उदयपुर मैराथन में शामिल हुए सीकर के अभिषेक - Sikar News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Sikar - Abhishek From Sikar Participated In Udaipur Marathon उदयपुर मैराथन में शामिल हुए सीकर के अभिषेक - कॉपी लिंक भास्कर संवाददता | सीकर उदयपुर में आयोजित जिंक सिटी हाफ मैराथन में सीक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sikar
- Abhishek From Sikar Participated In Udaipur Marathon
उदयपुर मैराथन में शामिल हुए सीकर के अभिषेक
- कॉपी लिंक
भास्कर संवाददता | सीकर
उदयपुर में आयोजित जिंक सिटी हाफ मैराथन में सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ निवासी और बाल संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय अभिषेक बगड़िया ने बाल विवाह मुक्त भारत बाल विवाह मुक्त विश्व का संदेश लेकर भाग लिया।
उन्होंने इस दौड़ को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जनजागरूकता और बच्चों के सुरक्षित व उज्ज्वल भविष्य के संदेश को समर्पित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायक सचिव डॉ. शालिनी गोयल के अनुसार अभिषेक पिछले करीब डेढ़ वर्ष से सीकर जिला प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बच्चों के अधिकारों के लिए कार्यरत संस्था जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस और गायत्री सेवा संस्थान के साथ मिलकर सीकर जिले को बाल विवाह व बाल श्रम से मुक्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। जिंक सिटी हाफ मैराथन में उनकी भागीदारी ने दौड़ से बदलाव का संदेश देते हुए बाल विवाह के खिलाफ चल रहे अभियान को खेल के मंच से भी प्रभावी आवाज दी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान की डब्ल्यूसीएम दक्षिता कुमावत एशियाई जूनियर गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप में चमकीं

गहलोत बोले-कोई सीएम पहली बार निकाय-चुनाव में रोड-शो कर रहा: सरकार ने राजस्थान क्रिकेट को बर्बाद कर दिया; जातिगत जनगणना पर नीयत साफ नहीं - Jaipur News

राजस्थान के पुष्कर मेले का रंगारंग आगाज़, पारंपरिक कार्यक्रमों-सांस्कृतिक झलकियों से सजेगा शहर


