जयपुर कांग्रेस में खूब चला भाई-भतीजावाद: जेन-जी से लेकर 70 साल तक के बुजुर्गों को बनाया उम्मीदवार, पुराने बागियों को भी टिकट - Jaipur News
Hindi NewsLocalRajasthanJaipurJaipur Nagar Nigam Candidate List | BJP & Congress Nominees 2026जयपुर कांग्रेस में खूब चला भाई-भतीजावाद:जेन-जी से लेकर 70 साल तक के बुजुर्गों को बनाया उम्मीदवार, पुराने बागियों को भी टिकटजयप…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
Hindi NewsLocalRajasthanJaipurJaipur Nagar Nigam Candidate List | BJP & Congress Nominees 2026जयपुर कांग्रेस में खूब चला भाई-भतीजावाद:जेन-जी से लेकर 70 साल तक के बुजुर्गों को बनाया उम्मीदवार, पुराने बागियों को भी टिकटजयपुर6 घंटे पहलेकॉपी लिंकजयपुर नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने नेताओं के परिवारों को खूब टिकट दिए हैं। कांग्रेस ने युवाओं पर भी खासा फोकस रखा है। ऐसे में जेन जी से लेकर 70 साल के बजुर्गों तक को टिकट दिया गया हैं। पिछले चुनावों में बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वालों को भी टिकट दिए हैं। पिछले चुनावों में मेयर की दावेदारी करने वाली वरिष्ठ पार्षद सुनीता महावर को फिर टिकट दिया गया है।सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में कांग्रेस ने सभी जगह नए चेहरों को टिकट दिए हैं। चुनाव हार चुके या पहले से पार्षद रहे नेताओं को टिकट नहीं दी है। बहुत से वार्ड ऐसे है, जहां पति की जगह पत्नी को टिकट दिए गए हैं।डोटासरा के नजदीकी रिटायर्ड अफसर और हाईकोर्ट कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष झोटवाड़ा को टिकटविधानसभा के रिटायर्ड अफसर जयकुमार जैन को झोटवाड़ा के वार्ड 31 से टिकट दिया है। हाईकोर्ट कर्मचारी संघ के पूर्व पदाधकारी अनिल माथुर को वार्ड 35 से उम्मीदवार बनाया है। सेना से रिटायर्ड होने के बाद सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले फारुख खान को विद्याधर नगर के वार्ड से टिकट दिया है।नेताओं के परिवारों से बड़ी संख्या में टिकटनेताओं के परिजनों और सियासी परिवारों से भी कई टिकट दिए हैं। कांग्रेस नेता हरीश यादव की पुत्रवधू प्रियंका यादव को वार्ड 33 से टिकट दिया है। बगरू के वार्ड 72 से सुमन रमेश भाटी को टिकट दिया है।सुमन के पति रमेश भाटी एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। हवामहल, किशनपोल, सांगानेर में पुराने सियासी परिवारों से बड़ी संख्या में टिकट दिए हैं। कांग्रेस नेता और सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक डेडोरिया की मां को आदर्श नगर के वार्ड से टिकट दिया है।जानिए-आपका घर किस वार्ड मेंजयपुर में बीजेपी प्रत्याशियों की प्रोफाइलजयपुर नगर निगम के कांग्रेस प्रत्याशियों की प्रोफाइलवार्ड नंबरकांग्रेस प्रत्याशीप्रोफाइल1नवरत्न शर्मानए चेहरे के तौर पर पहली बार टिकट।2मनिराज सिंहपिछली बार बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा, इस बार टिकट।3छगन कुलदीपयूथ कांग्रेस नेता। नए युवा चेहरे के तौर पर मौका। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने टिकट के लिए पैरवी की।4कविता अजमेरानए चेहरे के तौर पर मौका।5सुमित शर्माबीजेपी से कांग्रेस में आए हैं। पहले 2009 में निर्दलीय लड़ चुके हैं।6मधुबाला शर्मापति कांग्रेस के पूर्व वार्ड अध्यक्ष रहे हैं। पहली बार टिकट दिया है।7पूनम तिवारीपति प्रदीप तिवाड़ी पिछली बार कांग्रेस के पूर्व पार्षद रहे हैं, इस बार महिला वार्ड होने के कारण पति की जगह पत्नी को टिकट।8रूचिका सोनीपति कांग्रेस नेता। नए चेहरे के तौर पर मौका।9कैलाशी देवीपूर्व पार्षद राजेश गुर्जर की मां। वार्ड परिसीमन के बाद बेटे की जगह मां को टिकट दिया है। अशोक चांदना समर्थक हैं।10वंदना जाखड़कांग्रेस नेता संदीप जाखड़ की पत्नी। संदीप पिछली बार पार्षद का चुनाव हार गए थे, प्रताप सिंह खाचरियावास समथर्क।11प्रेम सिंहपहले बीजेपी में थे, अब कांग्रेस से टिकट।12पंकज सिंहपिछली बार कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके लेकिन हार गए थे, इस बार फिर मौका।13धनराज सिनोदियापिछली बार बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा, इस बार टिकट। कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष हैं।14हाकीम सिंहवार्ड अध्यक्ष हैं। पहली बार टिकट मिला है।15ब्रदी कुमावतकांग्रेस के विद्याधर नगर ब्लॉक के अध्यक्ष हैं। पिछलली बार भी टिकट मिला था लेकिन हार गए थे।16राजेश अत्रीकांग्रेस नेता और कांग्रेस कंट्रोल रूम मेंबर अखिलेश अत्री के भाई हैं। पूर्व मंत्री महेश जोशी के नजदीकी।17भूपेंद्र सिंहनए युवा चेहरे के तौर पर मौका दिया है। कांग्रेस नेता विक्रमसिंह के नजदीकी।18वंदिता शर्मापूर्व पार्षद के परिवार से है। चाचाी सास पाषर्द रह चुकी हैं। नए चेहरे के तौर पर मौका।19फारूख खानसेना से रिटायर्ड हैं, सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र के गनेड़ी गांव के रहने वाले हैं। प्रदेशाध्यक्ष के नजदीकी हैं।20मोनिका सैनीब्लॉक कांग्रेस कमेटी में पूर्व पदाधिकारी। पति अजय सैनी पिछली बार चुनाव लड़े थे। इस बार महिला सीट होने के कारण टिकट।21राकेश लाटापूर्व ब्लॉक अध्यक्ष। पिछली बार बागी होकर पार्षद चुनाव लड़ा था। पूर्व मंत्री अशोक चांदना के समर्थक हैं।22करणवीर सिंह शेखावतकांग्रेस प्रवक्ता और खातीपुरा मंडल के अध्यक्ष हैं। पहली बार टिकट मिला है।23अजित सिंहरियल एस्टेट कारोबारी, पहली बार टिकट।24सुरेंद्र कुमार शर्मानिवारू के पूर्व सरपंच हैं , पहली बार टिकट25रेखा देवी सैनीपहली बार टिकट।26अनितानए चेहरे के तौर पर पहली बार टिकट।27कालूराम यादवपिछली बार बागी होकर लड़े, इस बार कांग्रेस से टिकट।28रविंद्र सिंह शेखावतकारोबारी, पहली बार टिकट।29सत्यनारायण शर्माआम आदमी पार्टी में रहे, अब कांग्रेस से टिकट।30रवीन बुडानियापिछली बार बागी होकर लडे, इस बार टिकट।31जयकुमार जैनविधानसभा के रिटायर्ड अधिकारी हैं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नजदीकी, पहली बार टिकट32सीमा शर्मापहली बार युवा चेहरे के तौर पर टिकट।33प्रिंयका यादवकांग्रेस नेता हरीश यादव की पुत्रवधू हैं, पहली बार टिकट34सुरेश यादवरियल एस्टेट कारोबारी, पहली बार टिकट।35अनिल माथुरहाईकोर्ट कर्मचारी संघ के पूर्व पदाधकारी हैं, कांग्रेस से जुड़े रहे हैं, पहली बार टिकट।36रतन चोपड़ाकारोबारी, पहली बार टिकट ।37देवीलाल कसौटियापिछली बार हार गए थे, इस बार फिर टिकट38रामसिंह चौधरीपूर्व पार्षद रहे हैं, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हैं, इस बार फिर टिकट दिया है।39अजय सैनीयूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं, पहली बार टिकट मिला है।40मनीष शर्माकांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रह चुके, पहली बार टिकट।41पंकज वर्माकांग्रेस में लंबे समय से एक्टिव, सीनियर वर्कर के तौर पर टिकट।42चंद्रवीर सिंहमंडल अध्यक्ष हैं, पहली बार टिकट।43आशीष शर्मायूथ कांग्रेस में प्रदेश महासचिव रह चुके, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हैं, युवा चेहरे के तौर पर पहली बार टिकट।44विनय प्रताप भोपरकांग्रेस में लंबे समय से एक्टिव, जिला कांग्रेस में पदाधिकारी रह चुके, अनुभवी वर्कर के तौर पर टिकट।45सुभाष नौनिवालपिछली बार कांग्रेस से पार्षद का चुनाव हार चुके, दूसरी बार टिकट।46हर्षिता जैनपति वकील और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, पहली बार टिकट47दामोदर मीणापिछली बार पार्षद थे, इस बार फिर टिकट।48बाबूलाल सैनीकारोबारी, पार्टी में एक्टिव, पहली बार टिकट।49धरमसिंह सिंघानियापिछली बार भी पार्षद जीते, नगर निगम में उपनेता प्रतिपक्ष रहे हैं, इस बार फिर टिकट50निर्मला बैरवाकांग्रेस में प्रदेश पदाधिकारी, पहली बार टिकट।51मनमोहन गुर्जरपूर्व पार्षद रहे हैं, इस बार फिर टिकट।52हनुमान सैनीकांग्रेस के मंडल अध्यक्ष, पहली बार टिकट।53राजीव चौधरीनगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे, पिछली बार भी पार्षद थे, इस बार फिर टिकट।54प्रिंयका वैदपिता जवाहर बाल मंच के अध्यक्ष हैं, लंबे समय से सक्रिय, नए चेहरे के तौर पर पहली बार टिकट55संजय बड़ोदियादलित चेहरे के तौर पर पहली बार टिकट, पिता बैरवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।56शारदा चौधरीकारोबारी परिवार से है, पहली बार टिकट57शंकर आकड़सांगानेर व्यापार मंडल के अध्यक्ष, पहली बार टिकट58रामप्यारी देवीइनके बेटे कमल वाल्मीकि पिछली बार पार्षद रहे हैं, अब बेटे की जगह मां को टिकट59दुर्गा देवीपहले इलाका पंचायत में था, पंचायतीराज की राजनीति में सक्रिय रहीं। नए चहेरे के तौर पर मौका दिया है।60रामफूल मीणापहले सरपंच रहे हैं, पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता। पहली बार पार्षद का टिकट दिया।61सुरेश मीणाएनएसयूआई के प्रदेश सचिव रहे हैं। युवा चेहरे के तौर पर मौका दिया है।62हजारीलाल शर्मापहले 115 वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ चुके लेकिन हार गए थे। दूसरी बार टिकट दिया है।63प्रभुलाल बैरवाकांग्रेस के मंडल अध्यक्ष हैं।64कैलाश मीणाजगतपुरा के ब्लॉक अध्यक्ष। पहले कांग्रेस के पार्षद रहे हैं, दूसरी बार टिकट।65मुकेश कुमारनए चेहरे के तौर पर मौका।66महेश कराड़िया1994 में नगर निगम बनने के बाद पहले पार्षद रहे हैं। लंबे समय बाद मौका।67योगिता शर्मानए चेहरे के तौर पर पहली बार टिकट मिला है।68गीता मीणानए चेहरे के तौर पर मौका दिया है।69बीना देवीबूथ लेवल कार्यकर्ता रहीं हैं। पहली बार टिकट दिया है।70उर्मिला शर्माबूथ कार्यकर्ता के तौर पर काम, पहली बार टिकट।71फैज हसननए चेहरे के तौर पर मौका दिया है।72सुमन रमेश भाटीपति रमेश भाटी एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। खुद एनजीओ से जुड़ी हैं, युवा चेहरे के तौर पर मौका मिला है।73तेजस्वनी चिराग मिश्रायुवा महिला चेहरे के तौर पर मौका, पति कांग्रेस में सक्रिय।74विचार व्यासएनएसयूआई और यूथ कांग्रेस में सक्रिय रहे। कांग्रेस प्रवक्ता रहे हैं, यूथ कांग्रेस में प्रदेश महासचिव रहे हैं। युवा चेहरे के तौर पर पहली बार टिकट।75सुनीता आडवाणीकांग्रेस नेता हितेश आडवाणी की मां हैं। हितेश दो बार पार्षद चुनाव हार चुके हैं।76प्रदीप जैनजैन युवा महासभा के अध्यक्ष। पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता अर्चना शर्मा के समर्थक हैं।77किरण शर्माकांग्रेस नेता कमल शर्मा की पत्नी हैं। पहली बार टिकट दिया है।78अभिषेक सैनीमौजूदा पार्षद हैं। दूसरी बार पार्षद का टिकट मिला है।79प्रवीण बैरवापहली बार टिकट मिला है।80हीना वाधवानीपहली बार टिकट मिला है, महिला कांग्रेस में सक्रिय रही हैं।81राहुल तंवरमालवीय नगर कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष। युवा चहरे के तौर पर टिकट।82महेश यादवबापू नगर कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष । कांग्रेस में काफी समय से सक्रिय हैं।83सीपी कुमावतपिछली बार पार्षद का चुनाव लड़ा लेकिन हार गए थे, लेकिन हार गए थे।84भरत मेघवालपिछले टर्म में पार्षद रह चुके। ग्रेटर नगर निगम में उपनेता प्रतिपक्ष रहे हैं, दूसरी बार टिकट।85महेंद्रपाल हिंगोनियापहले पार्षद रहे हैं। स्कूल चलाते हैं।86तारा बेनिवालपहले पार्षद रह चुकीं हैं। बगरू से विधानसभा चुनावों में टिकट की दावेदारी कर चुकी हैं।87अर्चना शर्मापति आशीष शर्मा दवा कारोबारी और कांग्रेस कार्यकर्ता हैं, नए चेहरे के तौर पर टिकट दिया है।88श्रुति भारद्वाजपति कांग्रेस की ब्लॉक कार्यकारिणी में सचिव हैं। जेन जी चेहरे के तौर पर पहली बार टिकट।89प्रकाश बागड़ायूथ कांग्रेस में रहे, ब्लॉक कांग्रेस और कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में महासचिव रहे। प्रतापसिंह खाचरियावास के नजदीकी।90ममता जांगिड़पति मनोज जांगिड़ कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष हैं। नए चेहरे के तौर पर टिकट।91सीताराम मेहराबिजनेसमैन हैं, नए चेहरे के तौर पर टिकट।92उषा देवीबेटा हनी ठाकुर यूथ कांग्रेस में है, पहली बार टिकट मिला है।93जितेंद्र शर्माएक दशक से पार्टी में सक्रिय, नए चेहरे के तौर पर पहली बार टिकट।94संतोष सूदपति कांग्रेस नेता हैं, खुद स्कूल चलाती हैं, पहली बार टिकट मिला है।95मानवेंद्र सिंहजेन जी हैं, पिता कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय। पहली बार टिकट।96वसीम चौहानलंबे समय से कांग्रेस में एक्टिव, पहली बार टिकट।97महेंद्र प्रागपुरास्वेज फार्म व्यापार मंडल के अध्यक्ष, पहली बार टिकट।98राजकुमार बागड़ाबनीपार्क ब्लॉक अध्यक्ष हैं। 2014 में पूर्व महापौर निर्मल नाहटा के सामने चुनाव लड़े और हारे, इस बार फिर टिकट।99सतेंद्र राठौड़वेट लिफ्टिंग में नेशनल अवॉर्ड मिल चुका,जयपुर में जिम ट्रेनर, पहली बार टिकट।100विनित कूलवालपति दीपक कूलवाल वार्ड अध्यक्ष हैं, लंबे समय से पार्टी में एक्टिव, पहली बार टिकट।101दुर्गेश शर्मायूथ कांग्रेस में वार्ड अध्यक्ष रहे, पहली बार टिकट।102शीला गुर्जरपति 20 साल से कांग्रेस की राजनीति में एक्टिव, पहली बार टिकट।103मोहम्मद हनीफनए चेहरे के तौर पर पहली बार टिकट104अब्दुल लतिफ कुरैशीपूर्व पार्षद रेशमा बेगम के पति हैं। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में पदाधिकारी।105महेश तंबोलीपिछली बार कांग्रेस टिकट पर हार गए थे, दूसरी बार टिकट मिला है।106जुगल गुर्जरमंडल अध्यक्ष हैं, पहली बार टिकट मिला है।107खुशबू शर्माबैंकर हैं, युवा चेहरे के तौर पर पहली बार टिकट ।108महरूनिशापूर्व पार्षद फरीद कुरेशी की बहू ।109मोहम्मद आयूबपूर्व पार्षद हैं। दूसरी बार टिकट।110सुनीता मेठीपिछली बार के पार्षद अरविंद मेठी की पत्नी हैं। सीट महिला होने के कारण पति की जगह पत्नी को टिकट।111ज्वालाप्रसाद तिवाड़ीपिछली बार मनोनीत पार्षद थे। इस बार टिकट।112आशीष शर्माकांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता, पहली बार टिकट।113गजनफर अलीजौहरी बाजार ब्लॉक के अध्यक्ष। पत्नी नसरीम बानो पार्षद रही हैं।114मोहम्मद जकरिया शेरमपिछली बार बागी निर्दलीय पार्षद, पहले कांग्रेस को समर्थन फिर बीजेपी को समर्थन, इस बार टिकट ।115सुरेश बिवालवाल्मीकि समाज के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। बेटा कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष।116संजीदा पत्नी उमरदराजकांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद उमरदराज की पत्नी हैं। पहली बार टिकट दिया है।117संजीदा पत्नी गुलाम मुस्तफापति कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हैं, पहली बार टिकट।118सुनीता महावरकांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सीनियर पाषर्द हैं। पिछली बार मेयर की दावेदार रही हैं।119इरफान कुरैशीवरिष्ठ नेता और सामाजिक कार्यकर्ता बाबा रियाजुद्दीन के परिवार से है, पहली बार टिकट।120शीला सैनीपहले पार्षद रह चुकी हैं।121मुकेश विजयकांग्रेसी परिवार से है, पिता पार्षद का चुनाव लड़ चुके, बिजनसमेन हैं।122राजकुमार संगतानी2014 में पार्षद का चुनाव लड़े लेकिन हार गए थे, 20 19 में टिकट काटी गई थी।123अंजू जायसवालयूथ कांग्रेस नेता संजय जायसवाल की पत्नी, सामाजिक कार्यकर्ता हैं।124कांता पत्नी गिरीराजवार्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश बैरवा के परिवार से है। कच्ची बस्ती की राजनीत पर पकड़ है।125मंजू बानोपति रईस पिछली बार पार्षद जीते थे। इस बार पति की जगह पत्नी को टिकट दिया है।126सोफिया बानोएनएसयूआई और यूथ कांग्रेस में रही हैं। युवा चेहरे के तौर पर टिकट दिया है।127बादल शर्माकांग्रेसी परिवार से हैं, पिता सीनियर बूथ वर्कर रहे हैं। युवा चेहरे के तौर पर टिकट128मोहम्मद सोहेल मंसूरीपिछली बार सबसे कम उम्र के पार्षद थे, दूसरी बार टिकट दिया है।129महेश कुमार सामरियासमाज सेवी होने के साथ कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं। पहली बार टिकट ।130आदित्य कौशिकयूथ कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय। युवा चेहरे के तौर पर टिकट।131पुष्पेंद्र मीणादो बार पार्षद रहे हैं। तीसरी बार टिकट दिया है।132दशरथ अटलअंबेडकर युवा मंच से जुड़े हैं। समाज सेवा में सक्रिय, कई लाइब्रेरी चलाते हैं, एससी चेहरे के तौर पर मौका।133गुड्डी देवीकांग्रेसी परिवार से हैं, ससुर पार्षद रह चुके हैं। पहली बार टिकट मिला है।134यशपाल गुर्जरस्कूल संचालक हैं, वार्ड अध्यक्ष हैं, पहली बार टिकट।135रवि कुमार शर्मापिछली बार टिकट मिला लेकिन हार गए, दूसरी बार टिकट।136शबनमपति कांग्रेस वर्कर हैं, पहली बार टिकट।137सलमान मंसूरीपिछली बार पार्षद जीते, इस बार फिर टिकट। इनके पिता और बहन भी पार्षद रह चुके।138दीपिका शर्मापति मंडल अध्यक्ष हैं, पहली बार टिकट।139गीतांजलि सैनीकांग्रेस में लंबे वक्त से सक्रिय, पहली बार टिकट।140आशीष जोशीस्कूल संचालक,कांग्रेसी परिवार से, पहली बार टिकट141उषा बचानीसास एक बार पार्षद रह चुकी हैं, पहली बार टिकट।142मीना डंडोरियाकांग्रेस नेता और सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक डेडोरिया की मां, पहली बार टिकट।143नवाब चिरानियापिछली बार पार्षद रहे, दूसरी बार टिकट।144उत्तम कुमावतपिछली बार पार्षद का टिकट मिला था लेकिन हार गए थे, दूसरी बार टिकट।145अर्चन चतुर्वेदीलंबे समय से कांग्रेस में एक्टिव, पहली बार।146अफरोजकांग्रेस नेता और पार्षद रहे पप्पू कुरैशी के परिवार से है, पहली बार टिकट।147राशिद अलीदूसरी बार टिकट मिला है। पिछली बार कांग्रेस टिकट पर चुनाव हार चुके।148आशा सैनीलंबे समय से कांग्रेस में एक्टिवख्, पहली बार टिकट मिला।149अंजलि ब्रह्मभट्टपिछली बार पार्षद, दूसरी बार टिकट।150हीरादेवीलंबे समय से पार्टी में सक्रिय, पहली बार टिकट।.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔खबरें और भी हैं...बात खरी हैचाय बनाने लगे विधायक जी: प्रत्याशियों की हालत 'अभ्यर्थियों' जैसी; टिकट नहीं मिला तो 'विचारधारा ने भितरघात कर दिया'1:49Play videoPlay videoराजस्थानकॉपी लिंकशेयरजयपुर-भाजपा में कौन मेयर का सबसे बड़ा दावेदार: वैश्य समाज को साधने की रणनीति, 5 बड़े चेहरे रेस में सबसे आगे; जानिए क्या हैं समीकरण0:51Play videoPlay videoजयपुरकॉपी लिंकशेयरराजस्थान में अगले 72 घंटे तेज बारिश की चेतावनी: 11 साल में दूसरा सबसे सूखा अगस्त,हवा ने गिराया तापमान1:01Play videoPlay videoराजस्थानकॉपी लिंकशेयरअलवर-पतंग लूट रहा था, 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा: 48 फीट पर था मासूम, निकालने के लिए ग्रामीण को उल्टा लटकाया, 5 घंटे बाद रेस्क्यू1:03Play videoPlay videoअलवरकॉपी लिंकशेयर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


