रकम लेकर नहीं भेजा माल: जयपुर की कंपनी के निदेशक पर एफआईआर, 66 लाख रुपये हड़पने का आरोप; जांच में जुटी पुलिस
{"_id":"6aad738c39ef812b8d099f11","slug":"fir-against-director-of-jaipur-based-company-for-misappropriating-66-lakh-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम लेकर नहीं भेजा माल: जयपुर की कंपनी के निदे…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6aad738c39ef812b8d099f11","slug":"fir-against-director-of-jaipur-based-company-for-misappropriating-66-lakh-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम लेकर नहीं भेजा माल: जयपुर की कंपनी के निदेशक पर एफआईआर, 66 लाख रुपये हड़पने का आरोप; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम लेकर नहीं भेजा माल: जयपुर की कंपनी के निदेशक पर एफआईआर, 66 लाख रुपये हड़पने का आरोप; जांच में जुटी पुलिस
Sat, 19 Sep 2026 05:50 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 19 Sep 2026 05:50 AM IST
सार
कारोबारी ने स्टील की सरिया के लिए जयपुर की कंपनी से साैदा किया। आरोप है कि रकम देने के बाद भी माल पूरा नहीं भेजा गया। मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के कारोबारी ने जयपुर की कंपनी के निदेशक पर 66.86 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पश्चिमपुरी निवासी मन्ना सिंह भदौरिया ने बताया कि वह कविता कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक हैं। उनकी फर्म रेलवे के ठेके पर निर्माण कार्य करती है। उन्होंने सीमेल प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 1.54 करोड़ रुपये में स्टील की सरिया का सौदा किया था। इसके एवज में उन्हें 82.83 लाख रुपये की सरिया मिली, 71.86 लाख रुपये का माल लेना बाकी था। आरोपी निदेशक ने इसमें से पांच लाख रुपये लौटाए लेकिन 66.86 लाख रुपये बकाया हैं।
कारोबारी ने आरोप लगाया कि जयपुर निवासी निदेशक मुकुंद कुमार ने यह रकम हड़प ली। मुकुंद ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें धमकाया भी। मुकुंद 25 मार्च 2025 को कंपनी से इस्तीफा देने की बात कह रहा है, जबकि ऑनलाइन रिकॉर्ड में 30 अगस्त 2025 दर्शाया गया है। फोन करने या मिलने की कोशिश पर वह गाली-गलौज व झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है। पुलिस आयुक्त समेत अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल