होमक्राइमराजस्थान पुलिस की एडवाइजरी, 7 सुरक्षा उपाय अपनाएं, जीबी व्हाट्सएप जैसे मॉडिफाइड ऐप से रहें दूर - Deeg News
क्राइम

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी, 7 सुरक्षा उपाय अपनाएं, जीबी व्हाट्सएप जैसे मॉडिफाइड ऐप से रहें दूर - Deeg News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Deeg - Rajasthan Police Issues Advisory On 7 Safety Measures To Be Followed And Stay Away From Modified Apps Like GB WhatsApp राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी, 7 सुरक्षा उपाय अपनाएं, जीबी व्ह…

Dainik Bhaskar के अनुसार18 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी, 7 सुरक्षा उपाय अपनाएं, जीबी व्हाट्सएप जैसे मॉडिफाइड ऐप से रहें दूर - Deeg News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Deeg

- Rajasthan Police Issues Advisory On 7 Safety Measures To Be Followed And Stay Away From Modified Apps Like GB WhatsApp

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी, 7 सुरक्षा उपाय अपनाएं, जीबी व्हाट्सएप जैसे मॉडिफाइड ऐप से रहें दूर

- कॉपी लिंक

व्हाट्सएप अब सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं, बल्कि निजी फोटो, दस्तावेज, ओटीपी और महत्वपूर्ण चैट्स का डिजिटल ठिकाना है। ऐसे में अकाउंट पर अनधिकृत कब्जा ठगी, फर्जी पहचान और ब्लैकमेलिंग का कारण बन सकता है। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर राज

चैट, प्राइवेसी पर लगाएं सुरक्षा कवच:- महत्वपूर्ण चैट्स को चैट लॉक कर फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से सुरक्षित करें और व्हाट्सएप का बायोमेट्रिक एप लॉक भी ऑन रखें। प्रोफाइल फोटो, अबाउट, लास्ट सीन/ऑनलाइन और स्टेटस को ‘माय कॉन्टैक्ट्स’ तक सीमित रखें। ग्रुप में कौन जोड़ सकता है, इसकी सेटिंग भी नियंत्रित करें। प्राइवेसी चेकअप का इस्तेमाल करें। चैट बैकअप में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप सक्रिय कर उसे पासवर्ड या 64 अंकों की एन्क्रिप्शन की से सुरक्षित रखें। संवेदनशील चैट्स में एडवांस्ड चैट प्राइवेसी ऑन करें। अनजान कॉल और फर्जी एप से बचें स्पैम और फ्रॉड कॉल से बचने के लिए साइलेंस अननोन कॉलर्स सुविधा सक्रिय रखें। कॉल के दौरान आईपी एड्रेस छिपाने के लिए प्रोटेक्ट आईपी एड्रेस इन कॉल्स विकल्प ऑन करें। राजस्थान पुलिस ने केवल आधिकारिक व्हाट्सएप इस्तेमाल करने की सलाह दी है। जीबी व्हाट्सएप जैसे मॉडिफाइड या क्लोन ऐप सुरक्षा जोखिम पैदा कर सकते हैं। संदिग्ध गतिविधि या साइबर ठगी होने पर तुरंत पुलिस स्टेशन/साइबर पुलिस स्टेशन में सूचना दें। cybercrime.gov.in पर शिकायत करें या 1930, राजस्थान साइबर हेल्पडेस्क 9256001930 / 9257510100 पर संपर्क करें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें