होमसेहतराजस्थान: आबूरोड में 147 प्रत्याशियों का चुनावी रण, 58 निर्दलीयों को मिले चुनाव चिन्ह; प्रचार ने पकड़ी रफ्तार
सेहत

राजस्थान: आबूरोड में 147 प्रत्याशियों का चुनावी रण, 58 निर्दलीयों को मिले चुनाव चिन्ह; प्रचार ने पकड़ी रफ्तार

{"_id":"6a9accd1c679c9a7c1067c5e","slug":"147-candidates-including-58-independents-are-in-the-fray-for-the-abu-road-municipality-sirohi-news-c-1-1-noi1344-4687018-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":…

Amar Ujala के अनुसार7 सितंबर 2026 को 12:33 am बजे
राजस्थान: आबूरोड में 147 प्रत्याशियों का चुनावी रण, 58 निर्दलीयों को मिले चुनाव चिन्ह; प्रचार ने पकड़ी रफ्तार

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a9accd1c679c9a7c1067c5e","slug":"147-candidates-including-58-independents-are-in-the-fray-for-the-abu-road-municipality-sirohi-news-c-1-1-noi1344-4687018-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: आबूरोड में 147 प्रत्याशियों का चुनावी रण, 58 निर्दलीयों को मिले चुनाव चिन्ह; प्रचार ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

राजस्थान: आबूरोड में 147 प्रत्याशियों का चुनावी रण, 58 निर्दलीयों को मिले चुनाव चिन्ह; प्रचार ने पकड़ी रफ्तार

Sun, 06 Sep 2026 11:00 PM IST

सिरोही ब्यूरो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

Published by: सिरोही ब्यूरो

Updated Sun, 06 Sep 2026 11:00 PM IST

सार

आबूरोड नगरपालिका चुनाव में मतदान निकट है। रिटर्निंग अधिकारी रामस्वरूप जौहर ने निर्दलीय अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशियों ने भी प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

आबूरोड नगरपालिका चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। रिटर्निंग अधिकारी रामस्वरूप जौहर की मौजूदगी में एक से अधिक प्रत्याशियों की ओर से समान चुनाव चिह्न मांगे जाने पर नियमानुसार लॉटरी के जरिए आवंटन किया गया। आबूरोड में इस बार भाजपा और कांग्रेस के 40-40, बहुजन समाज पार्टी के 5, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 4 और 58 निर्दलीय प्रत्याशियों समेत कुल 147 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन

लॉटरी से तय हुए चुनाव चिह्न, 147 उम्मीदवार मैदान में

एक से अधिक निर्दलीय अभ्यर्थियों की ओर से समान चुनाव चिह्न की मांग किए जाने पर नियमानुसार लॉटरी के माध्यम से चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। शहर में इस बार कुल 147 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें भाजपा के 40, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 40, बहुजन समाज पार्टी के 5, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 4 और निर्दलीय 58 अभ्यर्थी शामिल हैं।

विज्ञापन

चुनाव चिह्न मिलते ही उम्मीदवारों ने वार्डों में चुनाव कार्यालय खोलने और प्रचार सामग्री लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही ऑटो के जरिए भोंपू प्रचार भी शुरू हो गया है। शहर के अलग-अलग वार्डों में चुनावी माहौल अब तेज होता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

आचार संहिता और चुनावी खर्च की जानकारी दी

चुनाव चिह्न आवंटन के दौरान रिटर्निंग अधिकारी ने प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी दी और उसका पालन करने के लिए पाबंद किया। उन्हें चुनाव के दौरान होने वाले खर्च और उससे जुड़े नियमों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि मतदान के दिन मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी के बाहर निर्वाचन बूथ स्थापित किए जा सकेंगे। इस संबंध में प्रत्याशियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

40 मतदान और 2 सहायक मतदान केंद्रों पर होगा मतदान

सहायक रिटर्निंग अधिकारी संजय बोहरा के अनुसार, आबूरोड शहर के 40 वार्डों में कुल 38,280 मतदाता हैं। इनमें 19,808 पुरुष, 18,866 महिला और 6 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 40 मतदान केंद्र और 2 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस तरह शहर में कुल 42 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।

चुनाव की तैयारियों को लेकर नगरपालिका क्षेत्र के बीएलओ की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में चुनाव से संबंधित विभिन्न निर्देश और आदेश जारी किए गए। अब प्रत्याशियों के सामने कम समय में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचने की चुनौती है और चुनाव प्रचार लगातार जोर पकड़ रहा है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें