धौलपुर-दौसा समेत 6 जिलों में बारिश: भरतपुर में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा; राजस्थान में कल से तेज बरसात का अलर्ट - Rajasthan News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Rajasthan Monsoon Update | Jaipur Bharatpur Rain Weather Alert धौलपुर-दौसा समेत 6 जिलों में बारिश:भरतपुर में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा; राजस्थान में कल से तेज बरसात का अलर्ट - कॉपी लिं…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Rajasthan Monsoon Update | Jaipur Bharatpur Rain Weather Alert
धौलपुर-दौसा समेत 6 जिलों में बारिश:भरतपुर में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा; राजस्थान में कल से तेज बरसात का अलर्ट
- कॉपी लिंक
धौलपुर, दौसा, बहरोड़-कोटपूतली, करौली, भरतपुर और अलवर में गुरुवार को बारिश हुई। धौलपुर में सड़कों पर पानी भर गया। जयपुर सहित कई जिलों में बारिश की संभावना है।
बीते 24 घंटे में जयपुर, भरतपुर, करौली के कई हिस्सों में बरसात हुई। भरतपुर के रूपवास में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा।
मौसम विभाग के अनुसार, 4 सितंबर से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। जयपुर, भरतपुर के साथ कोटा, अजमेर संभाग में बरसात का यलो अलर्ट है। कहीं-कहीं भारी बारिश की भी आशंका है।
प्रदेश में बारिश की स्थिति
मानसून के बड़े अपडेट्स
24 घंटे में कहां-कहां हुई बारिश: सबसे ज्यादा बरसात भरतपुर के रूपवास में 27MM बारिश दर्ज हुई। धौलपुर के बाड़ी में 12, करौली के बालघाट पर 18MM बरसात हुई। इनके अलावा नादौती, सैंपऊ, बसेड़ी, राजाखेड़ा समेत कई इलाकों में हल्की बारिश (10MM से कम) हुई।
भारी बारिश की भी आशंका: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बना वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम 24 घंटे के दौरान दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है। इसके असर से राजस्थान में 4 सितंबर से बारिश का दौर तेज होगा। भरतपुर, कोटा संभाग में 5 से 7 सितंबर के बीच तेज और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की भी आशंका है।
पश्चिमी जिलों में सूखा रहेगा मौसम: पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के एरिया में आगामी दिनों में मानसून के सुस्त ही रहने की संभावना है। बुधवार को राज्य के बीकानेर संभाग में सबसे ज्यादा गर्मी रही। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर में दर्ज हुआ।
पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
भरतपुर के नदबई में गुरुवार सुबह से बारिश हो रही है। दोपहर 1 बजे तेज बारिश हुई।
- कॉपी लिंक
करौली के टोडाभीम में गुरुवार दोपहर 1 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 30 मिनट तक बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आने से आमजन को राहत मिली।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
जयपुर: बुधवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। सांगानेर एयरपोर्ट पर 8MM जबकि जेएलएन मार्ग पर करीब 2.5MM पानी बरसा। ग्रामीण इलाकों में चौमूं, बस्सी समेत आसपास के क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। मौसम के इस बदलाव से जयपुर में उमस बढ़ गई। दिन का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
अलवर: बुधवार सुबह से मौसम सामान्य बना हुआ है। दिन चढ़ने के साथ गर्मी और उमस का असर बढ़ गया। अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया था, लेकिन बारिश नहीं हुई। पिछले करीब एक सप्ताह से बारिश का दौर थमा हुआ है।
जोधपुर:यहां अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिन में बारिश की संभावना नहीं है।
कोटा: बुधवार को आसमान साफ रहा। दोपहर में कुछ समय बादल छाए रहे। शाम तक बारिश नहीं हुई। तापमान में कोई उतार चढ़ाव नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री व न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लोग गर्मी व उमस से परेशान रहे। मौसम विभाग में कल से दो दिन कोटा संभाग में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
उदयपुर: सुबह से दिनभर तेज धूप खिली रही। उमस से भी लोग परेशान रहे। दिन के तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। मौसम विभाग ने आगे 3 से 4 दिनों में इसी तरह के मौसम की संभावना जताई है। बुधवार को तापमान 32.3 डिग्री दर्ज किया गया।
अजमेर: बुधवार को दिनभर गर्मी और उमस का असर रहा। अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री और न्यूनतम 22.9 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल आसमान में बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश की गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं।
सीकर: मौसम बदलने के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा गया। सीकर में फिलहाल बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में पिछले डेढ़ सप्ताह से बारिश नहीं हुई है।
Topics:
- भास्कर एक्सक्लूसिवजयपुर-चिड़ियाघर में टाइगर ने तोड़ दी थी महिला की गर्दन: पार्क में अलार्म नहीं, आधे कैमरे बंद; सवालों पर भड़के अधिकारी, बोले- जो छापना है छाप दो
- LIVEनाथद्वारा: नाम वापस लेने आए प्रत्याशी को रोका,बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े: बाड़मेर में RLP कैंडिडेट को जबरदस्ती ले जाने की कोशिश; आरोप- मोबाइल छीना
- सैलरी 11 हजार, टारगेट लाखों की ठगी: फंसाने के लिए देते थे लिखित स्क्रिप्ट, 50 हजार लोगों का डेटा खरीदा, अकाउंट में करोड़ों रुपए
- बाड़मेर में डेढ़ लाख रुपए के नकली नोट पकड़े: तीन युवक हिरासत में, क्रेटा गाड़ी में डीजल भरवाकर भाग गए थे
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

होटल में कौन ठहरा? राजस्थान पुलिस अब मोबाइल से रखेगी पूरा रिकॉर्ड, शुरू की ‘ई-विजिटर’ सुविधा - rajasthan police rajcop app evisitor for hotel guest entry

जयपुर मेयर के दावेदार प्रत्याशी कांटे की टक्कर में फंसे: बागियों ने जातीय समीकरण भी बिगाड़ा, 5 फैक्टर तय करेंगे जीत-हार, पढ़ें, हॉट सीट पर कैसा है मुकाबला - Jaipur News

IPS दिनेश एमएन का 'मिशन दुबई' रहा हिट, विदेश में छिपा बैठा था बदमाश, दबोचकर जयपुर लाई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स


