपत्तियों पर भी कार्रवाई स्वीकृत हुई है।

बंगला, पोल्ट्री फार्म और वाहन भी नहीं बचे

प्रतापगढ़ में करीब 8.24 करोड़ रुपए की संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई हुई है। इसमें शाहजेब उर्फ बल्ला का नवनिर्मित मकान, पोल्ट्री फार्म और वाहन समेत करीब 2.10 करोड़ रुपए की संपत्ति शामिल है। भुरालाल लबाना, शेफुल्ला शेख, असद इकबाल, नारायण मीणा, अकबर खान, शाहरुख खान, दिलावर खान और नऊम खान की संपत्तियां भी कार्रवाई के दायरे में आई हैं।

नागौर से जोधपुर तक करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई

नागौर में भोपालराम विश्नोई के दो मकान, दुकान और वाहनों समेत करीब 1.14 करोड़ रुपए की संपत्ति की कुर्की स्वीकृत हुई है। जोधपुर ग्रामीण में अनिल विश्नोई की 26 बीघा जमीन और दो वाहन, कुल करीब 1.10 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई हुई है।

हनुमानगढ़ में स्वराज उर्फ शिवराज की 81.61 लाख रुपए की संपत्ति सीज की गई। जालोर में धोलाराम उर्फ धरिंद्र कुमार की 37.73 लाख और राकेश कुमार विश्नोई की 13.09 लाख रुपए की संपत्ति पर कार्रवाई हुई है। उदयपुर में विपिन गिरी गोस्वामी की 26 लाख रुपए की संपत्ति, भीलवाड़ा में लाभचंद उर्फ लाभू धाकड़ की 50 लाख रुपए की जमीन और ट्रैक्टर तथा जोधपुर पूर्व में रमेश विश्नोई की 15 लाख रुपए की स्कॉर्पियो की कुर्की स्वीकृत हुई है।

डीजीपी का साफ संदेश- नशे की कमाई नहीं बचेगी

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई करने और नशे की कमाई से बनाई गई संपत्तियों को जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

एएनटीएफ अब तस्करों की पूरी कुंडली खंगाल रही है। उनकी संपत्तियों और गतिविधियों की जानकारी जुटाकर संबंधित जिलों के एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। व्यापारिक प्रकृति के मामलों में भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। प्रत्येक जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी कार्यालय में विशेष शाखा गठित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें