होमशिक्षा-करियरराजस्थान के 7 जिलों में आज बारिश की चेतावनी: झालावाड़ में स्कूलों की छुट्‌टी; धौलपुर में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा - Jaipur News
शिक्षा-करियर

राजस्थान के 7 जिलों में आज बारिश की चेतावनी: झालावाड़ में स्कूलों की छुट्‌टी; धौलपुर में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Update | Bikaner Dholpur Heavy Rain Bharatpur Alert राजस्थान के 7 जिलों में आज बारिश की चेतावनी:झालावाड़ में स्कूलों की छुट्टी; धौलपुर में 2 इंच से ज्यादा पान…

bhaskar.com के अनुसार7 सितंबर 2026 को 12:33 am बजे
राजस्थान के 7 जिलों में आज बारिश की चेतावनी:  झालावाड़ में स्कूलों की छुट्‌टी; धौलपुर में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा - Jaipur News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Weather Update | Bikaner Dholpur Heavy Rain Bharatpur Alert

राजस्थान के 7 जिलों में आज बारिश की चेतावनी:झालावाड़ में स्कूलों की छुट्टी; धौलपुर में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा

- कॉपी लिंक

राजस्थान में तेज बारिश का दौर धीमा पड़ गया है। मौसम विभाग ने आज 7 जिलों- भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा, बारां और झालावाड़ में बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद आगामी एक सप्ताह मानसून कमजोर रहने और मौसम ड्राई रहने की संभावना है। इधर, झाला

रविवार को भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हुई। धौलपुर में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा। बीकानेर, श्रीगंगानगर के बॉर्डर एरिया और हनुमानगढ़ के कुछ इलाकों में रविवार दोपहर तूफानी बारिश हुई। इससे इन शहरों के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट हुई।

राजस्थान के पश्चिमी जिलों में मानसून के कमजोर रहने और लगातार मौसम ड्राई रहने से गर्मी बरकरार है। रविवार को फलोदी में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मानसून के बड़े अपडेट्स…

धौलपुर के राजाखेड़ा में 58 MM पानी बरसा : पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, बारां, सवाई माधोपुर, अलवर में दोपहर तक बादल छाए रहे। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। भरतपुर के पास डीग में 45, धौलपुर के राजाखेड़ा में 58, सवाई माधोपुर के बौंली में 15, कोटा के चेचट में 18, चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी में 46, बारां के छबड़ा व अटरू में 22-22 MM बरसात दर्ज हुई।

उत्तरी जिलों में तूफानी बारिश : श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ में रविवार दोपहर तक मौसम ड्राई रहा। हल्के बादलों के साथ गर्मी-उमस रही। दोपहर बाद घने बादल छाने के साथ तेज हवा चली और बारिश हुई। बीकानेर के लूणकरणसर, खाजूवाला, श्रीगंगानगर के पदमपुर और हनुमानगढ़ के कुछ एरिया में तूफानी बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिली। तापमान में भी गिरावट हुई।

कल से कमजोर रहेगा मानसून : मौसम विशेषज्ञों ने बताया- मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर, रोहतक, सतना, डालटनगंज, बांकुरा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। लो-प्रेशर सिस्टम दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उससे लगते एरिया पर एक्टिव है। इसके चलते राज्य में केवल पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में अगले दो दिन छुटपुट बारिश होने और बादल छाए रहने की संभावना है। 8-9 सितंबर से राज्य में मानसून के फिर से एक सप्ताह के लिए कमजोर होने की परिस्थिति बनेगी। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं छुटपुट बारिश हो सकती है। शेष राजस्थान में आसमान साफ रहने, धूप निकलने और तापमान बढ़ने की संभावना है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल

जयपुर में पिछले दो-तीन दिन से चला आ रहा लगातार बारिश का दौर रविवार को कमजोर पड़ा। जयपुर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में छितराए बादल रहे। कहीं-कहीं हल्की धूप निकली। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। ग्रामीण इलाके माधोराजपुर में 6 व तूंगा में 8 MM बरसात दर्ज हुई। जयपुर शहर में भी दोपहर में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। जयपुर में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कोटा में रविवार देर शाम को बारिश हुई। इससे पहले सुबह से दिनभर कभी धूप, कभी बादल छाए रहे। कोटा में अधिकतम तापमान में फिर बढ़ोतरी हुई है। कोटा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। इस सीजन में अब तक सिर्फ 403.3 MM बारिश हुई है।

अजमेर में रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। हवा के बीच लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। बारिश की संभावना बनी रही, लेकिन शहर में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जोधपुर में रविवार को मौसम गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना नहीं है।

सीकर में रविवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। आंधी चली। इससे पहले दिनभर हल्के बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप भी निकली। न्यूनतम तापमान 22.5 और अधिकतम 35 डिग्री दर्ज किया गया।

उदयपुर में रविवार शाम को मौसम अचानक बदला। बादल गरजने के साथ बूंदाबांदी हुई। महज 15 मिनट बूंदाबांदी हुई। इसके बाद बादल छाए रहे। इससे पहले सुबह से तेज धूप और उमस रही। अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम 22.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

अलवर में रविवार को सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिला। कभी मौसम साफ तो कभी बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को बादल छाए रहने के साथ मौसम साफ रहने की संभावना है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें