होमशिक्षा-करियरजयपुर नगर निगम के 32 साल: 13 महापौर, 6 बार BJP बोर्ड, जानिए कौन रहे पहले नागरिक
शिक्षा-करियर

जयपुर नगर निगम के 32 साल: 13 महापौर, 6 बार BJP बोर्ड, जानिए कौन रहे पहले नागरिक

जयपुर: प्रदेश में जयपुर नगर निगम के तहत पहली बार शहरी सरकार वर्ष 1994 में बनी थी। गत 32 वर्षों में 6 बार नगर निगम के चुनाव हुए और 7 बोर्ड बने थे। इनमें से सिर्फ एक बार जयपुर हैरिटेज नगर निगम में निर्दलीयों के समर्थन से क…

Navbharat Times के अनुसार6 सितंबर 2026 को 11:33 am बजे
जयपुर नगर निगम के 32 साल: 13 महापौर, 6 बार BJP बोर्ड, जानिए कौन रहे पहले नागरिक

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर: प्रदेश में जयपुर नगर निगम के तहत पहली बार शहरी सरकार वर्ष 1994 में बनी थी। गत 32 वर्षों में 6 बार नगर निगम के चुनाव हुए और 7 बोर्ड बने थे। इनमें से सिर्फ एक बार जयपुर हैरिटेज नगर निगम में निर्दलीयों के समर्थन से कांग्रेस का बोर्ड बना जबकि बाकी 6 बार भाजपा का ही बोर्ड बना। एक बार मेयर पद के लिए सीधे चुनाव हुए थे जिसमें कांग्रेस ने भाजपा को शिकस्त दी। कांग्रेस की ज्योति खंडेलवाल ने भाजपा की सुमन शर्मा को हराया था। अब ज्योति खंडेलवाल भाजपा में शामिल हो चुकी है। वे बीजेपी के टिकट पर पार्षद का चुनाव भी लड़ रही हैं।

शील धाभाई दो बार बनी महापौर

जयपुर नगर निगम के गठन के बाद से लेकर अब तक कुल 13 महापौर बने हैं। इनमें 12 चेहरे शामिल हैं। शील धाभाई ऐसी नेता हैं जिन्हें दो बार कार्यवाहक महापौर बनने का अवसर मिला था। पहली बार 2001 में और दूसरी बार 2021 में। वर्ष 2001 में तत्कालीन महापौर निर्मला वर्मा का निधन होने के बाद शील धाभाई महापौर बनी थी। दूसरी बार वर्ष 2021 में जब जयपुर ग्रेटर नगर निगम की तत्कालीन मेयर सौम्या गुर्जर का निलंबन हुआ। तब सरकार ने शील धाभाई को महापौर बनाया।जातिगत प्रतिनिधित्व में वैश्य और गुर्जर आगे

जयपुर के महापौर को जातिगत प्रतिनिधित्व के हिसाब से देखा जाए तो यहां वैश्य और गुर्जर समाज का वर्चस्व रहा है। जयपुर में कुल 13 महापौर बने हैं। इनमें से 4 बार वैश्य और 4 बार गुर्जर नेता को महापौर बनने का मौका मिला। ब्राह्मण समाज को दो बार मेयर बनने का मौका मिला जबकि पंजाबी, यादव और अनुसूचित जाति वर्ग के नेता को एक एक बार महापौर बनने का अवसर मिला।जानिए कौन कब रहे जयपुर के महापौर

1. मोहनलाल गुप्ता (भाजपा) कार्यकाल वर्ष 1994 से 1999

2. निर्मला वर्मा (भाजपा) कार्यकाल वर्ष 1999 से 2001

3. शील धाभाई (भाजपा) कार्यकाल वर्ष 2001 से 2004

4. अशोक परनामी (भाजपा) कार्यकाल वर्ष 2004 से 2008

5. पंकज जोशी (भाजपा) कार्यकाल वर्ष 2008 से 2009

6. ज्योति खंडेलवाल (कांग्रेस) कार्यकाल वर्ष 2009 से 2014

7. निर्मल नाहटा (भाजपा) कार्यकाल वर्ष 2014 से 2016

8. अशोक लाहोटी (भाजपा) कार्यकाल वर्ष 2016 से 2019

9. विष्णु लाटा (निर्दलीय) कार्यकाल वर्ष 2019 से 2020

10. सौम्या गुर्जर (भाजपा) कार्यकाल वर्ष 2020 से 2021

11. शील धाभाई (भाजपा) कार्यकाल वर्ष 2021 से 2022

12. सौम्या गुर्जर (भाजपा) कार्यकाल वर्ष 2022 से 2025

13. मुनेश गुर्जर (कांग्रेस) कार्यकाल वर्ष 2020 से 2024

14. कुसुम यादव (निर्दलीय) कार्यकाल वर्ष 2024 से 2025

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें