जोधपुर में 71.95 प्रतिशत मतदान, भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने रोकी पोलिंग पार्टी की बसें, बाड़मेर में इतना दर्ज हुआ मतदान
जोधपुर में 71.95 प्रतिशत मतदान, भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने रोकी पोलिंग पार्टी की बसें, बाड़मेर में इतना दर्ज हुआ मतदान मतदान प्रतिशत के लिहाज से नगर पालिका धोरीमन्ना में सर्वाधिक 91.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. Pu…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर में 71.95 प्रतिशत मतदान, भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने रोकी पोलिंग पार्टी की बसें, बाड़मेर में इतना दर्ज हुआ मतदान
मतदान प्रतिशत के लिहाज से नगर पालिका धोरीमन्ना में सर्वाधिक 91.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.
Published : September 11, 2026 at 9:14 PM IST
|Updated : September 11, 2026 at 9:55 PM IST
जोधपुर/बाड़मेर: नगरीय निकाय चुनाव 2026 में जोधपुर में 71.95 फीसदी मतदान हुआ. शहर के शास्त्रीनगर के वार्ड 40 में प्रत्याशियों ने पोलिंग पार्टी की बसें रोक दी. हालांकि बाद में विवाद का निपटारा हो गया. वहीं बाड़मेर के धोरीमन्ना में सर्वाधिक 91.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.
जोधपुर जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि जनता के सहयोग से नगर निगम क्षेत्र में 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ है. पूरे दिन मतदान के दौरान जगह–जगह फर्जी पोलिंग की खबरों के साथ पुलिस की संकेतात्मक कार्रवाई के बीच शांतिपूर्ण मतदान हो गया. मतदान के बाद आमने–सामने चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी कई जगह पर साथ बैठे नजर आए. वहीं कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आकलन भी शुरू हो गया है.
फॉर्म नहीं मिला तो रोकी पोलिंग पार्टी: जोधपुर के शास्त्री नगर में वार्ड संख्या 40 की पोलिंग पार्टी ने प्रत्याशियों को मतदान के बाद फार्म संख्या पीएस 5 व 14 जी नहीं दिया. जिसके चलते भाजपा के देवेंद्र जोशी और कांग्रेस के नरेश जोशी और समर्थकों ने मतदान पार्टी की बसें रोक दी. लंबी बहस के बाद प्रपत्र देने पर सहमति हुई. मतदान के बाद पूरे शहर के सभी वार्डो से पोलिंग पार्टी अपनी-अपनी ईवीएम लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंची. जहां पर ईवीएम जमा करवाने के लिए लंबी कतारें लग गई. ईवीएम लॉकर रूम के बाहर पुलिस का सख्त पहरा लगाया गया है.
जोधपुर में यूं चला मतदान का सिलसिला:
- 10 बजे 19.97 प्रतिशत
- 01 बजे 43.51 प्रतिशत
- 02 बजे 56.42 प्रतिशत
- 06 बजे 71.95 प्रतिशत
चौहटन में 85.17 और बालोतरा में 75.84 फीसदी मतदान: बाड़मेर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि चौहटन नगर पालिका क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक 34.33 , दोपहर 1 बजे तक 66.22, दोपहर 3 बजे तक 77.34 तथा अंतिम रूप से शाम 6 बजे तक 85.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. उनके मुताबिक चौहटन नगर पालिका क्षेत्र में 9688 में से 8251 मतदाताओं ने मतदान किया.
मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण: चौहटन नगर पालिका क्षेत्र में मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल तथा पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का दौरा किया. उन्होंने मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधा तथा निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार यादव ने बताया कि द्वितीय चरण में चारों नगरीय निकायों के 120 वार्डों में कुल 95,142 मतदाता पंजीकृत थे. इनमें से 72,154 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे कुल मतदान प्रतिशत 75.84 प्रतिशत रहा.
पढ़ें: उदयपुर में शहरी सरकार चुनने में दिखा उत्साह, 79 फीसदी से अधिक हुआ मतदान
धोरीमन्ना में सर्वाधिक 91.59 प्रतिशत मतदान: मतदान प्रतिशत के लिहाज से नगर पालिका धोरीमन्ना में सर्वाधिक 91.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. यहां 6847 मतदाताओं में से 6271 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सिणधरी में 7198 मतदाताओं में से 5858 ने मतदान किया और मतदान प्रतिशत 81.38 प्रतिशत रहा. वहीं सिवाना में 19880 मतदाताओं में से 13781 मतदाताओं ने मतदान किया तथा मतदान प्रतिशत 69.32 प्रतिशत रहा. नगर परिषद बालोतरा में कुल 61217 मतदाताओं में से 46244 मतदाताओं ने मतदान किया. यहां मतदान प्रतिशत 75.54 प्रतिशत रहा.
सुबह से शाम तक बढ़ता गया मतदान प्रतिशत: चारों नगरीय निकायों में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला. सुबह 10 बजे तक कुल 27.86 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 53.40 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 65.76 प्रतिशत तथा शाम 6 बजे तक अंतिम रूप से 75.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. बालोतरा जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार यादव के निर्देशन में मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए. मतदान दलों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न करवाया.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


