मानसून की वापसी: बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर एरिया ने उत्तर पूर्व को भिगोया
महीनो की गलियारियों का देश को फिर से शुद्धि दिखाने की कोशिश चल रही है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Rajasthan Monsoon Update | Puri Heavy Rain Alert & MP UP Weather Forecast
LIVEदेश के 60% हिस्से में फिर बादल छाए:यूपी-बिहार में 7 दिन तेज बारिश का अलर्ट; जम्मू-कश्मीर में 15 दिन में 16 बार बादल फटे
- कॉपी लिंक
देश के करीब 50-60% हिस्से में फिर बादल छाए दिख रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से यूपी, बिहार समेत पूर्वोत्तर में बारिश हो रही है। यहां अगले 7 दिनों में तेज बारिश का अलर्ट है।
वहीं ऑल इंडिया वेदर के मुताबिक भूमध्य रेखा के पास भी एक और सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इन दो नए सिस्टम के एक्टिव होने से 20 से 30 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश समेत उत्तर और मध्य भारत में बारिश की संभावना है।
जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून आने के बाद जम्मू-कश्मीर में 15 दिनों में 16 बार बादल फटे हैं। कश्मीर मौसम केंद्र के मुताबिक, आने वाले दिनों में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं।
तमिलनाडु में आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। अल नीनो की वजह से बारिश कम होने से जुलाई में भी तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है।
सैटेलाइट इमेज में देखें देश में मानसून की स्थिति…
देखें राज्यों में बारिश का अलर्ट…
देशभर में मौसम से जुड़ी तस्वीरें…
देशभर के मौसम के हाल के लिए नीचे दिए गए ब्लॉग को पढ़ सकते हैं…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में 9 दिन बाद भारी बारिश यानी, हैवी रेन का अलर्ट है। वहीं, 31 जिलों में गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश का दौर चलेगा। वहीं पिछले 9 दिन से प्रदेश में भारी बारिश नहीं हुई है। इससे सामान्य बारिश का आंकड़ा 13 प्रतिशत कम हो गया है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
राजस्थान में इस साल अब तक मानसून सीजन कमजोर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अब तक सामान्य से 18 फीसदी कम बरसात हुई है। शुक्रवार को 19 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, मानसून एक्टिव होने से 20 जुलाई को 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग समेत कई इलाकों में रातभर से बूंदाबांदी जारी है। वहीं बिलासपुर में रातभर हुई तेज बारिश से घरों में पानी भर गया। जिले के स्कूलों में आज छुट्टी कर दी गई है। उधर, रायगढ़ में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से प्रभा एक्का (55) की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
बिहार के चार जिलों में शुक्रवार को 50kmph की रफ्तार से हवा और हल्की बारिश की संभावना है। पटना में पारा 37°C हो गया है। कई जिलों में उमस भरी गर्मी रहेगी। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के 10 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, पूरे उत्तराखंड में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की भी आशंका जताई गई है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान ऊधम सिंह नगर के पंतनगर में 35.1°C दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
नेपाल और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की वजह से बाराबंकी में सरयू नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। बढ़ते जलस्तर की वजह से 87 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
दिल्ली में यमुना नदी पिछले 225 वर्षों में काफी सिमट गई है। दिल्ली विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग और भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल के वैज्ञानिकों के अध्ययन में सामने आया है कि 1799 की तुलना में नदी की चौड़ाई करीब 68% और प्राकृतिक बहाव लगभग 89% घट गया है।
शोधकर्ताओं ने 1799 में अपजॉन द्वारा तैयार किए गए ऐतिहासिक नक्शे और आधुनिक उपग्रह तस्वीरों का विश्लेषण कर पाया कि मानव हस्तक्षेप, बैराजों के निर्माण और तेज शहरीकरण ने यमुना के प्राकृतिक स्वरूप को काफी बदल दिया है।
- कॉपी लिंक
18 जुलाई:
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और रायलसीमा में तेज गर्मी और उमस भरा मौसम रहेगा।
ओडिशा-बंगाल में भारी बारिश, आंधी-बिजली और तूफान का ऑरेंज अलर्ट है।
कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।
बिहार, झारखंड, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर में तेज बारिश होगी।
19 जुलाई:
असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा में यलो अलर्ट है।
कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
मध्य प्रदेश, झारखंड, बंगाल और जम्मू-कश्मीर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
- कॉपी लिंक
Topics:
- संभल में 20 मिनट झमाझम बारिश: 7 MM बारिश रिकॉर्ड, आसमान में बादल छाए, पूरे दिन बारिश का अलर्ट
- विंध्य में मानसून एक सप्ताह देरी से देगा दस्तक: प्री-मानसून गतिविधियों से बढ़ी उमस, सामान्य से कम वर्षा
- जिले से रूठा मानसून: छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में बारिश पर ब्रेक: किसानों की बढ़ी चिंता, 16 जुलाई से फिर एक्टिव हो सकता है मानसून
- श्रीमाधोपुर में तेज आंधी से गिरा तापमान: धूलभरी आंधी से आवागमन बाधित, कई इलाकों की बिजली गुल
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान सरकार पर सचिन पायलट का बड़ा आरोप

सचिन पायलट ने मराठी अध्ययन केंद्रों पर सरकार की आलोचना की: शिक्षा क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों से ध्यान विचलित?

राजस्थान में मां बनने के बाद डायलिसिस पर पांच महिलाएं: इच्छामृत्यु की मांग


