जयपुर में फर्जी वोटिंग, प्रत्याशियों ने किया हंगामा: ईवीएम खराब हुई तो बिना वोट डाले लौटे वोटर्स; अब तक 63.55% मतदान हुआ - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Nagar Nigam Election 2026 LIVE Voting Percentage Update; BJP Congress | Diya Kumari जयपुर में फर्जी वोटिंग, प्रत्याशियों ने किया हंगामा:ईवीएम खराब हुई तो बिना वोट डाले ल…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Nagar Nigam Election 2026 LIVE Voting Percentage Update; BJP Congress | Diya Kumari
जयपुर में फर्जी वोटिंग, प्रत्याशियों ने किया हंगामा:ईवीएम खराब हुई तो बिना वोट डाले लौटे वोटर्स; अब तक 63.55% मतदान हुआ
- कॉपी लिंक
राजस्थान निकाय चुनाव में दूसरे चरण का मतदान आज पूरा हो गया। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के पार्षदों के लिए अब तक कुल 63.55% मतदान हुआ।
इस दौरान कई पोलिंग बूथों पर फर्जी मतदान और ईवीएम बंद होने से हंगामा हो गया। वार्ड 49,101 और 62 में फर्जी वोटिंग के आरोप लगे। वार्ड 26 में मंगलम सिटी गवर्मेंट स्कूल बूथ पर कांग्रेस के एजेंट नहीं बैठने को लेकर हंगामा हो गया।
शहर की सरकार बनाने के लिए बुजुर्गों के साथ जेन-जी मतदाता और पहली बार मतदान का प्रयोग करने वाले भी बड़ी संख्या में पहुंचे। वहीं सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़,राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया, कांग्रेस नेता सचिन पायलट समेत कई नेता और अधिकारी भी मतदान करने पहुंचे। अब 14 सिंतबर को मतगणना होगी।
देखिए- चुनाव से जुड़ी PHOTOS
जयपुर नगर निगम में वोटिंग प्रतिशत
जयपुर नगर निगम चुनाव से जुड़े अपडेटस
फर्जी मतदान का आरोप लगा: सांगानेर विधानसभा के वार्ड 49 में कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह सिंघानिया ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए मतदान केंद्र पर अपने समर्थकों के साथ विरोध-प्रदर्शन किया। सिंघानिया ने आरोप लगाया कि जो वोटर यहां पहुंच रहे हैं। उनके पहुंचने से पहले ही किसी और फर्जी वोटर ने उनकी जगह वोट दे दिया है।
वार्ड 101 में पानीपेंच वाटर वर्क्स पर निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु ब्याणी के समर्थकों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। वार्ड 62 जगतपुरा टीलावाला में बूथ 23 पर फर्जी मतदान होने पर हंगामा हो गया।
दीया कुमारी ने मतदान करने की अपील की: डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने वार्ड 141 में पेंशन कार्यालय बूथ नंबर 10 में मतदान किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि राजस्थान में जहां-जहां नगर निकाय के लिए वोटिंग हो रही है। वहां मतदाताओं से अपील करती हूं कि आप जाकर मतदान जरूर करें।
वहीं खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि हर चुनाव की तरह निकाय का चुनाव भी अहम है। देश का पैसा धरातल तक लग रहा है। बीजेपी के बड़े नेताओं की ओर से रोड पर कांग्रेस की टिप्पणी पर राठौड़ ने कहा कि जनता ही बड़े नेता बनाती है।
ये जनता इन कॉलोनियों में रहती है। इनकी बुनियादी जरूरतों को पार्षद देखेगा। कांग्रेस के बड़े नेताओं के लिए ये छोटी चीज होगी लेकिन हमारे लिए छोटी नहीं है।
कई बूथ पर ईवीएम मशीन खराब: चुनाव शुरू होने से पहले मॉकपोल के दौरान वार्ड 149, 150 और 116 से 132 में सबसे ज्यादा EVM मशीनों के खराब होने का मामला सामने आया है। जयपुर के वार्ड 113 के कांवटिया का खुर्रा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बनाए गए मतदान केंद्र में ईवीएम मशीन खराब होने के बाद मतदाताओं ने हंगामा कर दिया।
बूथ पर प्रत्याशियों का हंगामा, झड़प भी हुई: वार्ड नंबर 114 के एक बूथ पर सुबह-सुबह हंगामा और विवाद हुआ। यहां एक निर्दलीय प्रत्याशी ने कांग्रेस कैंडिडेट को बूथ के अंदर से बाहर करने की मांग की। दोनों के बीच झड़प भी हो गई। पुलिस ने मामला शांत करवाया
वार्ड 26 में मंगलम सिटी गवर्मेंट स्कूल बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी ने हंगामा कर दिया। मतदान केंद्र पर कांग्रेस के एजेंट नहीं बैठने को लेकर विवाद हुआ था। कांग्रेस प्रत्याशी ने कर्मचारियों पर सरकार से मिली भगत के लगाए आरोप।
अपने उम्मीदवार की प्रोफाइल देखने के लिए यहां क्लिक करें… विजुअल इनपुट : ऋषभ सैनी
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
आमोहम्म्द आसिफ अंतिम क्षण में मतदान करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह कपड़े का काम करते हैं और काम से लौटने में उनको यहां तक पहुंचने में देरी हुई। हालांकि अंतिम 6:00 बजने में 1 मिनट पहले वह मतदान केंद्र में पहुंचे और मतदान किया।
- कॉपी लिंक
जयपुर में 6 बजते ही कर्मचारियों ने मतदान केंद्र का गेट बंद कर दिया।
- कॉपी लिंक
वोटिंग समापन से कुछ मिनट पहले केशव नगर सामुदायिक केंद्र पर मतदाताओं को कर्मचारी ने 6 बजे से पहले तक आने को कहा।
- कॉपी लिंक
वार्ड नंबर 101 से निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु ब्याणी ने आरोप लगाया कि एक महिला वोट देने आई लेकिन उनका वोट पहले सी डल चुका था।
- कॉपी लिंक
जयपुर में दोपहर 3 बजे तक 48.58 फीसदी वोटिंग हुई है।
- कॉपी लिंक
वार्ड नंबर 101 के पोलिंग बूथ पानीपेंच वाटर वर्क्स पर फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा। निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया।
- कॉपी लिंक
सचिन पायलट ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ इसलिए हो रहे हैं क्योंकि हाईकोर्ट ने फटकार लगाई थी और हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही सरकार को चुनाव कराने पड़ रहे हैं।
अभी भी ग्राम पंचायत के चुनाव की घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल सिर्फ पालिका और परिषद के ही चुनाव आयोजित किया जा रहे हैं।
पायलट ने कहा कि बीजेपी सरकार बनने के बाद राजस्थान के बड़े शहरों में पहले के मुकाबले विकास की रफ्तार धीमी हो गई है।
कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है कल ही राजधानी जयपुर में दिनदहाड़े एक व्यक्ति को किडनैप कर लिया गया।
इस तरह का लॉ एंड आर्डर राजधानी जयपुर में है तो आप कल्पना कर सकते हैं, प्रदेश के अन्य शहरों में किस तरह के हालात होंगे।
- कॉपी लिंक
जयपुर की पुरानी बस्ती स्थित वार्ड 106 में राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल, गुट्या हनुमान मंदिर के पोलिंग बूथ की EVM मे तकनीकी खामी से वोटिंग आधे घंटे तक बंद रही। इसके बाद दूसरी मशीन लाई गई। इस दौरान कई मतदाता बिना वोट डाले वापिस लौट गए।
- कॉपी लिंक
वार्ड 62 जगतपुरा टीलावाला में बूथ न 23 पर फर्जी मतदान होने पर हंगामा हो गया। यह चुनाव लड़ रहे 3 निर्दलीय प्रत्याशियों और कांग्रेस के प्रत्याशी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को लिखित में शिकायत देकर वोटिंग प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है। आपत्ति में इस बूथ पर 150 शिफ्टेड वोटर्स के फर्जी वोट डालने के आरोप लगाये है।
- कॉपी लिंक
जयपुर में दोपहर 1 बजे तक 37.40% मतदान हुआ। वार्डवार मतदान में बगरू के वार्ड-60 में सबसे ज्यादा 52.77% वोटिंग हुई। वहीं, 1 बजे तक वार्ड-100 में सबसे कम 23.03% मतदान हुआ है।
- कॉपी लिंक
राज्यसभा सासंद सतीश पूनिया मतदान के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंन कहा- कांग्रेस के समय स्मार्ट सिटी का मॉडल तो कांग्रेस ने डकार लिया। प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी पर उन्होंने कहा कि ये तो होता है।
- कॉपी लिंक
सांगानेर विधानसभा के वार्ड 49 में कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह सिंघानिया ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए मतदान केंद्र पर अपने समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। सिंघानिया ने आरोप लगाया- जो वोटर यहां पहुंच रहे हैं। उनके पहुंचने से पहले ही किसी और फर्जी वोटर ने उनकी जगह वोट दे दिया है।
इस दौरान उन्होंने एक महिला वोटर की पीड़ा को भी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि अगर निर्वाचन आयोग ने इस मामले में जल्द कोई कार्रवाई नहीं की। तो हम यहां वोटिंग नहीं होने देंगे और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
चुनाव के दौरान बड़ा मिस मैनेजमेंट भी देखने को मिल रहा है। एक तरफ निर्वाचन सभा ने जहां वोटर को इस बार पर्चा नहीं बांटा। वहीं दूसरी तरफ बुजुर्ग, बीमार वोटर के लिए वोटिंग की सुविधा में भी खानापूर्ति की।
जयपुर के वार्ड 54 प्रताप नगर सेंट सोल्जर स्कूल में बने बूथ नंबर 779, 780 और 781 पर व्हीलचेयर की व्यवस्था तो थी लेकिन व्हीलचेयर को चढ़ाने के लिए बनाया गया रैंप खराब था, जिसके कारण बुजुर्ग बीमार वोटर को सीढ़ियों से उतरना पड़ा।
- कॉपी लिंक
कमिश्नर सचिन मित्तल भी अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे।
- कॉपी लिंक
जयपुर DCP साउथ राजर्षि का मानसरोवर के संस्कृति कॉलेज के पोलिंग बूथ पर अचानक दौरा। अलर्ट मोड में दिखे पुलिसकर्मी
- कॉपी लिंक
सिद्धार्थ नगर में बने बूथ पर दिव्यांगजन और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में अपनी भागीदारी निभाई।
- कॉपी लिंक
जगतपुरा के महात्मा गांधी स्कूल को वार्ड 66 के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है।
यहां पर फर्स्ट टाइम वोटर भी मतदान के लिए पहुंचे है।
- कॉपी लिंक
चुनाव शुरू होने से पहले मॉकपोल के दौरान बड़ी संख्या में ईवीएम मशीनों के खराब होने की सूचना मिली। वार्ड 149, 150 और वार्ड संख्या 116 से 132 में सबसे ज्यादा EVM मशीनों के खराब होने का मामला सामने आया है।
आमेर एरिया के वार्ड नं. 149 में 3 पोलिंग बूथों पर पर मशीनों में खराबी आई, जिसमें बूथों पर 2 कंट्रोल यूनिट और 1 बैलेट यूनिट मशीन खराब हुई। इसी तरह वार्ड न. 150 में 2 बूथों पर बैलेट यूनिट के खराब होने पर मशीनों को बदला गया।
इसी तरह मॉक पोल के दौरान वार्ड संख्या 116 से 132 के कई बूथों पर ईवीएम खराब हुई। यहां 5 बूथों पर 4 कंट्रोल यूनिट और 2 बैलेट यूनिट खराब होने पर बदली गई।
- कॉपी लिंक
राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने वार्ड नंबर 34 में बूथ नंबर 1 पर सपरिवार वोट डाला इस दौरान वे बोले कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार है, आज सपरिवार यहां पर आकर वोट किया है
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में विकास हो रहा है
पिछली बार कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के समय हमारे भारतीय जनता पार्टी के बॉर्डर जहां बने थे, वहां उन्हें परेशान किया गया, परिसीमन सही से नहीं किया गया।
इस बार हमें पूरी उम्मीद है कि भारतीय जनता पार्टी के बोर्ड बनेंगे।
- कॉपी लिंक
मुख्य सचिव श्रीवी. श्रीनिवास ने आज सुबह जयपुर के राजकीय सेठ आनंदी लाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, जेएलएन मार्ग, त्रिमूर्ति सर्किल स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला।
इस दौरान मुख्य सचिव ने मतदान केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया व मतदान प्रतिशत की जानकारी ली।
- कॉपी लिंक
राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने वार्ड नंबर 34 में बूथ नंबर 1 पर परिवार के साथ वोट डाला।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में विकास हो रहा है।
पुनिया ने कहा कि पिछली बार कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के समय हमारे भारतीय जनता पार्टी के बॉर्ड जहां बने थे, वहां उन्हें परेशान किया गया, परिसीमन सही से नहीं किया गया, इस बार हमें पूरी उम्मीद है कि भारतीय जनता पार्टी के बोर्ड बनेंगे।
- कॉपी लिंक
खेल एवं उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा- हर चुनाव ये संदेश देता है कि भारत की असली बागडोर जनता के हाथ में है।
बीजेपी के बड़े नेताओं की ओर से रोड पर कांग्रेस की टिप्पणी पर राठौड़ ने कहा कि जनता ही बड़े नेता बनाती है। ये जनता इन कॉलोनियों में रहती है। इनकी बुनियादी जरूरतों को पार्षद देखेगा।
कांग्रेस के बड़े नेताओं के लिए ये छोटी चीज होगी लेकिन हमारे लिए छोटी नहीं है। केंद्र सरकार या राज्य सरकार का जो पैसा आ रहा है, वो धरातल तक लगे।
इसके लिए चुनाव महत्वपूण है इसलिए बीजेपी के बड़े नेता से लेकर कार्यकर्ता तक हर कोई चुनाव में लगा।
- कॉपी लिंक
आदर्श नगर विधानसभा के वार्ड-80 में बूथ पर बहुत कम संख्या में लोग वोट देने पहुंच रहे है। यहां पर बीजेपी से दलजीत कौर और कांग्रेस से हीना वाधवानी प्रत्याशी है।
- कॉपी लिंक
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने वार्ड 141 में पेंशन कार्यालय बूथ नंबर 10 में मतदान किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान में जहां-जहां नगर निकाय के लिए वोटिंग हो रही है। वहां मतदाताओं से अपील करती हूं कि आप जाकर मतदान जरूर करें।
यह आपका सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण नागरिक होने के नाते कर्तव्य है। यह सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण काम है इसमें अपना योगदान जरूर करें। यह लोकतंत्र का उत्सव है। इसमें भागीदारी निभाना हर नागरिक का कर्तव्य है।
- कॉपी लिंक
वार्ड 141 बूथ संख्या 11 में ईवीएम मशीन कुछ समय के लिए बंद हो गई। जिसके बाद मतदाताओं ने नाराजगी जाहिर की। हालांकि कुछ समय बाद मशीन को सही कर दिया गया।
- कॉपी लिंक
उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने निर्दलीय प्रत्याशियों को लेकर कहा कि चुनाव में लोकसभा के समय भी निर्दलीय आ जाता है। उन्होंने कहा कि यही तो लोकतंत्र है कि कोई भी चुनाव लड़ सकता है।
- कॉपी लिंक
वार्ड नंबर 26 में मंगलम सिटी गवर्मेंट स्कूल बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी अनीता ने हंगामा कर दिया। मतदान केंद्र पर कांग्रेस के एजेंट नहीं बैठने को लेकर विवाद हुआ था।
कांग्रेस प्रत्याशी ने मतदान कराने पहुंचे कर्मचारियों पर सरकार से मिली भगत के आरोप लगाए है।
- कॉपी लिंक
वार्ड नंबर 114 में धाभाई जी का खुर्रा स्थित कसेरियों की धर्मशाला में बनाए गए मतदान केंद्र में कांग्रेस प्रत्याशी के अंदर होने पर विवाद हो गया। इस दौरान प्रत्याशी की निर्दलीय समर्थकों से झड़प भी हो गई। पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत करवाया।
- कॉपी लिंक
राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचना शुरू हो चुके हैं।
- कॉपी लिंक
झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 27 में महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाढ़ पितावास में मतदान केंद्र है।
वोटर्स अपने मत का प्रयोग करने पहुंच रहे है। यहां बीजेपी प्रत्याशी शंकर लाल यादव मतदाताओं के पैर पकड़कर वोट मांग रहे है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


